कार्रवाई: रुद्रप्रयाग में टेंपो ट्रैवलर हादसे में गिरी गाज, चेकपोस्ट प्रभारी सहित चार परिवहन कर्मचारी निलंबित–

by | Jun 23, 2024 | कार्रवाई, देहरादून | 0 comments

चेकिंग में लगे दो कर अ​धिकारियों को सौंपे आरोप पत्र, दो होमगार्ड जवानों को भी हटाया, एसडीएम की मजिस्ट्रेटी जांच भी आई सामने–

देहरादून: बीते 15 जून को रुद्रप्रयाग के पास रैंतोली में हुए टैंपो ट्रेवलर हादसे में कई कर्मचारियों पर गाज गिरी है। चेकिंग में लापरवाही पर परिवहन मुख्यालय ने यह कार्रवाई की है। तपोवन चेकपोस्ट प्रभारी सहित चार परिवहन कर्मचारियों को निलंबित कर दिया गया है, दो परिवहन कर अ​धिकारियों को आरोपपत्र दिए गए हैं। साथ ही तपोवन में तैनात दो पीआरडी जवानों को उनके विभाग लौटा दिया गया है।

इसके अलावा यहां तैनात पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई के लिए पुलिस मुख्यालय को परिवहन विभाग की ओर से पत्र भेजा गया है। बता दें कि 15 जून को हुए टैंपो ट्रेवलर हादसे में 15 लोग अकाल मौत का ​शिकार हो गए थे। हादसे के शीघ्र बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जांच कर लापरवाह अ​धिकारियों पर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे, हादसे की जांच आरटीओ पौड़ी के लेतृत्व में लीड एजेंसी ने की। यह जांच​ रिपोर्ट परिवहन मुख्यालय को सौंपी गई।

एसडीएम ने भी इस हादसे की जांच की थी, जो अब पूरी हो गई है। संयुक्त परिवहन आयुक्त सनत कुमार सिंह ने तपोवन चेकपोस्ट प्रीाारी यशवीर सिंह बिष्ट, कार्यालय सहायक विवेक उनियाल, परिवहन उपनिरीक्षक मेहताब अली और परिवहन आरक्षी अमर सैनी को प्रथम दृष्टया दोषी पाया है, इन सभी कर्मचारियों को निलंबित कर दिया गया है।

Latest News

जय मां नंदा: सज गया मां नंदा का धाम कुरुड़, भक्तों के स्वागत को तैयार हुई डोलियां और मंदिर–

पांच सितंबर को तीनों डोलियां कैलाश के लिए होंगी रवाना, बृहस्पतिवार से शुरू होगा तीन दिवसीय नंदा मेला...

चमोली: अधिकारियों की गैरमौजूदगी पर भड़के पंचायत प्रतिनिधि, दशोली क्षेत्र पंचायत बैठक का बहिष्कार–

एक साल पुरानी समस्याओं का समाधान नहीं होने और मनरेगा भुगतान लंबित होने पर जताई नाराजगी-- गोपेश्वर...

चमोली: बैरागनाभदाकोटी की चट्टान से फिर हाईवे पर गिरा मलबा, बैरागना में थमी आवाजाही–

तेज बारिश के दौरान भारी मात्रा में बोल्डर और मलबा आने से चमोली-कुंड हाईवे बाधित, रोडवेज बस भी फंसी...

चमोली: जीवन बीमा निगम की गोपेश्वर शाखा में धूमधाम से मनाया गया 70वां स्थापना दिवस–

वृद्धाश्रम पहुंचकर वृद्धजनों को फल और दैनिक उपयोग की सामग्री वितरित की, बीमा सप्ताह में होंगे...

चमोली: सजने लगा मां नंदा का धाम सिद्धपीठ कुरुड़ मंदिर, गेंदे के फूलों से सजाया जा रहा मंदिर–

3 से 5 सितंबर तक आयोजित होगा नंदा मेला, पांच सितंबर को कैलाश के लिए विदा होंगी कुरुड़, बंड और...

चमोली: ऊर्जा क्षेत्र की चुनौतियों और संभावनाओं पर बाल वैज्ञानिकों ने दिए अपने टिप्स–

वैष्णवी, दिव्यांशु और देवराज जनपद स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित, भारतीय ऊर्जा परिदृश्य 2047 पर...

चमोली: देश के प्रथम गांव माणा से शुरू हुआ स्व-गणना प्रक्रिया–

प्रगणक और सुपरवाइजर 30 सितंबर तक घर-घर जाकर करेंगे मैपिंग एवं जनगणना संबंधी कार्य-- गोपेश्वर, 02...

हक की लड़ाई: बीआरपी और सीआरपी को सरकारी कर्मचारी घो​षित कर विभाग सीधे दे वेतन, शिक्षा मंत्री को सौंपा ज्ञापन–

आउटसोर्स व्यवस्था समाप्त कर विभाग के अधीन रखने और लंबित वेतन के भुगतान की मांग, यश बिष्ट ने की...

चमोली: नीती घाटी के नीती और गमशाली की बहनों ने सीमा पर हिमवीरों की कलाई पर सजाई राखी–

नीती और गमशाली की महिलाओं ने सेना के जवानों की लंबी उम्र और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की...
error: Content is protected !!