भगवान का आशीर्वाद: नवनिर्वाचित विधायक लखपत बुटोला ने किए बदरीनाथ धाम के दर्शन–

by | Jul 14, 2024 | चमोली, राजनीति | 0 comments

कांग्रेस ने चमोली बाजार से देश के प्रथम गांव माणा तक निकाला विजय जुलूस, जोशीमठ में क्या बोलेे बुटोला, पढ़ें–

गोपेश्वर: बदरीनाथ विधानसभा क्षेत्र के नवनिर्वाचित विधायक लखपत बुटोला ने रविवार को बदरीनाथ धाम पहुंचकर भगवान बदरीनाथ की पूजाओं में प्रतिभाग किया और मत्था टेका। उन्हाेंने बदरीनाथ भगवान से राज्य की खुशहाली की कामना की। निर्वाचन के बाद लखपत बुटोला के समर्थकों ने चमोली बाजार से लेकर देश के प्रथम गांव माणा तक विजय जुलूस निकाला। चमोली, छिनका, भीमतल्ला, बिरही, कौड़िया, गडोरा, मायापुर, पीपलकोटी, पाखी, पातालगंगा, लंगसी, गुलाबकोटी, हेलंग, सेलंग, जोशीमठ, मारवाड़ी, गोविंदघाट, पांडुकेश्वर, हनुमान चट्टी, बदरीनाथ औा देश के प्रथम गांव माणा में विजय जुलूस निकाला गया।

बदरीना​थ विधानसभा उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल है। रविवार को नवनिर्वाचित विधायक लखपत बुटोला ने चमोली से लेकर बदरीनाथ तक रैली निकालकर लोगों का आभार व्यक्त किया। बुटोला ने बदरीनाथ धाम में मत्था टेका और बदरीनाथ की पूजाओं में प्रतिभाग किया। बीकेटीसीअ​धिकारियों ने उन्हें प्रसाद भेंट किया।

नवनिर्वाचित लखपत बुटोला पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ चमोली, पाखी, पीपलकोटी, होते हुए जोशीमठ तक पहुंचे। सभी जगह पर सड़क पर छोटी-छोटी सभाएं कर बुटोला ने लोगों का आभार व्यक्त करते हुए क्षेत्र के विकास को लेकर अपनी प्राथमिकताएं भी बताई। जिसके बाद सभी बदरीनाथ धाम पहुंचे। यहां पर उन्होंने बदरीनाथ के दर्शन किए और वहां की पूजाओं में भी शिरकत की। पूरे रास्ते पर कार्यकर्ता काफी उत्साहित नजर आए। कार्यकर्ताओं का जोश बता रहा है कि उनके लिए यह जीत कितने मायने रखती है।

Latest News

नवनियु​क्ति: प्रो. अम्बरीश कुमार महाजन बने श्रीदेव सुमन उत्तराखण्ड विश्वविद्यालय के नए कुलपति–

उत्तराखंड शासन ने जारी किए नियुक्ति आदेश, 66 वर्ष की आयु पूर्ण होने अथवा अगले आदेश तक रहेगा कार्यकाल...

देहरादून: उत्तराखण्ड में बनेगा संस्कृत आयोग, सरकार ने आमजन और विद्वानों से मांगे सुझाव–

10 अगस्त तक ई-मेल से भेजे जा सकेंगे सुझाव, संस्कृत शिक्षा, शोध, एआई और डिजिटल उपयोग को मिलेगा बढ़ावा...

आक्रोश: जंतर-मंतर में छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में गोपेश्वर में कांग्रेस का प्रदर्शन–

केंद्र सरकार के खिलाफ धरना, शिक्षा मंत्री और गृह मंत्री के इस्तीफे की मांग गोपेश्वर, 22 जुलाई 2026:...

सनातन संस्कृति: शंकराचार्य राजराजेश्वराश्रम महाराज से मिले मुख्यमंत्री धामी, लिया आशीर्वाद–

आध्या​त्मिक और सामाजिक विषयों पर हुई चर्चा, आशीर्वाद लिया-- देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...

चमोली: गंगा की मुख्य धारा तक पहुंचने से पहले ही सहायक नदियों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में प्लास्टिक अपशिष्ट रोकें-जिलाधिकारी–

गंगा में बिना शोधन का सीवेज प्रवाहित न हो, सेप्टिक टैंक अपशिष्ट के वैज्ञानिक निस्तारण पर विशेष जोर...

चमोली: सेवा, सुशासन एवं समर्पण पखवाड़ा : बहुद्देशीय जनकल्याण शिविर में 600 से अधिक लोगों ने लिया लाभ–

22 जनशिकायतों में से 21 का मौके पर निस्तारण, विभिन्न विभागों ने 281 पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से...

चमोली: 15 दिन मलारी में रहकर कार्य करें पटवारी, नीती घाटी में ऑफ लाइन हों वीबी-जीरामजी के काम–

मलारी न्याय पंचायत के जनप्रतिनिधियों ने जिलाधिकारी को सौंपा छह सूत्री ज्ञापन, रोडवेज बस के साथ ही कई...

भेंटा-भर्की मोटर मार्ग को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में गरजे उर्गम के ग्रामीण–

ग्रामीणों ने दी आंदोलन तेज करने की चेतावनी, कहा, सात साल में भी नहीं बन पाई 17 किमी सड़क गोपेश्वर...

चमोली: बिरही-निजमुला मोटर मार्ग बा​धित, काली चट्टान के पास भारी मात्रा में आया सड़क पर मलबा–

भारी बारिश से चमोली जिले में 37 ग्रामीण सड़कें बंद, बदरीनाथ हाईवे पर भी यातायात हुआ खतरनाक...
error: Content is protected !!