चमोली: इस ​शिक्षक को मिलेगी डॉक्टरेट की मानद उपाधि–

by | Jul 4, 2024 | घोषणा, चमोली | 0 comments

33 वर्षों तक सामाजिक और मानव सेवा के कार्यों के लिए मैजिक एंड आर्ट यूनिवर्सिटी देगी उपा​धि–

चमोली:​प्रवक्ता और लंबे समय से सामाजिक सरोकारों से जुड़े जसवंत लाल को मैजिक एंड आर्ट यूनिवर्सिटी फरीदाबाद की ओर से डॉक्टरेट की मानद उपा​धि से सम्मानित किया जाएगा। फरीदाबाद में यह कार्यक्रम 13 जुलाई 2024 को आयोजित होगा।

भारतीय मानवाधिकार एसोसिएशन व दलित साहित्य अकादमी के चमोली जिलाध्यक्ष जसवंत लाल को उनके 33 वर्षों के सामाजिक व मानव सेवा के कार्यों के लिए इस उपाधि से सम्मानित किया जा रहा है। बुद्धिजीवी व सामाजिक क्षेत्र से जुटे लोगों ने जसवंत लाल को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

error: Content is protected !!