कार्रवाई: केदारनाथ धाम की मर्यादा बिगाड़ने वाले नेपाली मूल के व्य​क्ति पर मुकदमा दर्ज–

by | Jun 8, 2024 | कार्रवाई, रूद्रप्रयाग | 0 comments

मीटर के साथ पकड़े गए व्य​क्ति द्वारा संचालित दुकान भी की सील, राजस्व विभाग ने कब्जे में ली दुकान–

गोपेश्वर। केदारनाथ धाम की मर्यादा बिगाड़ने वालों के ​खिलाफ पुलिस व प्रशासन सख्ती से निपट रहा है। बीते दिवस धाम में नेपाली मूल के एक व्य​क्ति के पास मांस मिलने की ​शिकायत पर पुलिन ने शीघ्र उसे गिरफ्तार कर लिया।

मामले में इंस्पेक्टर देवेंद्र असवाल ने बताया कि 7 जून को केदारनाथ धाम क्षेत्र में एक नेपाली मूल के व्यक्ति के पास एक कट्टे में मांस मिला था। जिस पर आम जनमानस सहित केदारनाथ धाम पहुंचे श्रद्धालुओं ने आपत्ति प्रकट की थी। पुलिस के संज्ञान में मामला आने के बाद कोतवाली सोनप्रयाग में आईपीसी की धार्मिक भावनाएं आहत करने संबंधी धारा के तहत आरोपी किरन बहादुर पुत्र पंचबहादुर निवासी कोचुभांग, जिला रोलपा नेपाल हाल दुकानदार व्यापार संघ गेट के नजदीक केदारनाथ के विरुद्ध नामजद अभियोग पंजीकृत किया गया है।

उप जिलाधिकारी ऊखीमठ अनिल शुक्ला ने बताया कि मांस के मामले में सेक्टर मजिस्ट्रेट राजपाल सिंह रावत एवं सहायक सेक्टर मजिस्ट्रेट प्रवीन कुमार ने जांच कर आरोपी व्य​क्ति की दुकान सील कर अपने कब्जे में ले ली है।

Latest News

चमोली: मलारी में सेवा संकल्प शिविर, 268 ग्रामीणों को मिला योजनाओं का लाभ–

34 शिकायतों में 14 का मौके पर निस्तारण, 57 ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ-- गोपेश्वर। ‘सेवा संकल्प...

चमोली: गैरसैंण विधानसभा सत्र की तैयारियां समयबद्ध पूरी करने के निर्देश–

डीएम ने अधिकारियों को दिए व्यवस्थाओं की नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश-- गोपेश्वर। आगामी प्रस्तावित...

चमोली: अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर वरिष्ठजनों का सम्मान, स्वास्थ्य परीक्षण एवं सहायक उपकरण वितरित–

वृद्धजनों के सम्मान में आयोजित हुआ शिविर, 30 वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण-- गोपेश्वर, 01...

चमोली: ज्योतिर्मठ की बीडीसी बैठक में 300 से अधिक प्रस्तावों पर हुई चर्चा–

जनसमस्याओं के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश-- ज्योतिर्मठ। विकासखंड ज्योतिर्मठ के...

चमोली: हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा अंतिम चरण में पहुंची, 10 को बंद हो जाएंगे कपाट–

बढ़ने लगी श्रद्धालुओं की संख्या, इस साल 3.58 लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचे-- जोशीमठ, 01 अक्टूबर 2026:...

हक की लड़ाई: पैक्स सचिवों की कलमबंदहड़ताल शुरू, बांह में काली पट्टी बांधकर किया विरोध–

एम-पैक्स के पंजीकरण, मिनी बैंक ऋण व्यवस्था और पदोन्नति समेत छह सूत्री मांगों को लेकर आंदोलन...

दुखद: 90 वर्ष की आयु में संतोष शर्मा का निधन, बीकेटीसी सदस्य महेंद्र शर्मा की माताजी थीं–

दिल्ली के बत्रा अस्पताल में ली अंतिम सांस, लोधी श्मशान घाट में हुआ अंतिम संस्कार; 10 अक्टूबर को...

विशेष अ​भियान: स्वच्छता अभियान में केंद्रीय भंडारगृह के कर्मचारियों ने किया श्रमदान–

आगापुर ओपन जिम परिसर में चलाया सफाई अभियान, सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने का दिया संदेश-- रामपुर...

चमोली: दशोली में सेवा संकल्प शिविर, 189 ग्रामीणों ने उठाया योजनाओं का लाभ–

16 शिकायतों का मौके पर निस्तारण, 184 लाभार्थियों को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से किया गया...
error: Content is protected !!