रुद्रप्रयाग: केदारनाथ मार्ग पर सुरंग के मुहाने पर हुआ भूस्खलन, आवाजाही हुई ठप–

by | Jul 5, 2024 | ब्रेकिंग, रूद्रप्रयाग | 0 comments

केदारनाथ जाने वाले वाहनों का रूट बदला, केदारघाटी के गांवों को जाने वाले वाहनों के लिए भी सुरंग से आवाजाही की बंद–

रुद्रप्रयाग: ऋ​शिकेश-गौरीकुंड राष्ट्रीय राजमार्ग पर रुद्रप्रयाग में ​स्थित पुरानी सुरंग के बाहरी पहाड़ी पर भूस्खलन होने से यातायात पूरी तरह से ठप पड़ गया है। श्रीनगर की ओर से आने वाले वाहनों को बाईपास मार्ग से होते हुए केदारनाथ की ओर भेजा जा रहा है। जबकि केदारनाथ की ओर से आने वाले वाहनों की आवाजाही भी बाईपास मार्ग से करवाई जा रही है।

रुद्रप्रयाग संगम के समीप केदारनाथ और केदारघाटी के गांवों को जोड़ने वाली सड़क पर पुरानी सुरंग है। इसी सुरंग के बाहरी तरफ शुक्रवार को सुबह सुबह भूस्खलन हुआ। गनीमत यह रही कि जिस वक्त सुरंग से मलबा गिरा, तब यहां कोई वाहनों की आवाजाही नहीं हो रही थी।

देर रात्रि से हो रही बारिश के कारण संगम बाजार की तरफ सुरंग के ऊपरी वाले हिस्से से मलबा और पत्थर गिरे हैं, जिस कारण यातायात बाधित हो गया है। भले ही यात्री वाहनों को बाईपास से भेजा जा रहा है। बताया जाता है कि अंग्रेजों के समय इस सुरंग का निर्माण हुआ था, तब से इसी सुरंग से होते हुए वाहनों की आवाजाही होती थी, कुछ समय पहले इस सुरंग पर सुधारीकरण कार्य भी हुआ था, लेकिन अब भूस्खलन सुरंग के बाहरी हिस्से में हो रहा है।

Latest News

चमोली: नारायणबगड़ बाजार में बारिश का कहर, मलबे में दबी कई गाड़ियां–

ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बादल फटने की आशंका, दुकानों में घुसा मलबा; राहत-बचाव की मांग-- नारायणबगड़...

उत्तराखंड: तनाव के बीच बैरियर तोड़कर उत्तराखंड में घुसे निहंग, बैरियर के साथ ही दो डंपरों में की तोड़फोड़–

कुल्हाल चेकपोस्ट पर पुलिस-प्रशासन से वार्ता विफल, तनावपूर्ण माहौल-- देहरादून, 25 जून 2026: उत्तराखंड...

चमोली में आकर बस गया जापान से आया फूल, अब दूर दूर तक बिखर रही रंगत–

विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी के उच्च हिमालयी बुग्यालों में उगने वाली फूलों की रानी ब्लू पॉपी...

राज्य आंदोलनकारी कमल किशोर डिमरी ने शुरू किया उत्तराखंड जागरुकता अभियान, ग्रामीणों को अधिकारों के प्रति किया जागरूक–

दशोली विकास खंड के कठूड़ गांव पहुंचा अ​भियान, उत्तराखंड आंदोलन के मूल उद्देश्यों और ​अ​धिकारों के...

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह व मुख्यमंत्री धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

त्रयोदशी संस्कार में शामिल होकर परिजनों को दी सांत्वना देहरादून, 24 जून 2026: केंद्रीय रक्षा मंत्री...

पीपलकोटी से भीमतला तक यूकेडी का जनसंपर्क अभियान, जनता से मिला समर्थन का भरोसा–

पूर्व कुलपति डॉ. उदय सिंह रावत ने किया जन संपर्क तेज, सैनिक प्रकोष्ठ के लोगों के साथ गांव-गांव...

धर्म और आस्था को ठेस पहुंचाने वाला कोई कृत्य स्वीकार नहीं: मुख्यमंत्री धामी–

चारधाम और हेमकुंड साहिब यात्रा में श्रद्धालुओं की सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता, अफवाह फैलाने वालों पर...
error: Content is protected !!