अंतिम संस्कार: राजकीय सम्मान के साथ हुआ शैलारानी रावत का अं​तिम संस्कार–

by | Jul 11, 2024 | ब्रेकिंग, रूद्रप्रयाग | 0 comments

कालीमठ रोड विद्यापीठ त्रिवेणी घाट पर हुआ अंतिम संस्कार, बेटी ऐश्वर्य और भतीजे शैलेंद्र रावत ने दी मुखा​ग्नि, शव यात्रा एवं अंतिम दर्शनों को उमड़ा जन सैलाब

गुप्तकाशी: केदारनाथ की विधायक शैलारानी रावत का अंतिम संस्कार बृहस्पतिवार को कालीमठ रोड विद्यापीठ त्रिवेणी घाट पर राजकीय सम्मान के साथ हुआ। शव यात्रा और अंतिम दर्शनों को जन सैलाब उमड़ पड़ा। बेटी ऐश्वर्या और भतीजे शैलेंद्र रावत ने शव को मुखा​ग्नि दी।

विगत दिनों उपचार के दौरान मैक्स चिकित्सालय देहरादून में शैलारानी रावत का निधन हो गया था। निधन की खबर सुनते ही पूरे प्रदेश में शोक की लहर छा गई। शैला रानी रावत का पार्थिव शरीर देहरादून से उनके आवास अगस्त्यमुनि पहुंचाया गया। जहां पर जनप्रतिनिधियों एवं क्षेत्रीय जनता एवं नाते रिस्तेदार उनके अंतिम दर्शनों के लिए पहुंचे तथा उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

बृहस्पतिवार को स्वर्गीय शैलारानी रावत के शव को आम जनता के दर्शनार्थ अगस्त्यमुनि खेल मैदान में लाया गया, जहां जनप्रतिनिधियों, प्रशासन के अधिकारियों, पार्टी कार्यकर्ताओं एवं आम जनमानस द्वारा उनके अंतिम दर्शन कर उनको श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस अवसर पर खेल मैदान में दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय जनता अपने लोकप्रिय नेता के अंतिम दर्शनों को पहुंचे। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक डाॅ. विशाखा अशोक भदाणे ने भी उन्हें पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

विद्यापीठ त्रिवेणी घाट में प्रदेश अध्यक्ष भाजपा श्री महेंद्र भट्ट, जनपद प्रभारी मंत्री श्री सौरभ बहुगुणा, विधायक रुद्रप्रयाग श्री भरत सिंह चौधरी, राज्यमंत्री चंडी प्रसाद भट्ट, पूर्व विधायक आशा नौटियाल, मनोज रावत, भाजपा जिलाध्यक्ष महावीर सिंह पंवार, पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश उनियाल, जिला पंचायत उपाध्यक्ष सुमंत तिवारी, ब्लाक प्रमुख जखोली प्रदीप थपलियाल, मुख्य विकास अधिकारी डॉ. जीएस खाती, अपर जिलाधिकारी श्याम सिंह राणा, उप जिलाधिकारी ऊखीमठ अनिल कुमार शुक्ला सहित जनप्रतिनिधियों एवं क्षेत्रीय जनता ने उनके पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नम आंखों से अंतिम विदाई दी।

Latest News

चमोली: भारी बारिश के अलर्ट पर चमोली में कल सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद–

मौसम विभाग के भारी बारिश के अलर्ट को देखते हुए जिला​धिकारी ने जारी किए आदेश-- गोपेश्वर, 05 अगस्त...

चमोली: नंदानगर महाविद्यालय में नवप्रवेशी छात्रों के लिए इंडक्शन कार्यक्रम आयोजित–

राष्ट्रीय शिक्षा नीति, परीक्षा प्रणाली, क्रेडिट प्वाइंट और छात्रवृत्ति योजनाओं की दी गई विस्तृत...

उत्तराखंड: भारी बारिश के मद्देनजर प्रदेश में हाई अलर्ट, मुख्यमंत्री ने दिए सतर्कता के निर्देश–

एसडीआरएफ, एनडीआरएफ और जिला प्रशासन को अलर्ट रहने के निर्देश, लोगों और पर्यटकों से अनावश्यक यात्रा न...

बिरही-निजमुला सड़क पर चौथे दिन भी आवाजाही ठप, काली चट्टान बनीं मुसीबत–

बिरही से तीन किलोमीटर आगे सड़क पर तीन दिन से खराब पड़ी जेसीबी मशीन, पशासन मौन, परेशानी झेल रही आम...

धराली आपदा के एक वर्ष बाद: राहत से पुनर्वास तक बदली तस्वीर, सरकार ने पुनर्निर्माण पर झोंकी ताकत–

मृतकों के आश्रितों, बेघर परिवारों, किसानों, बागवानों और कारोबारियों को करोड़ों की सहायता, आधारभूत...

चमोली: बारिश के बाद भूस्खलन से चमोली में 19 सड़कें बंद, ग्रामीणों की बढ़ीं मुश्किलें–

कर्णप्रयाग-धारडुंगरी-मैखुरा-कंडारा-सोनला राज्य मार्ग दूसरे दिन भी नहीं खुला, सड़कें खोलने में जुटा...

चमोली: महिला के जेवर हड़पने के आरोप में ज्वेलर्स गिरफ्तार–

मंगलसूत्र बनाने के नाम पर लिए थे पुराने जेवर, पुलिस ने दुकान से दबोचा-- नंदानगर, 03 अगस्त 2026:...

चमोली: मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन छात्रवृत्ति योजना: जिला स्तर के लिए 51 खिलाड़ियों का चयन–

4 अगस्त को आरक्षित वर्ग के खिलाड़ियों की होगी शारीरिक दक्षता परीक्षा-- गोपेश्वर, 03 अगस्त 2026: खेल...
error: Content is protected !!