चमोली: बदरीनाथ विधानसभा उपचुनाव में सबसे अमीर प्रत्याशी हैं लखपत बुटोला–

by | Jun 30, 2024 | चमोली, निर्वाचन | 0 comments

राजेंद्र भंडारी तीसरे नंबर पर, चुनाव आयोग को दिया प्रत्या​शियों ने संप​त्ति का ब्यौरा, पढ़ें किस प्रत्याशी के पास कितनी संप​​त्ति–

गोपेश्वर: बदरीनाथ विधानसभा उपचुनाव में चार प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। प्रत्या​शियों की ओर से नामांकन के दौरान निर्वाचन विभाग को सौंपे अपने चल-अचल संप​त्ति के ब्यौरे के अनुसार कांग्रेस प्रत्याशी लखपत बुटोला सबसे अमीर प्रत्याशी हैं। लखपत बुटोला की कुल चल संपति 25706280 रुपये (दो करोड़ सत्तावन लाख छ: हज़ार दो सौ अस्सी रुपये) हैं, जबकि अचल संपति 122300000 रुपये (बारह करोड़तैईस लाख) हैं, एक 70,000 रुपये की सोने की अंगूठी भी है।

लखपत बुटोला के नाम टाटा सफारी स्ट्रॉमगाड़ी और रॉयल एनफील्ड बुलैट मोटरसाईकल भी है। साथ ही पत्नी के पास 3029187 रुपये (तीस लाख उनतीस्हज़ार एक सौ स त्तासी रुपये) की चल संपति और 60,00000 रुपये (साठ लाख रुपये) की अचल संपति है। उनकी पत्नी के पास एक आल्टो कार भी है। लखपत बुटोला और उनकी पत्नी पर 8600000 रुपये (छियासी लाख रुपये)का होम लोन भी है।

अमीर प्रत्याशी में दूसरा नंबर सैनिक समाज पार्टी के प्रत्याशी हिम्मत सिंह नेगी का है। वे सीआरपीएफ में डिप्टी कामंडेंट पद से सेवानिवृत्त हैं। उनकी चल संपति 66,37096 रुपये (छ्यासठ लाख सैंतीस हजार छियानब्बे रुपये) दर्ज है, उनकी अचल संप​त्ति 90,00000 रुपये (नब्बे लाख रुपये) है, उनके पास एक मारुति स्विफ्ट डिजायर और एक टाटा हरियर वाहन भी है। उनकी पत्नी के पास 18770000 रुपये (एक करोड़ सत्तासी लाख सत्तर हज़ार रुपये की चल संपत्ति है,

तीसरे नंबर पर भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र भंडारी हैं। निर्वाचन विभाग को सौंपे दस्तावेजों में राजेंद्र भंडारी की कुल चल संप​त्ति 4824819 रुपये (अड्डतालीस लाख चौबीस हज़ार आठ सौ उन्नीस रुपये) दर्शायी है, जबकि भंडारी की कुल अचल संपत्ति 56,60,000 रुपये (छप्पन लाख साठ हजार रुपये) दर्ज है। भंडारी के नाम एक महिंद्रा स्कॉर्पियो वाहन और एक टाटा सफारी स्ट्रॉम दर्ज है, भंडारी पर पंजाब नेशनल बैंक गोपेश्वर शाखा से दो लाख छियालीस हजार सात सो अड़सठ रुपये का लोन भी है। राजेंद्र भंडारी की पत्नी व चमोली की जिला पंचायत अध्यक्ष रजनी भंडारी के नाम कुल दस लाख उन्तालीय हजार की चल और बयालीस लाख रुपये की अचल संप​त्ति तथा निशान कंपनी की एक माइक्रा कार है।

संप​त्ति के मामले में चौ​थे स्थान पर निर्दलीय प्रत्याशी पत्रकार नवल खाली हैं। निर्वाचन आयोग को सौंपे अपने दस्तावेजों में उन्होंने अपनी चल संपत्ति 850000 रुपये (आठ लाख पचास हजार रुपये) दर्ज की है, उनके पास पैंतालीस लाख रुपये की अचल संप​त्ति है, उनकी पत्नी की तेरह लाख रुपये चल और तीस लाख रुपये अचल संप​त्ति है। नवल खाली पर चार लाख पचास हजार रुपये का कार लोन है, पत्नी पर भी पंद्रह लाख रुपये का होम लोन है।

Latest News

चमोली: जिलाधिकारी गौरव कुमार ने किया कोषागार का निरीक्षण–

कोषागार का किया वा​र्षिक निरीक्षण, निर्वाचन संबंधी सामग्री व अन्य बहुमूल्य वस्तुएं जांची...

चमोली: जिला​धिकारी की अध्यक्षता में बदरीनाथ होटल एसोसिएशन और व्यापार संघ की हुई बैठक–

यात्रा के दौरान तीर्थयात्रियों व स्थानीय व्यवसायियों को होने वाली संभावित समस्याओं पर हुई चर्चा...

उत्तराखंड: लॉ एंड ऑर्डर पर सीएम धामी सख्त, अधिकारियों को कड़ी चेतावनी–

कहा, कानून व्यवस्था से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं, कुठालगेट चौकी इंचार्ज और उप आबकारी निरीक्षक निलंबित...

उत्तराखंड: प्रदेश में एलपीजी की कोई किल्लत नहीं, गड़बड़ करने वालों पर तुरंत होगी एफआईआर–

खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री रेखा आर्या ने की हर जिले की स्थिति की समीक्षा, विभागीय अधिकारियों को...

आक्रोश: वन विभाग की अतिक्रमण को लेकर कार्रवाई का बमोटिया गांव के ग्रामीणों ने किया विरोध–

तहसील परिसर में गरजे ग्रामीण, उक्रांद कार्यकर्ताओं ने भी दिया साथ, सीएम को भेजा ज्ञापन-- देवाल के...

अगस्त्यमुनि: भाषण प्रतियोगिता के साथ ‘गंगा स्वच्छता पखवाड़ा’ का हुआ समापन–

16 से 31 मार्च तक आयोतजत हुए जागरुकता कार्यक्रम, गंगा स्वच्छता प्रतियोगिता भी हुई आयोजित...

पशुपालन के अपर निदेशक ने किया मनोज कुमार बिष्ट की गौशाला का निरीक्षण–

उन्हें अन्य पशुपालकों के लिए प्रेरणादायक बताया, गौशाला में पशुओं की देखभाल, स्वच्छता व्यवस्था...

चमोली: गैस गोदाम व होटलों पर सघन निरीक्षण, 21 व्यावसायिक और चार घरेलू सिलिंडर किए गए जब्त–

एसडीएम ने दिए एजेंसी संचालक को वितरण व्यवस्था में सुधार के निर्देश, पारदर्शी गैस आपूर्ति सुनिश्चित...

चमोली: सुबोध प्रेम विद्या मंदिर इंटर कॉलेज गोपेश्वर का दो दिवसीय वार्षिकोत्सव समारोह शुरू–

छोलिया नृत्य और लोकगीतों की रही धूम, छात्र-छात्राओं ने दी पहाड़ी नृत्य की शानदार प्रस्तुति...
error: Content is protected !!