रुद्रप्रयाग: वीर चंद्रसिंह गढ़वाली पर्यटन स्वरोजगार योजना और दीनदयाल उपाध्याय गृह आवास योजना के आवेदन हुए स्वीकृत–

by | Jun 27, 2024 | प्रशासन, रूद्रप्रयाग | 0 comments

बेरोजगार युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से चलाई जा रही योजनाएं–

रुद्रप्रयाग: जनपद के बेरोजगार युवाओं एवं स्वरोजगार के क्षेत्र में कार्य करने के इच्छुक व्यक्तियों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विकास भवन सभागार में मुख्य विकास अधिकारी जीएस खाती की अध्यक्षता में वीर चंद्र सिंह गढ़वाली पर्यटन स्वरोजगार योजना एवं दीनदयाल उपाध्याय गृह आवास (होम स्टे) योजना एवं ट्रेकिंग ट्रेक्शन सेंटर होम स्टे अनुदान योजना के अंतर्गत जिला स्तरीय स्क्रीनिंग समिति की बैठक आयोजित की गई जिसमें आॅनलाइन आवेदन किए गए बेरोजगार युवाओं एवं अन्य अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया गया।

जिला स्तरीय स्क्रीनिंग समिति की बैठक में वीर चंद्र सिंह गढ़वाली पर्यटन स्वरोजगार योजना के तहत वाहन मद में 04 आवेदन पत्र प्राप्त हुए हैं तथा गैर वाहन मद में 07 आवेदन पत्र आॅनलाइन के माध्यम से उपलब्ध कराए गए थे तथा दीनदयाल उपाध्याय होम स्टे योजना के अंतर्गत 07 आवेदन पत्र उपलब्ध कराए गए। ट्रेकिंग ट्रेक्शन सेंटर होम स्टे योजना में 07 आवेदन पत्र प्राप्त हुए जिसमें सभी आवेदनकर्ता साक्षात्कार में उपस्थित हुए एवं सभी योजनाओं के आवेदन पत्रों पर समिति द्वारा संस्तुति की गई।

जिला पर्यटन अधिकारी राहुल चौबे ने अवगत कराया है कि बेरोजगार युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए वीर चंद्र सिंह गढ़वाली पर्यटन योजना के तहत वाहन मद में 25 प्रतिशत की सब्सिडी उपलब्ध कराई जाती है तथा गैर वाहन मद में 1 करोड़ तक का ऋण उपलब्ध कराया जाता है जिसमें 33 लाख की सब्सिडी उपलब्ध कराई जाती है। इसके साथ ही होम स्टे योजना के अंतर्गत 30 लाख तक का ऋण उपलब्ध कराया जाता है जिसमें 50 प्रतिशत की सब्सिडी उपलब्ध कराई जाती है। इसके साथ ही ट्रेकिंग ट्रेक्शन सेंटर योजना के अंतर्गत नव निर्माण प्रति कक्ष के लिए 60 हजार रुपए तथा साज सज्जा के लिए प्रति कक्ष 25 हजार का अनुदान उपलब्ध कराया जाता है। इन योजनाओं के अंतर्गत जो भी लाभार्थी योजनाओं का लाभ लेना चाहते हैं वह अपना आवेदन कर सकते हैं।

बैठक में लीड बैंक अधिकारी चतर सिंह ने आश्वस्त किया है कि आज के साक्षात्कार में जो भी आवेदन पत्र प्राप्त हुए उन आवेदनों को ऋण उपलब्ध कराने के लिए ऋण की स्वीकृति जल्द से जल्द की जाएगी। जिला स्तरीय स्क्रीनिंग समिति की बैठक में महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र महेश प्रकाश, परिवहन विभाग से भूपेंद्र रावत, संजय मेहरा सहित संबंधित अधिकारी एवं आवेदनकर्ता मौजूद रहे।

Latest News

हक की लड़ाई: पुरानी पेंशन के लिए चमोली में हुंकार, एक मई को पौड़ी कमिश्नरी घेराव की रणनीति तैयार–

गोपेश्वर में कार्मिकों की बैठक में एकजुटता का परिचय देने का किया गया आह्वान, कहा लड़ते रहेंगे हक की...

आस्था: बदरीनाथ धाम के दर्शनों को पहुंचे सूफी गायक कैलाश खैर–

मंदिर समिति ने किया कैलाश खैर का स्वागत, मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं ने कैलाश खैर के साथ ​खिंचवाई...

चमोली: जिला​धिकारी गौरव कुमार ने की सीएम हेल्पलाइन 1905 पर मिली ​शिकायतों की समीक्षा–

लंबित शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश, साप्ताहिक समीक्षा होगी...

सख्ती: जनपद में फिर से चलाया जाएगा राशन कार्ड सत्यापन अभियान, अपात्र होंगे चि​न्हित–

फर्जी लाभार्थियों पर होगी कार्रवाई, पात्र लोगों को मिलेगा गैस कनेक्शन एवं आयुष्मान जैसी सुविधाओं का...

जीरो ग्राउंड: रात को निरीक्षण पर निकले रुद्रप्रयाग के जिलाधिकारी विशाल मिश्रा–

आपातकालीन परिचालन केंद्र व यात्रा कंट्रोल रूम का किया औचक निरीक्षण-- रुद्रप्रयाग, 29 अप्रैल 2026:...

चमोली: नम आंखों से भक्तों ने मां अनसूया को दी विदाई, जयकारों से गूंजी मंडल घाटी

सात माह की दिवारा यात्रा पूर्णाहुति के साथ संपन्न, मंदिर में पुनः विराजमान हुई माता की डोली...

खुशखबरी: चमोली से अलग होगा रुद्रप्रयाग जिला सहकारी बैंक, सामान्य निकाय बैठक में प्रस्ताव पारित–

चमोली और रुद्रप्रयाग जनपद के बैंक प्रतिनि​धियों की बैठक में पारित हुआ प्रस्ताव, रुद्रप्रयाग में अलग...

हादसा: तोताघाटी के पास दर्दनाक हादसा: कार खाई में गिरी, एक घायल सुरक्षित, महिला लापता–

ऋ​षिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर तोताघाटी में गहरी खाई में जा गिरा वाहन, रेस्क्यू जारी...

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री ने चारधाम यात्रा हेतु एलपीजी आपूर्ति 100 प्रतिशत बनाए रखने का किया अनुरोध–

केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री सेे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंंह धामी ने की भेंट, कई...
error: Content is protected !!