चमोली: अति​थि ​शिक्षकों ने मुख्य ​शिक्षा अ​धिकारी से की मुलाकात, उनके सम्मुख रखीं अपनी ये मांगें–

by | Jul 26, 2024 | चमोली, ब्रेकिंग | 0 comments

अति​थि ​शिक्षकों के ​शिष्टमंडल ने कहा, स्थानांतरण से प्रभावित हुए अति​थि ​शिक्षकों को ब्लॉक के निकटवर्ती विद्यालयों में किया जाए समायोजित–

गोपेश्वर। चमोली के माध्यमिक अति​थि ​शिक्षक संंघ के ​शिष्टमंडल ने शुक्रवार को मुख्य ​शिक्षा अ​धिकारी से भेंट कर उनके सामने कई समस्याएं रखीं। अति​थि ​शिक्षकों ने कहा कि वर्तमान में शिक्षकों के अधिक संख्या में स्थानांतरण से जनपद के दुर्गम के विद्यालय शिक्षक विहीन हो गए हैं। इसमें बड़ी संख्या में अतिथि शिक्षक भी प्रभावित हुए हैं। जिससे अतिथि शिक्षकों के सामने रोजगार का संकट खड़ा हो गया है। जहां एक ओर अतिथि शिक्षक अधिक संख्या में प्रभावित हुए हैं, वहीं जो अतिथि शिक्षक कार्यरत हैं वे अपने घर से बहुत दूर नौकरी करने को मजबूर हैं। लिहाज़ा बहुत कम मानदेय में परिवार चलाना मुश्किल हो गया है।

जनपद कार्यकारिणी ने निम्नलिखित बिंदुओं पर मुख्य शिक्षा अधिकारी महोदय को ज्ञापन सौंपा-

1) स्थानांतरण से जो भी अतिथि शिक्षक प्रभावित हुए हैं, उन्हें शीघ्र ही उनके निकटवर्ती विद्यालयों या निकटवर्ती ब्लॉकों में समायोजित किये जाने विषयक।

2) पूरे जनपद में वेतन विसंगति के तहत अभी तक जिन 3 ब्लॉकों (गैरसैण, पोखरी व कर्णप्रयाग) में जून माह का वेतन नहीं दिया गया है, उसे शीघ्र आहरण करने का आदेश निर्गत किये जाने विषयक।

3) सृजित पदों के सापेक्ष कार्यरत शिक्षकों के 70 प्रतिशत मानक में अतिथि शिक्षकों की वास्तविक स्थिति विषयक।

जिला अध्यक्ष ने मुख्य शिक्षा अधिकारी चमोली का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा, कि उनसे मुलाकात सकारात्मक रही।

ज्ञापन सौंपने वालों में माध्यमिक अतिथि शिक्षक संघ के जनपद अध्यक्ष प्रकाश सोलियाल, मंगलीराम, रोहित सजवाण, राकेश सेमवाल, विनीता रौतेला, मीना, जयश्री, सरिता नेगी, चंदा भंडारी, हरेंद्र झिंक्वाण, भूपेंद्र सिंह डुंगरियाल व बिजेंद्र झिंक्वाण आदि मौजूद रहे।

Latest News

चमोली: श्री बदरीनाथ धाम में मुख्यमंत्री ने की पूजा-अर्चना, मास्टर प्लान के कार्यों का लिया जायजा–

भगवान बदरीविशाल से प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की, मास्टर प्लान के कार्यों को...

चमोली: देवभूमि की लोक संस्कृति हमारी पहचान, नई पीढ़ी को जड़ों से जोड़ना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री–

भारतीय सेना और स्थानीय नागरिकों के बीच सहयोग एवं समन्वय को मजबूत करता देवभूमि कल्चरल फेस्टिवल-2026...

जय मां नंदा: मां नंदा की बड़ी जात संपन्न, कैलाश विदा हुआ चौसिंग्या खाडू–

होमकुंड में पूजा-अर्चना के बाद हुआ विदाई अनुष्ठान, चौसिंग्याखाडू को कैलाश के लिए किया रवाना, भावुक...

उत्तराखंड: दिव्यांग बच्चों के बीच अपना जन्म दिवस मनाने पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी–

बच्चों के साथ केक काटा, आत्मीयता से मिले और साझा की जन्म दिवस की खुशियां-- देहरादून, 16 सितंबर 2026:...

रुद्रप्रयाग: सरकारी निरीक्षण भवन निजी हाथों में देने के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन का ऐलान–

दुग्गल बिट्ठा, फाटा और गुप्तकाशी के निरीक्षण भवनों को लीज पर देने की आशंका जताई, रक्षा सूत्र बांधकर...

जय मां नंदा: नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने खोले घरों के दरवाजे–

कनोल गांव में दो दिन रहा मां नंदा का प्रवास, नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने की निशुल्क भोजन व रहने...

आस्था: आज अपने धर्मभाई लाटूू से होगा मां नंदा का मिलन, कनोल में उमड़ा श्रद्धालुओं का हुजूम–

नंदा बड़ी जात में आस्था का सैलाब, 40 से अधिक छंतोलियां और देव डोलियां होंगी शामिल-- नंदानगर (चमोली)...

चमोली: पशुओं को लंपी स्किन डिजीज से बचाने के लिए पशुपालन विभाग ने जारी की एडवाइजरी–

टीकाकरण के साथ मक्खी-मच्छर और किलनी से बचाव की सलाह, संक्रमित पशुओं को अलग रखने पर जोर गोपेश्वर।...

चमोली: गांव में आस्था का संगम, मां नंदा की बड़ी जात में उमड़ा आस्था का सैलाब–

दो हजार से अधिक श्रद्धालु मां नंदा की जात में हो रहे शामिल, दुर्गम पगडंडियों को नापकर आगे बढ़ रहे...
error: Content is protected !!