आस्था: चतुर्थ केदार रुद्रनाथ मंदिर में एक माह का महारुद्राभिषेक अनुष्ठान शुरू–

by | Jul 16, 2024 | आस्था, चमोली | 0 comments

16 अगस्त तक आयोजित होगा अनुष्ठान, सावन माह की सक्रांति से शुरू हुआ अनुष्ठान, श्रद्धालुओं में उत्साह–

गोपेश्वर: चतुर्थ केदार रुद्रनाथ में सावन माह की सक्रांति से यानि मंगलवार से महारुद्रा​भिषेक अनुष्ठान शुरू हो गया है। अनुष्ठान शुरू होते ही रुद्रनाथ क्षेत्र पूरी तरह से आस्था में डूब गया है। सुबह से शाम तक वि​भिन्नपूजाएं संपन्न की जा रही हैं।

रुद्रनाथ मंदिर के मुख्य पुजारी वेदप्रकाश भट्ट के नेतृत्व में रुद्रना​थ में यह दूसरा बड़ा धार्मिक अनुष्ठान आयोजित हो रहा है। इस आयोजन में हकहकूकधारी गांवों के श्रद्धालुओं का पूरा सहयोग मिल रहा है। मंगलवार को ब्रह्ममुहुर्त से ही रुद्रना​थ भगवान की वि​भिन्नपूजाएं शुरू हो गई थी।

वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ श्री गणेश पूजा, संकल्प पूजा संपन्न करने के बाद दिनभर अनुष्ठान चला। आयोजक शांति प्रसाद भट्ट ने बताया कि प्रतिदिन श्रद्धालुओं का मंदिर में पहुंचना शुरू हो गया है। अनुष्ठान में रुद्रनाथ के मुख्य पुजारी वेदप्रकाश भट्ट के साथ ही पंडित सुशील भट्ट, अ​श्विन नौटियाल समेत कई आचार्यगण वेद पाठ के साथ ही नित्य पूजाएं संपन्न करेंगे।

Latest News

चमोली: मलारी में सेवा संकल्प शिविर, 268 ग्रामीणों को मिला योजनाओं का लाभ–

34 शिकायतों में 14 का मौके पर निस्तारण, 57 ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ-- गोपेश्वर। ‘सेवा संकल्प...

चमोली: गैरसैंण विधानसभा सत्र की तैयारियां समयबद्ध पूरी करने के निर्देश–

डीएम ने अधिकारियों को दिए व्यवस्थाओं की नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश-- गोपेश्वर। आगामी प्रस्तावित...

चमोली: अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर वरिष्ठजनों का सम्मान, स्वास्थ्य परीक्षण एवं सहायक उपकरण वितरित–

वृद्धजनों के सम्मान में आयोजित हुआ शिविर, 30 वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण-- गोपेश्वर, 01...

चमोली: ज्योतिर्मठ की बीडीसी बैठक में 300 से अधिक प्रस्तावों पर हुई चर्चा–

जनसमस्याओं के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश-- ज्योतिर्मठ। विकासखंड ज्योतिर्मठ के...

चमोली: हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा अंतिम चरण में पहुंची, 10 को बंद हो जाएंगे कपाट–

बढ़ने लगी श्रद्धालुओं की संख्या, इस साल 3.58 लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचे-- जोशीमठ, 01 अक्टूबर 2026:...

हक की लड़ाई: पैक्स सचिवों की कलमबंदहड़ताल शुरू, बांह में काली पट्टी बांधकर किया विरोध–

एम-पैक्स के पंजीकरण, मिनी बैंक ऋण व्यवस्था और पदोन्नति समेत छह सूत्री मांगों को लेकर आंदोलन...

दुखद: 90 वर्ष की आयु में संतोष शर्मा का निधन, बीकेटीसी सदस्य महेंद्र शर्मा की माताजी थीं–

दिल्ली के बत्रा अस्पताल में ली अंतिम सांस, लोधी श्मशान घाट में हुआ अंतिम संस्कार; 10 अक्टूबर को...

विशेष अ​भियान: स्वच्छता अभियान में केंद्रीय भंडारगृह के कर्मचारियों ने किया श्रमदान–

आगापुर ओपन जिम परिसर में चलाया सफाई अभियान, सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने का दिया संदेश-- रामपुर...

चमोली: दशोली में सेवा संकल्प शिविर, 189 ग्रामीणों ने उठाया योजनाओं का लाभ–

16 शिकायतों का मौके पर निस्तारण, 184 लाभार्थियों को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से किया गया...
error: Content is protected !!