निर्वाचन: नीती-माणा घाटी में पहली बार मतदान करेंगे ग्रामीण–

by | Jun 25, 2024 | चमोली, निर्वाचन | 0 comments

जिला निर्वाचन अधिकारी हिमांशु खुराना ने किया सीमांत क्षेत्र के मतदेय स्थलों का निरीक्षण, जरुरी सुविधाएं उपलब्ध कराने के ​दिए निर्देश–

जोशीमठ (चमोली): चमोली का जिला निर्वाचन विभाग बदरीनाथ विधानसभा उपचुनाव की तैयारियों में जुट गया है। मंगलवार को जिला निर्वाचन अ​धिकारी हिमांशु खुराना ने नीती और माणा घाटी के पोलिंग बूथों का निरीक्षण किया। सीमांत क्षेत्र नीती-माणा घाटी के ग्रामीण राज्य गठन के बाद पहली बार अपने मूल गांव में मतदान करेंगे। जिला निर्वाचन अ​धिकारी ने यहां जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने नीती घाटी के दूरस्थ पोलिंग बूथ नीती, गमशाली, मलारी का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को 30 जून तक सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए। इस बार सीमांत क्षेत्र के इन गांवों में पहली बार 3838 मतदाता अपने मूल गांव में मतदान करेंगे। मतदेय स्थल माणा में 824, नीती में 220, गमशाली में 838, कैलाशपुर में 210, जेलम में 394, कोषा में 243, जुम्मा में 142, द्रोणागिरी में 368 व मलारी में 599 मतदाता शामिल हैं। निरीक्षण के दौरान एसडीएम चंद्रशेखर वशिष्ठ, ग्रामीण विकास के अधिशासी अभियंता अला दिया, जिला पर्यटन अधिकारी बृजेंद्र पांडेय सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

Latest News

चमोली: 63,347 एसआईआर नोटिसों का निस्तारण, अब अंतिम मतदाता सूची की तैयारी–

दावे-आपत्तियां दर्ज कराने की अंतिम तिथि 28 सितंबर, तीन अक्तूबर को प्रकाशित होगी अंतिम सूची...

बदरीनाथ विधानसभा: चुनावी रण के लिए फिर गांवों की ओर भंडारी, बढ़ाई सियासी सक्रियता–

गांव-गांव पहुंचकर ग्रामीणों से सीधा संवाद, समस्याएं सुनकर निराकरण का दे रहे भरोसा; बदरीनाथ विधानसभा...

चमोली: गोपेश्वर में देवभूमि खेल चेतना यात्रा का हुआ आयोजन, उमड़ा उत्साह–

गोपीनाथ मंदिर से शुरू हुई यात्रा खेल स्टेडियम पहुंची, विभिन्न खेलों के खिलाड़ियों ने किया प्रतिभाग...

चमोली: गंगोलगांव के नौ लोगों को जिला एवं सत्र न्यायालय ने दी राहत, सभी दोषमुक्त–

वर्ष 2022 में विधानसभा सामान्य निर्वाचन के दौरान गंगोलगांव क्षेत्र में हुई कथित घटना के संबंध में...

आस्था: टेड़ा-खंसाल की आराध्य देवी माता इंद्रामति देवी की डोली ने गोपेश्वर में दिए दर्शन–

भक्तों ने किए इंद्रामति माता की डोली के दर्शन, जगह-जगह हुआ मात की डोली का फूल-मालाओं से स्वागत...

चमाेली: नंदानगर के रामणी गांव में युवक-युवती फंदे पर लटके मिले–

रामलीला मंच के पीछे रेलिंग से लटके मिले शव, गांव में फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी-- गोपेश्वर, 08...

जय मां नंंदा: टूटे रास्तों और उफनते गदेरों से होकर कैलाश की ओर बढ़ी मां नंदा की डोली–

कहीं पुलिया नहीं, कहीं खतरनाक पैदल रास्ते, मथकोट में बहन बालंपा देवी से हुआ मिलन, भावुक हुए...

चमोली: शिक्षक दिवस पर विद्यालय से नदारद शिक्षिका निलंबित–

अभिभावकों की शिकायत और उप शिक्षाधिकारी की आख्या पर डीईओ ने की कार्रवाई, ज्योतिर्मठ के उप...

चमोली: आठ हजार श्रद्धालु बने मां नंदा की बड़ी जात के साक्षी–

‘जा मेरी नंदा तै ऊंचा कैलाश’ के जयकारों के बीच तीनों डोलियों ने शुरू की कैलाश यात्रा, विदाई के समय...
error: Content is protected !!