निर्वाचन की तैयारी: सामान्य प्रेक्षक और व्यय प्रेक्षक ने ली अधिकारियों की बैठक–

by | Jun 22, 2024 | चमोली, निर्वाचन | 0 comments

उपचुनाव के तहत होने वाली गतिविधियों की ली जानकारी, निर्वाचन प्रक्रिया शांतिपूर्ण संपन्न कराने के दिए निर्देश–

गोपेश्वर: शनिवार को बदरीनाथ विधानसभा उपचुनाव को लेकर निर्वाचन आयोग की ओर से नियुक्त सामान्य प्रेक्षक अनीता रामचंद्रन और व्यय प्रेक्षक मनदीप पंवार ने अधिकारियों की बैठक ली। अ​धिकारियों ने चुनाव की तैयारियों की विस्तृत जानकारी ली और निर्वाचन प्रक्रिया शांतिपूर्ण संपन्न कराने के निर्देश दिए।

यह बैठक जिला सभागार में आयोजित हुई, बैठक में प्रेक्षक रामचंद्रन ने आरओ, एआरओ और नोडल अधिकारियों से आचार संहिता की निगरानी, मीडिया प्रमाणन समिति, उम्मीदवारों की ओर से व्यय पर सतर्कता, एफएसटी, एसएसटी, निगरानी दलों, पोस्टल बैलेट आदि की जानकारी ली।

जिला निर्वाचन अधिकारी हिमांशु खुराना ने निर्वाचन प्रक्रिया के बारे में बताते हुए कहा कि बदरीनाथ विधानसभा में एक लाख दो हजार 145 मतदाता हैं। जिसमें पुरुष 52485, महिला 49658 और दो थर्ड जेंडर हैं। इसके अलावा 2566 सर्विस मतदाता हैं। उपचुनाव के लिए आठ जोनल और 53 सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। अन्य गतिविधियों की भी जानकारी दी गई। इस बैठक में निर्वाचन से जुड़े सभी अ​धिकारीगण भी मौजूद रहे।

Latest News

चमोली: नौ वर्षों की उल्लेखनीय सेवाओं के बाद डॉ. ममता को दी भावभीनी विदाई–

नगरवासियों और सामाजिक संगठनों ने किया सम्मानित, नर्सिंग कॉलेज को प्रदेश के अग्रणी संस्थानों में...

बदरीनाथ चढ़ावा हेराफेरी प्रकरण: आरोपी कर्मचारी की ड्यूटी बदली, कांग्रेस ने बीकेटीसी भंग करने की उठाई मांग–

जांच की निष्पक्षता बनाए रखने के लिए प्रोटोकॉल और थाली भेंट गणना कार्य से हटाया गया कर्मचारी, विभिन्न...

चमोली: राज्य आंदोलनकारी कमल किशोर डिमरी उक्रांद में शामिल, बदरीनाथ विधानसभा में बढ़ी राजनीतिक सरगर्मी–

सांस्कृतिक, राज्य आंदोलन और ​शिक्षा जगत से जुड़ने के बाद अब राजनीति के सफर पर आगे बढ़े केके ​डिमरी...

केतन को श्रद्धांजलि देने निकला कैंडल मार्च, दोषियों को फांसी की मांग–

जातिवाद के विरोध में विभिन्न संगठनों ने किया प्रदर्शन, आंबेडकर भवन से गोपीनाथ मंदिर तक निकाला मार्च...

विज्ञान विषय की मांग को लेकर अनशन जारी, दो अनशनकारियों की तबीयत बिगड़ी–

सीएचसी में कराया गया भर्ती, छह जुलाई तक मांग पूरी न होने पर बीईओ कार्यालय में प्रदर्शन की चेतावनी...

चमोली: बदरीनाथ में आर्थिक हेराफेरी के आरोपों की जांच शुरू, बीकेटीसी ने बनाई चार सदस्यीय समिति–

एक सप्ताह में मांगी रिपोर्ट, सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली जाएगी गोपेश्वर/बदरीनाथ, 4 जुलाई 2026: बदरीनाथ...

काम की बात: पांडुवाखाल-कर्णप्रयाग हाईवे पर दो दिन रात को पूर्ण रुप से बंद रहेगी वाहनों की आवाजाही–

स्टील गार्डर मोटर पुल की भार क्षमता जांच के लिए चार से छह जुलाई तक रात्रि को बंद रहेगा पांडुवाखाल...

राजकाज: उत्तराखंड में बनेगी नई खेल नीति, पदक विजेताओं को खेल विभाग में मिलेगी नौकरी–

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा राष्ट्रीय खेल नीति 2025 के अनुरुप उत्तराखंड में नई खेल नीति होगी...
error: Content is protected !!