मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पहुंचे बदरीनाथ धाम, मास्टर प्लान के कार्यों पर जताया संतोष–

by | Jun 1, 2024 | चमोली, राजकाज | 0 comments

अ​धिकारियों को मजदूरों की संख्या बढ़ाकर कार्य में तेजी लाने के दिए​ निर्देश, गावर कंपनी के अ​धिकारी रहे मौजूद–

बदरीनाथ: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शनिवार को बदरीनाथ धाम पहुंचे। मुख्यमंत्री ने भगवान बदरीनाथ की पूजा अर्चना करने के बाद तीर्थयात्रियों से यात्रा का फीडबैक लिया। मुख्यमंत्री ने बदरीनाथ धाम में चल रहे मास्टर प्लान के कार्यो का निरीक्षण भी किया। और धाम में अभी तक हुए कार्यों पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने लोक निर्माण विभाग पीआईयू और गावर कंपनी के अ​धिकारियों को मजदूरों की संख्या बढ़ाकर कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री शनिवार को बदरीनाथ धाम पहुंचे। यहां पर उन्होंने टोकन काउंटर, क्यू मैनेजमेंट, कंट्रोल रूम, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, दर्शनों के लिए की गई व्यवस्था आदि की जानकारी ली। सीएम ने कहा कि धामों में क्षमता के अनुसार यात्रा संचालित की जा रही है। यात्रा अब पूरी तरह से व्यवस्थित है।

बदरीनाथ में यात्रियों की संख्या बढ़ाने की स्थानीय लोगों की मांग पर सीएम ने कहा कि इसका आकलन किया जाएगा, क्षमता के अनुसार संख्या बढ़ाई जाएगी। बीकेटीसी के उपाध्यक्ष किशोर पंवार ने सीएम को बदरी प्रसाद भेंट किया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार, एसडीएम चंद्रशेखर वशिष्ठ, पुलिस उपाधीक्षक प्रमोद शाह, नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी सुनील पुरोहित, लोक निर्माण विभाग पीआईयू और गावर कंपनी के अ​धिकारी मौजूद रहे।

Latest News

चमोली: महिला के जेवर हड़पने के आरोप में ज्वेलर्स गिरफ्तार–

मंगलसूत्र बनाने के नाम पर लिए थे पुराने जेवर, पुलिस ने दुकान से दबोचा-- नंदानगर, 03 अगस्त 2026:...

चमोली: मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन छात्रवृत्ति योजना: जिला स्तर के लिए 51 खिलाड़ियों का चयन–

4 अगस्त को आरक्षित वर्ग के खिलाड़ियों की होगी शारीरिक दक्षता परीक्षा-- गोपेश्वर, 03 अगस्त 2026: खेल...

चमोली: समाज हित के कार्यों के लिए चमोली की सेवा और अंकुर संस्थाएं सम्मानित–

पर्यावरण, गौ सेवा और जड़ी-बूटी संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान पर मिला सम्मान...

चमोली: जिला स्तरीय नशा मुक्ति प्रतियोगिता में युवाओं ने दिया जागरूकता का संदेश–

पीजी कॉलेज गोपेश्वर में मेरा भारत चमोली के तत्वावधान में आठ विधाओं में हुई प्रतियोगिता, विजेताओं को...

चमोली: किमाणा में फिर बरसा मलबा, दहशत में बीती ग्रामीणों की रात–

भारी बारिश के बाद खेतों और रास्तों में फैली मिट्टी, प्रशासन ने बढ़ाई निगरानी; सुरक्षा के स्थायी...

चमोली: दो माह में ही टूटा पिछले सीजन का रिकॉर्ड, फूलों की घाटी में उमड़े पर्यटक–

16,462 पर्यटक पहुंचे, वन विभाग को 30.35 लाख रुपये का राजस्व; बारिश के बाद फिर गुलजार हुई विश्व धरोहर...

चमोली: पर्यटन परिसंपत्तियों के बेहतर संचालन पर जोर, जिलाधिकारी ने पीपीपी मॉडल अपनाने के दिए निर्देश–

स्थानीय लोगों को प्राथमिकता देते हुए पीपीपी मॉडल से विकसित होंगी पर्यटन परिसंपत्तियां-- गोपेश्वर, 02...

चमोली: बहु-विशेषज्ञ स्वास्थ्य शिविर में 144 लोगों की हुई स्वास्थ्य जांच–

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नंदानगर में आयोजित हुआ बहु विशेषज्ञ स्वास्थ्य ​शिविर, ग्रामीणों को मिली...
error: Content is protected !!