केदारनाथ धाम में दर्शनों को पहुंच रहे विदेशी यात्री, प्राकृतिक सुंदरता और व्यवस्थाओं को देखकर हुए अ​भिभूत–

by | May 27, 2024 | आस्था, रूद्रप्रयाग | 0 comments

जापान से आये उका मोटो व नेपाल से आए युवाओं ने साझा किए अपने अनुभव, देखें वीडियो–

केदारनाथ (रुद्रप्रयाग): केदारनाथ धाम के दर्शनों को बड़ी संख्या में विदेशी श्रद्धालु भी पहुंच रहे हैं। विदेशी श्रद्धालु केदारनाथ के प्राकृतिक सौंदर्य को करीब से निहार रहे हैं। वे प्रशासन की व्यवस्थाओं को देखकर भी अ​भिभूत हो रहे हैं। जापान के रहने वाले उका मोटो ने बताया कि वे गुरुग्राम में ऑटोमोटिव कंपनी के लिए काम करते हैं। उनकी श्री केदारनाथ धाम के दर्शनों की इच्छा थी और इसी को लेकर वह सड़क मार्ग से श्री केदारनाथ धाम पहुँचे। उन्होंने कहा कि श्री केदारनाथ धाम एक बहुत ही पवित्र स्थल है और यहां प्रशासन की ओर से बेहतर व्यवस्था की गई हैं।

इसी तरह नेपाल से आये युवाओं ने बताया कि वे गौरीकुंड से ट्रेक करके यहां तक पहुँचे और धाम में पहुँचकर बहुत अच्छा लग रहा है। उन्होंने कहा कि वे लंबे समय से यहां आने की सोच रहे थे और यह सपने के सच होने जैसा लग रहा है। उन्होंने कहा कि बाबा की मर्जी से इस बार उन्हें यहां आकर पुण्य कमाने का अवसर मिला। उन्होंने कहा कि यहां पर बहुत अच्छी व्यवस्थाएं सरकार ने की हैं और सब कुछ यहां अच्छे से चल रहा है।

Latest News

चमोली: मलारी में सेवा संकल्प शिविर, 268 ग्रामीणों को मिला योजनाओं का लाभ–

34 शिकायतों में 14 का मौके पर निस्तारण, 57 ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ-- गोपेश्वर। ‘सेवा संकल्प...

चमोली: गैरसैंण विधानसभा सत्र की तैयारियां समयबद्ध पूरी करने के निर्देश–

डीएम ने अधिकारियों को दिए व्यवस्थाओं की नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश-- गोपेश्वर। आगामी प्रस्तावित...

चमोली: अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर वरिष्ठजनों का सम्मान, स्वास्थ्य परीक्षण एवं सहायक उपकरण वितरित–

वृद्धजनों के सम्मान में आयोजित हुआ शिविर, 30 वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण-- गोपेश्वर, 01...

चमोली: ज्योतिर्मठ की बीडीसी बैठक में 300 से अधिक प्रस्तावों पर हुई चर्चा–

जनसमस्याओं के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश-- ज्योतिर्मठ। विकासखंड ज्योतिर्मठ के...

चमोली: हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा अंतिम चरण में पहुंची, 10 को बंद हो जाएंगे कपाट–

बढ़ने लगी श्रद्धालुओं की संख्या, इस साल 3.58 लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचे-- जोशीमठ, 01 अक्टूबर 2026:...

हक की लड़ाई: पैक्स सचिवों की कलमबंदहड़ताल शुरू, बांह में काली पट्टी बांधकर किया विरोध–

एम-पैक्स के पंजीकरण, मिनी बैंक ऋण व्यवस्था और पदोन्नति समेत छह सूत्री मांगों को लेकर आंदोलन...

दुखद: 90 वर्ष की आयु में संतोष शर्मा का निधन, बीकेटीसी सदस्य महेंद्र शर्मा की माताजी थीं–

दिल्ली के बत्रा अस्पताल में ली अंतिम सांस, लोधी श्मशान घाट में हुआ अंतिम संस्कार; 10 अक्टूबर को...

विशेष अ​भियान: स्वच्छता अभियान में केंद्रीय भंडारगृह के कर्मचारियों ने किया श्रमदान–

आगापुर ओपन जिम परिसर में चलाया सफाई अभियान, सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने का दिया संदेश-- रामपुर...

चमोली: दशोली में सेवा संकल्प शिविर, 189 ग्रामीणों ने उठाया योजनाओं का लाभ–

16 शिकायतों का मौके पर निस्तारण, 184 लाभार्थियों को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से किया गया...
error: Content is protected !!