चमोली: पर्यावरणीय मुद्दों पर वन और ​शिक्षा विभाग ने आयोजित की ऑनलाइन प्रतियोगिता–

by | Jun 7, 2024 | चमोली, जागरुकता | 0 comments

वि​​भिन्न प्रतियोगिताओं के रिजल्ट हुए घो​षित, पढ़ें वि​भिन्न प्रतियोगिता के विजेताओं की सूची, 1300 से अ​धिक छात्र-छात्राओं ने किया प्रतिभाग–

गोपेश्वर: विश्व पर्यावरण दिवस पर वन विभाग और शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में विभिन्न पर्यावरणीय मुद्दों पर छात्र-छात्राओं के मध्य ऑनलाइन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। अब इसका परिणाम घो​षित हो गया है। नंदा देवी बायोस्फीयर रिजर्व के मुख्य वन संरक्षक/ निदेशक, केदारनाथ, बद्रीनाथ तथा अलकनंदा प्रभाग के डीएफओ और जिला शिक्षा अधिकारी के दिशा निर्देशन में विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में जिले के सभी विद्यालयों में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें 1300 से अधिक छात्र-छात्राओं ने विभिन्न स्तरों पर प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया। ग्रीष्मकालीन अवकाश के चलते यह प्रतियोगिता ऑनलाइन रखी गई थी ।

प्राथमिक वर्ग पेंटिंग जिसका विषय था, पर्यावरण संरक्षण में प्रथम स्थान नमन रौतेला राजकीय प्राथमिक विद्यालय चौंडी पोखरी से, द्वितीय स्थान कुमारी अदिति राजकीय प्राथमिक विद्यालय लंगासूकर्णप्रयाग से, तृतीय स्थान कुमारी सृष्टि पुरोहित राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय थराली से, प्राथमिक वर्ग स्वरचित कविता जिसका विषय था वनाग्नि में प्रथम स्थान कुमारी आरुषि राजकीय प्राथमिक विद्यालय बालखिलामलारी जोशीमठ से, द्वितीय स्थान गरिमा राजकीय प्राथमिक विद्यालय लंगासू कर्ण प्रयाग से ,तृतीय कुमारी रिया रावत राजकीय प्राथमिक विद्यालय हरगढ़गैरसैंण से ,जूनियर वर्ग पेंटिंग जिसका विषय था ग्लोबल वार्मिंग और चीड़ के जंगल वरदान या समस्या पर प्रथम स्थान कुमारी भूमिका राजकीय बालिका इंटर कॉलेज गोपेश्वर दशोली से, द्वितीय कुमारी समीक्षा राजकीय आदर्श उच्च प्राथमिक विद्यालय सलूडडूंगरा जोशीमठ से ,तृतीय कुमारी गर्विता अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज तलवाड़ीथराली से,

जूनियर स्वरचित कविता में जिसका विषय पर्यावरण बचाने में मेरी भूमिका में प्रथम स्थान हर्षित रावत राजकिय उच्च प्राथमिक विद्यालय क्वींठी पोखरी से, द्वितीय रविंद्र चौहान राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय उमट्टा कर्ण प्रयाग से, तृतीय अनुग्रह ढोंडियाल राजकीय कन्या उच्च प्राथमिक विद्यालय सलियाणागैरसैंण से, सीनियर वर्ग में पेंटिंग प्रतियोगिता जिसका विषय था प्लास्टिक कचरे का निदान में प्रथम स्थान कुमारी जया राजकीय इंटर कॉलेज कोटी चांदपुर कर्ण प्रयाग से, द्वितीय गणेश भुजवाण राजकीय इंटर कॉलेज जोशीमठ से ,तृतीय पीयूष अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज तलवाड़ीथराली से

तथा सीनियर वर्ग निबंध जिसका विषय पर्यावरण दिवस 2024 की थीम पर आधारित हमारी धरती हमारा भविष्य पर प्रथम स्थान कुमारी सोनिया राजकीय बालिका इंटर कॉलेज नंदा नगर से, द्वितीय अंशिका बिष्ट राजकीय इंटर कॉलेज टंगसादशोली से तृतीय स्थान कुमारी रितु राजकीय इंटर कॉलेज कोटी चांदपुर कर्ण प्रयाग से प्राप्त किया।

