चतुर्थ केदार रुद्रनाथ: बाबा के इस धाम में तीर्थयात्री हो रहे अ​भिभूत, बर्फ से ढकी चोटियों और बुग्यालों के हो रहे दर्शन–

by | May 30, 2024 | आस्था, चमोली | 0 comments

चतुर्थ केदार रुद्रनाथ मंदिर भी श्रद्धालुओें की चहल-पहल से हुआ गुलजार, हिमालयी फूलों की सुगंध से महकी घाटी–

गोपेश्वर (चमोली): समुद्र तल से 11 हजार 800 फीट की ऊंचाई पर स्थित चतुर्थ केदार भगवान रुद्रनाथ मंदिर की यात्रा पंच केदरों में सबसे कठिन है। करीब 18 किलोमीटर रुद्रनाथ ट्रैक को श्रद्धालु तीन दिन में पूरा करते हैं। इन दिनों यह ट्रैक श्रद्धालुओं की आवाजाही से गुलजार है। यहां बुग्यालों में गुलाबी बुरांस व अन्य प्रजाति के फूल खिलने लगे हैं, जो श्रद्धालुओं को अपनी ओर आकर्षित कर रहे हैं।

दिल्ली से रुद्रनाथ की यात्रा पर आये श्रुति और विवेक का कहना है कि वह पहली बार रुद्रनाथ की यात्रा पर आए हैं। कहा कि पैदल मार्ग कठिन है, लेकिन भगवान रुद्रनाथ के दर्शन और प्राकृतिक सौंदर्य को देखकर पैदल यात्रा की थकान दूर हो गई है। हरियाणा के देवेश और उनके साथियों का कहना है कि प्रकृति के इस सौंदर्य के बीच भगवान शिव के मुखारविंद के दर्शन आध्यात्मिक आनंद की अनुभूति देने वाले हैं।

चतुर्थ केदार रुद्रनाथ की तीर्थयात्रा कर रहे श्रद्धालु यहां के प्राकृतिक सौंदर्य के अभिभूत हो रहे हैं। रुद्रनाथ घाटी में चोटियाें में बिछी बर्फ और तलहटी में बुग्याल देख श्रद्धालु आनंदित हो रहे हैं। रुद्रनाथ क्षेत्र हिमालयी फूलों की सुगंध से भी महक रहा है। अभी तक 3225 तीर्थयात्री रुद्रनाथ मंदिर के दर्शन कर चुके हैं। प्रतिदिन करीब 300 श्रद्धालु रुद्रनाथ पहुंच रहे हैं। रुद्रनाथ मंदिर के कपाट 18 मई को खुल गए थे, तब यहां श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला जारी है।

Latest News

चमोली: आदर्श प्रधानाचार्य सुरेंद्र सिंह रावत 36 वर्षों की सेवा के बाद सेवानिवृत्त, भव्य विदाई समारोह आयोजित–

अ​भिभावकों, ​शिक्षकों व छात्र-छात्राओं ने फूल मालाओं से किया विदा, कहा हमेशा एक प्रेरक शिक्षक व...

चमोली: गोपेश्वर के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में जिलाधिकारी ने किया निःशुल्क पाठ्यपुस्तकों का वितरण–

मुख्य ​शिक्षाअ​धिकारी के साथ ही ​शि​क्षिकाएं रहीं मौजूद, डीएम ने छात्राओं को दिए पढ़ाई के टिप्स...

चमोली: जिला​धिकारी ने की मुख्यमंत्री घोषणा की प्रगति को लेकर समीक्षा–

विधायक अनिल नौटियाल और भूपाल राम टम्टा की मौजूदगी में आयोजित हुई बैठक, निरंतर समन्वय पर दिया जोर...

आक्रोश: डिप्लोमा इंजीनियर्स मांगों पर अडिग, गोपेश्वर में 10वें दिन भी जारी रही हड़ताल, देवाल के बीडीओ पर फूटा गुस्सा–

अति आवश्यक सेवा मेें शामिल इंजीनियर्स भी हड़तालमेें हुए शामिल, बदरीनाथ विधायक ने दिया मांगों को...

चमोली: जिलाधिकारी गौरव कुमार ने किया कोषागार का निरीक्षण–

कोषागार का किया वा​र्षिक निरीक्षण, निर्वाचन संबंधी सामग्री व अन्य बहुमूल्य वस्तुएं जांची...

चमोली: जिला​धिकारी की अध्यक्षता में बदरीनाथ होटल एसोसिएशन और व्यापार संघ की हुई बैठक–

यात्रा के दौरान तीर्थयात्रियों व स्थानीय व्यवसायियों को होने वाली संभावित समस्याओं पर हुई चर्चा...

उत्तराखंड: लॉ एंड ऑर्डर पर सीएम धामी सख्त, अधिकारियों को कड़ी चेतावनी–

कहा, कानून व्यवस्था से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं, कुठालगेट चौकी इंचार्ज और उप आबकारी निरीक्षक निलंबित...

उत्तराखंड: प्रदेश में एलपीजी की कोई किल्लत नहीं, गड़बड़ करने वालों पर तुरंत होगी एफआईआर–

खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री रेखा आर्या ने की हर जिले की स्थिति की समीक्षा, विभागीय अधिकारियों को...

आक्रोश: वन विभाग की अतिक्रमण को लेकर कार्रवाई का बमोटिया गांव के ग्रामीणों ने किया विरोध–

तहसील परिसर में गरजे ग्रामीण, उक्रांद कार्यकर्ताओं ने भी दिया साथ, सीएम को भेजा ज्ञापन-- देवाल के...
error: Content is protected !!