जनपद में खुशी की लहर, दोनों बेटियों की प्रारंभिकशिक्षा अपने-अपने गांवों में हुई, अब बनीं सेना का हिस्सा–
नंदानगर (चमोली): जनपद चमोली की दो बेटियों ने जनपद का नाम रोशन किया है। ये दोनों बेटियां जनपद के नंदानगर विकासखंड की हैं। दोनों बेटियां नए चयन से पूर्व सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारीसीएचओ के पद पर तैनात थी। नंदानगर विकासखंड के कुमजुग गांव निवासी लखपत सिंह रावत की बेटी प्रियंका और खलतरा गांव के मंगल सिंह कंडारी की होनहार बेटी सोनम कंडारी का चयन भारतीय सेना के नर्सिंग कोर में सब लेफ्टिनेंट के पद पर हुआ है।
प्रियंका के पिता लखपत सिंह नंदानगर में ही ग्राम विकास अधिकारी के पद पर तैनात हैं, जबकि माता नीता देवी गृहणी हैं। सोनम के पिता मंगल सिंह कंडारी सरकारी स्कूल में अध्यापक हैं, जबकि माता विनीता देवी गृहणी हैं और पूर्व ग्राम प्रधान मटई हैं। प्रियंका रावत की बात करें तो उसकी प्राथमिक शिक्षागुरुरामरायपब्लिक स्कूल नंदानगर में हुई, जबकि सोनम कंडारी ने भी अपने गांव के प्राथमिक विद्यालय से प्रारंभिकशिक्षा ग्रहण की है। अब दोनों सेना में प्रशिक्षण लेने के पश्चात सब लेफ्टिनेंट बनकर चिकित्सा के क्षेत्र में देश की सेवा करेंगी।


