अयोध्या के बाद अब बदरीनाथ, भाजपा का दुर्ग ढहाया, कांग्रेस का परचम लहराया–

by | Jul 13, 2024 | चमोली, राजनीति | 0 comments

ये रहीं भाजपा की हार की प्रमुख वजह, कांग्रेस प्रत्याशी की जीत पर जश्न का माहौल, पढ़ें, इस जनादेश पर राजेंद्र भंडारी ने क्या कहा–

गोपेश्वर: शनिवार को पीजी कॉलेज गोपेश्वर में बदरीनाथ विधानसभा उपचुनाव की मतगणना कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच हुई। उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार लखपत बुटोला ने जीत दर्ज की, उन्होंने भाजपा प्रत्याशी कद्दावर नेता राजेंद्र सिंह भंडारी को 5224 मतों से पराजित किया। जीत के बाद लखपत बुटोला के समर्थकों ने नगर में विजय जुलूस निकाला। बुटोला ने गोपीनाथ मंदिर में दर्शनों के बाद मत्था टेका। दोपहर से लेकर देर शाम तक गोपेश्वर में जश्न का दौर रहा। इस हार पर भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र भंडारी ने अपनी प्रतिक्रिया दी है, भंडारी ने कहा कि वे जनादेश का सम्मान करते हैं, यह लोकतंत्र है, जनता सर्वोपरि है, जनता का आभार है, विकास में जो भी मदद हो पाएगी वह करूंगा। इधर, जीते प्रत्याशी लखपत बुटोला ने कहा कि यह बदरीनाथ की जनता के स्वा​भिमान का चुनाव था, आज जनता जीती है, लोकतंत्र जीता है।


लखपत बुटोला की जीत पर खुशी मनातीं कांग्रेस कार्यकर्ता-

बता दें कि बदरीनाथ सीट पर चार प्रत्याशियों ने अपना नामांकन कराया था, इसमें कांग्रेस के लखपत सिंह बुटोला को सबसे अधिक 28161 वोट पड़े, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंदी रहे भाजपा उम्मीदवार राजेंद्र सिंह भंडारी को 22937 वोट मिले। तीसरे स्थान पर निर्दलीय प्रत्याशी नवल किशोर खाली को 1813 वोट और सैनिक समाज पार्टी के उम्मीदवार हिम्मत सिंह नेगी को सबसे कम 494 मत प्राप्त हुए। उपचुनाव में 823 मतदाताओं ने नोटा को चुना।

निर्वाचन आयोग के सामान्य प्रेक्षक अनीता रामाचंद्रन, जिला निर्वाचन अधिकारी हिमांशु खुराना, पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार और रिटर्निंग ऑफिसर आरके पांडेय की देखरेख में मतगणना कार्य संपन्न हुआ। सुबह 8 बजे से पोस्टल बैलेट की गणना की गई, इसके बाद सुबह साढ़े आठ बजे से ईवीएम में पड़े मतों की गणना शुरू हुई। ईवीएम की मतगणना 15 राउंड में पूर्ण हुई। जीत दर्ज करने के बाद रिटर्निंग ऑफिसर आरके पांडेय ने विजेता रहे कांग्रेस उम्मीदवार लखपत सिंह बुटोला को प्रमाण पत्र दिया।

भाजपा की हार की प्रमुख वजह यह रही कि जनता ने अपना समर्थन देकर राजेंद्र भंडारी को विधायक बनाकर विधानसभा में भेजा, लेकिन लोकसभा के ऐन वक्त भंडारी ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन थामा और विधानसभा उपचुनाव जनता पर थोपा, जिससे जनता नाराज थी, यह नाराजगी खुलकर सामने भी आई।

Latest News

चमोली: एनटीपीसी विष्णुगाड़ परियोजना में आपदा प्रबंधन की तैयारियों को जांचने के लिए मॉक ड्रिल–

वि​भिन्न सुरक्षा एजेंसियों ने सक्रिय रुप से लिया भाग, व्यापक मॉक ड्रिल का हुआ आयोजन-- ज्योतिर्मठ, 30...

पर्यावरण संरक्षण: तुंगनाथ बेस कैंप भुलकण में स्वच्छता की मिसाल, भुलकण से धोतीधार तक चला सफाई अभियान–

सामाजिक कार्यकर्ता प्रदीप सिंह रमोला के नेतृत्व में साफ-सफाई में जुटे लोग, पर्यावरण संरक्षण का दिया...

चमोली: गृह सचिव शैलेश बगौली ने किया कोतवाली गोपेश्वर का आकस्मिक निरीक्षण–

डिजिटल पुलिसिंग और जनमैत्री पर दिया विशेष जोर, पदम विभू​षित चंडी प्रसाद भट्ट से की मुलाकात...

गढ़वाल विश्वविद्यालय में कृषि यंत्रीकरण प्रोत्साहन मेला, किसानों को मिली आधुनिक जानकारी–

कार्यशाला में किसानों, छात्र-छात्राओं और कृ​षि से जुड़े लोगों को दी आधुनिक कृ​षि उपकरणों की...

चमोली: अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार, तीन की मौत, तीन घायल–

सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस और डीडीआरएफ की टीम, देहरादून से देवाल जा रहे थे कार सवार...

चमोली में बारिश-बर्फबारी से मौसम सुहावना, जंगल की आग बुझी–

चमोली जनपद में लगातार दूसरे दिन भी हुई बारिश, ऊंचाई वाले क्षेत्रों में जमकर हुई बर्फबारी-- चमोली, 29...

चमोली: बदरीनाथ पुलिस ने चंद घंटों में ढूंढा श्रद्धालु का लाखों रुपये के जेवरात से भरा बैग–

मित्रता, सेवा और सुरक्षा” का सजीव उदाहरण पेश कर रही बदरीनाथ पुलिस, भावुक यात्री ने किया सैल्यूट...

चमोली: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी चचेरे भाई को 20 वर्ष का कठोर कारावास–

चमोली जिला न्यायालय में विशेष सत्र न्यायाधीश की अदालत ने सुनाया फैसला, पीड़िता को तीन लाख प्रतिकर...

चमोली: ज्योतिर्मठ में भूधंंसाव के तीन साल बाद शुरू हुआ क्षतिग्रस्त भवनों का ध्वस्तीकरण–

जनवरी 2023 में हुआ था भू-धंसाव, सैकड़ों भवन हो गए थे असुर​क्षित, एसडीएम के निर्देश पर ध्वस्तीकरण...
error: Content is protected !!