चमोली: नियमों का उल्लंघन करने पर चमोली पुलिस पुलिस सख्त, किए ताबड़तोड़ चालान–

by | Jul 22, 2024 | कार्रवाई, चमोली | 0 comments

यातायात के नियमों का उल्लंघन करने पर 28 वाहन चालकों से वसूला 20000 रुपये का शुल्क–

गोपेश्वर: यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर चमोली पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। पिछले कुछ दिनों में शुरू हुआ पुलिस की चालानी कार्रवाई में 28 वाहन चालकों से 20000 रुपये का संयोजन शुल्क वसूला गया है।

वर्तमान समय में संचालित हो रही चारधाम यात्रा के दृ​ष्टिगत जनपद में यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए पुलिस की ओर से लगातार यात्रा मार्ग एंव अन्य स्थानों पर सघन चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में सोमवार को यातायात उपनिरीक्षक दिगंबर उनियाल द्वारा बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग व अन्य स्थानों पर सघन चैकिंग अभियान चलाते हुए क्षमता से अधिक सवारी पर एक, बिना सीट बेल्ट के दो, रैश ड्राइविंग में सात, मोडिफाईडसाइलेंसर में दो, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग करने पर एक, दोषपूर्ण नम्बर प्लेट पर छह, काली फिल्म पर एक, बिना रिफलेक्टर पर दो, नो-पार्किग पर दो, व अन्य चार चालान सहित कुल 28 वाहन चालकों के विरूद्ध एमवी एक्ट के तहत मौके पर चालानी कार्यवाही कर 20000 रुपये का संयोजन शुल्क वसूला गया।

इस मौके पर हेड काॅस्टेबल आशुतोष नौडियाल, आरक्षी राहुल जोशी आदि मौजूद रहे।

Latest News

रुद्रप्रयाग: भारी वर्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट, जिलाधिकारी ने अधिकारियों को दिए सतर्क रहने के निर्देश–

जिला​धिकारी विशाल मिश्रा ने वि​भिन्न विभागों के अ​धिकारियों के साथ की बैठक, तैयारियों की समीक्षा...

देहरादून: चारधाम यात्रा होगी और सुगम, कर्णप्रयाग और सिमली में आधुनिक पार्किंग परियोजनाओं को मिली रफ्तार–

मुख्यमंत्री धामी के निर्देशों पर यात्रियों की सुविधा और ट्रैफिक प्रबंधन मजबूत करने की दिशा में बड़ा...

चमोली: भारी बारिश के अलर्ट पर चमोली में कल सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद–

मौसम विभाग के भारी बारिश के अलर्ट को देखते हुए जिला​धिकारी ने जारी किए आदेश-- गोपेश्वर, 05 अगस्त...

चमोली: नंदानगर महाविद्यालय में नवप्रवेशी छात्रों के लिए इंडक्शन कार्यक्रम आयोजित–

राष्ट्रीय शिक्षा नीति, परीक्षा प्रणाली, क्रेडिट प्वाइंट और छात्रवृत्ति योजनाओं की दी गई विस्तृत...

उत्तराखंड: भारी बारिश के मद्देनजर प्रदेश में हाई अलर्ट, मुख्यमंत्री ने दिए सतर्कता के निर्देश–

एसडीआरएफ, एनडीआरएफ और जिला प्रशासन को अलर्ट रहने के निर्देश, लोगों और पर्यटकों से अनावश्यक यात्रा न...

बिरही-निजमुला सड़क पर चौथे दिन भी आवाजाही ठप, काली चट्टान बनीं मुसीबत–

बिरही से तीन किलोमीटर आगे सड़क पर तीन दिन से खराब पड़ी जेसीबी मशीन, पशासन मौन, परेशानी झेल रही आम...

धराली आपदा के एक वर्ष बाद: राहत से पुनर्वास तक बदली तस्वीर, सरकार ने पुनर्निर्माण पर झोंकी ताकत–

मृतकों के आश्रितों, बेघर परिवारों, किसानों, बागवानों और कारोबारियों को करोड़ों की सहायता, आधारभूत...

चमोली: बारिश के बाद भूस्खलन से चमोली में 19 सड़कें बंद, ग्रामीणों की बढ़ीं मुश्किलें–

कर्णप्रयाग-धारडुंगरी-मैखुरा-कंडारा-सोनला राज्य मार्ग दूसरे दिन भी नहीं खुला, सड़कें खोलने में जुटा...

चमोली: महिला के जेवर हड़पने के आरोप में ज्वेलर्स गिरफ्तार–

मंगलसूत्र बनाने के नाम पर लिए थे पुराने जेवर, पुलिस ने दुकान से दबोचा-- नंदानगर, 03 अगस्त 2026:...
error: Content is protected !!