जिला समन्वयक सुनील नाथन बिष्ट और अध्यापिका जया चौधरी के मार्गदर्शन में दशोली ब्लॉक से राकेश सती, जोशीमठ ब्लॉक से प्रदीप मलासी, गैरसैंण ब्लॉक से बबली सेंजवाल, नंदानगर ब्लॉक से सुरेश ठाकुर (नारायण बगड़ अतिरिक्त प्रभार) पोखरी ब्लॉक से विनोद सिंह रौतेला,कर्णप्रयाग ब्लॉक से शशि कंडवाल, थराली ब्लॉक से किरण पुरोहित( देवाल ब्लॉक अतिरिक्त प्रभार )आदि शिक्षकों को दिया गया था। जिन्होंने बड़े उत्साह तथा कर्तव्य निष्ठा के साथ एक सप्ताह तक चली इस प्रतियोगिता को संपन्न कराने में अपना सहयोग दिया।

Latest News

चमोली: जनता मिलन में सुनी गईं 30 शिकायतें, मुख्य विकास अधिकारी ने अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश-

सीएम हेल्पलाइन 1905 की समीक्षा कर लंबित प्रकरणों के समयबद्ध निस्तारण के निर्देश- गोपेश्वर, 29 सितंबर...

चमोली: सीवरेज, सेप्टेज एवं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को प्रभावी बनाने के निर्देश–

एसटीपी की नियमित निगरानी और ठोस अपशिष्ट के वैज्ञानिक निस्तारण के निर्देश-- गोपेश्वर, 28 सितंबर 2026:...

चमोली: सेवा संकल्प अभियान के तहत कर्णप्रयाग शिविर में 484 लोगों ने किया प्रतिभाग–

56 दिव्यांगजनों के बनाए गए दिव्यांग प्रमाण पत्र-- कर्णप्रयाग, 28 सितंबर 2026: सेवा संकल्प अभियान के...

चमोली: धार्मिक एवं सांस्कृतिक स्थलों की मर्यादा बनाए रखने को प्रशासन ने जारी किए आदेश–

बद्रीनाथ धाम सहित धार्मिक स्थलों की मर्यादा बनाए रखने के लिए प्रशासन सख्त-- गोपेश्वर, 27 सितंबर...

चमोली: विधिक जागरूकता शिविर में दी कानूनी अधिकारों की जानकारी–

न्यायमूर्ति मनोज कुमार तिवारी और आलोक महरा ने बताया निःशुल्क कानूनी सहायता का महत्व-- गोपेश्वर, 27...

चमोली: श्री बदरीनाथ धाम में मुख्यमंत्री ने की पूजा-अर्चना, मास्टर प्लान के कार्यों का लिया जायजा–

भगवान बदरीविशाल से प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की, मास्टर प्लान के कार्यों को...

चमोली: देवभूमि की लोक संस्कृति हमारी पहचान, नई पीढ़ी को जड़ों से जोड़ना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री–

भारतीय सेना और स्थानीय नागरिकों के बीच सहयोग एवं समन्वय को मजबूत करता देवभूमि कल्चरल फेस्टिवल-2026...

जय मां नंदा: मां नंदा की बड़ी जात संपन्न, कैलाश विदा हुआ चौसिंग्या खाडू–

होमकुंड में पूजा-अर्चना के बाद हुआ विदाई अनुष्ठान, चौसिंग्याखाडू को कैलाश के लिए किया रवाना, भावुक...

उत्तराखंड: दिव्यांग बच्चों के बीच अपना जन्म दिवस मनाने पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी–

बच्चों के साथ केक काटा, आत्मीयता से मिले और साझा की जन्म दिवस की खुशियां-- देहरादून, 16 सितंबर 2026:...
error: Content is protected !!