बॉलीवुड के स्टार गायक सोनू निगम पहुंचे बदरीनाथ-केदारनाथ-

by | Jun 26, 2024 | आस्था, चमोली | 0 comments

बाबा केदारनाथ दर्शन के बाद दोपहर में बदरीनाथ के दर्शन को पहुंचे बालीवुड स्टार गायक सोनू निगम–

बदरीनाथ/केदारनाथ: प्रसिद्ध बॉलीवुड स्टार सिंगर सोनू निगम बुधवार को बदरीनाथ धाम और केदारनाथ धाम के दर्शनों को पहुंचे। सोनू निगम ने बदरीनाथ की पूजाओं ने भाग लिया और लक्ष्मी माता के दर्शनों को भी पहुंचे। वे अपने पारिवारिक सदस्यों के साथ बदरीनाथ धाम पहुंचे हुए थे।

सोनू निगम ने सुबह पहले केदारनाथ के दर्शन किए, उसके बाद वे बदरीनाथ धाम पहुंचे। उन्होंने अपने प्रशंसकों के साथ बेबाक बातचीत की और अपने शुरूआती दौर को भी याद कर ईश्वर का धन्यवाद किया। बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डाॅ. हरीश गौड़ ने बताया श्री बदरीनाथ मंदिर में दर्शन के पश्चात स्टार गायक ने श्री लक्ष्मी मंदिर में भी दर्शन किये।दर्शनों के दौरान बालीवुड स्टार सिंगर सोनू निगम ने देश की खुशहाली, देश वासियों की सुख, समृद्ध की कामना की। मंदिर सिंह द्वार के बाहर फोटो खिंचवायी। तथा प्रशंसकों से भी मिले।

मंदिर समिति कार्यालय सभागार में श्री बदरीनाथ धाम प्रभारी अधिकारी विपिन तिवारी ने बालीवुड गायक सोनू निगम का स्वागत किया। भगवान बदरीविशाल का प्रसाद भेंट किया। इस अवसर पर धर्माधिकारी राधाकृष्ण थपलियाल, प्रशासनिक अधिकारी कुलदीप भट्ट,राजेंद्र सेमवाल, लेखाकार भूपेंद्र रावत, लक्ष्मी मंदिर पुजारी दिनेश डिमरी, अजय सती,अनसुया नौटियाल अजीत भंडारी, योगंबर नेगी, विकास सनवाल दिनेश भट्ट, हरीश जोशी आदि मौजूद रहे।

Latest News

बाल विज्ञान: विकास खंड दशोली के बाल विज्ञान महोत्सव में छात्र-छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा–

कविता पाठ, अंग्रेजी कविता और विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता में चुने गए विजेता, पांचवां सीमांत पर्वतीय बाल...

हक की लड़ाई: संतानदायिनी अनसूया देवी मंदिर तक सड़क निर्माण की मांग–

ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री को भेजा पत्र, 2.50 किमी सड़क के लिए स्वीकृत 44 लाख रुपये का काम शुरू कराने...

चमोली: बदरीनाथ के अराइवल प्लाजा में मूल निवासियों आवंटित हो 22 दुकानें–

प्रशासन ने मास्टर प्लान से प्रभावित 122 दुकानदारों को 15 साल पुराने साक्ष्य पर स्थायी आवंटन का...

आस्था: निजमुला घाटी के गौणा में पहुंची बंड की मां नंदा की डोली, रामणी में मेला शुरू–

रामणी में आज होगा बंड और दशोली की डोली का मिलन, तीन दिवसीय नंदा मेले का भी हुआ शुभारंभ-- पीपलकोटी...

चमोली: 29 सितंबर को होंगे गोपेश्वर महाविद्यालय में छात्र संघ चुनाव, एनएसयूआई ने झोंकी ताकत–

एनएसयूआई ने छात्र हितों के मुद्दों को लेकर झोंकी ताकत, संभावित प्रत्याशियों ने शुरू किया प्रचार...

चमोली: 63,347 एसआईआर नोटिसों का निस्तारण, अब अंतिम मतदाता सूची की तैयारी–

दावे-आपत्तियां दर्ज कराने की अंतिम तिथि 28 सितंबर, तीन अक्तूबर को प्रकाशित होगी अंतिम सूची...

बदरीनाथ विधानसभा: चुनावी रण के लिए फिर गांवों की ओर भंडारी, बढ़ाई सियासी सक्रियता–

गांव-गांव पहुंचकर ग्रामीणों से सीधा संवाद, समस्याएं सुनकर निराकरण का दे रहे भरोसा; बदरीनाथ विधानसभा...

चमोली: गोपेश्वर में देवभूमि खेल चेतना यात्रा का हुआ आयोजन, उमड़ा उत्साह–

गोपीनाथ मंदिर से शुरू हुई यात्रा खेल स्टेडियम पहुंची, विभिन्न खेलों के खिलाड़ियों ने किया प्रतिभाग...

चमोली: गंगोलगांव के नौ लोगों को जिला एवं सत्र न्यायालय ने दी राहत, सभी दोषमुक्त–

वर्ष 2022 में विधानसभा सामान्य निर्वाचन के दौरान गंगोलगांव क्षेत्र में हुई कथित घटना के संबंध में...
error: Content is protected !!