पुलना में जल्द घनघनाएगी मोबाइल की घंटी, मोबाइल टावर बनकर हुआ तैयार-

by | Jul 14, 2021 | चमोली, संचार | 0 comments

पुलना में जल्द घनघनाएगी मोबाइल की घंटी, मोबाइल टावर बनकर हुआ तैयार- 

चमोली। हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग पर स्थित पुलना गांव में जल्द संचार सेवा शुरू हो जाएगी। यहां रिलायंस जीयो  मोबाइल टावर का कार्य पूर्ण हो गया है। जल्द ही टावर सिग्नल छोड़ना शुरू कर देगा। इससे हेमकुंड साहिब की यात्रा पर जाने वाले तीर्थयात्रियों के साथ ही स्थानीय लोगों को फायदा मिलेगा। अभी तक यहां संचार की कोई सुविधा नहीं थी। कोई तीर्थयात्री यदि अपने अन्य साथियों से बिछुड़ गया तो, वह एक दूसरे से संपर्क भी नहीं कर पाते थे। पुलना गांव के ग्रामीण भी एक फोन करने के लिए मीलों दूर गोविंदघाट पहुंचते हैं। ग्रामीणों और तीर्थयात्रियों की दिक्कतों को देखते हुए रिलायंस जीयो की ओर से यहां मोबाइल टावर स्थापित कर दिया गया है। विंध्या टेलीलिंक्स के सहायक महाप्रबंधक रामेश्वर प्रसाद ने बताया कि पुलना गांव में मोबाइल टावर स्थापित कर दिया गया है। जल्द ही टावर को विद्युत संयोजन से जोड़कर संचार सेवा शुरू कर दी जाएगी। इधर,पुलना गांव गोविंदघाट से करीब चार-पांच किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यहां संचार सेवा शुरू होगी तो स्थानीय लोग अपने सगे-संबंधियों से बात कर सकेंगे। 

Latest News

पीपलकोटी से भीमतला तक यूकेडी का जनसंपर्क अभियान, जनता से मिला समर्थन का भरोसा–

पूर्व कुलपति डॉ. उदय सिंह रावत ने किया जन संपर्क तेज, सैनिक प्रकोष्ठ के लोगों के साथ गांव-गांव...

धर्म और आस्था को ठेस पहुंचाने वाला कोई कृत्य स्वीकार नहीं: मुख्यमंत्री धामी–

चारधाम और हेमकुंड साहिब यात्रा में श्रद्धालुओं की सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता, अफवाह फैलाने वालों पर...

चमोली: 200 मुर्गियों से बदली तकदीर, सल्ला-रेतोली गांव की सुमन बनीं आत्मनिर्भरता की मिसाल–

रीप परियोजना के सहयोग से खड़ा किया सफल उद्यम, 200 मुर्गियों से हर माह 18 हजार रुपये तक की आय...

रुद्रप्रयाग: नगरासू के दमदमा साहिब गुरुद्वारे से उतरे निहंग, चार दिन बाद खत्म हुआ गतिरोध–

रुद्रप्रयाग:नगरासू के दमदमा साहिब गुरुद्वारे से उतरे निहंग, चार दिन बाद खत्म हुआ गतिरोध-- पंजाब से...

घूनी, रामणी और पडेरगांव के ग्रामीण हुए एकजुट, अब आमरण अनशन की तैयारी–

तहसील प्रशासन को सौंपा अल्टीमेटम, कहा 30 जून तक नहीं मानी मांग तो एक जुलाई से शुरू कर देंगे अनशन...

तैयारी: चमोली की तीनों विधानसभा सीटों पर पूरे दमखम से चुनाव लड़ेगा उक्रांद–

संगठन मजबूती और चुनावी रणनीति पर हुई चर्चा, प्रत्याशियों के नामों का पैनल केंद्रीय कार्यकारिणी को...

“स्वस्थ आयु के लिए योग” थीम के साथ चमोली में उत्साहपूर्वक मनाया गया 12वांअंतर्राष्ट्रीय योग दिवस–

गोपेश्वर पुलिस ग्राउंड में हजारों लोगों ने किया सामूहिक योगाभ्यास, 83 वर्षीय पूर्व सैनिक को किया...

चमोली: चारधाम यात्रा में दवा आपूर्ति रहेगी सुचारु, औष​धि निरीक्षण हार्दिक भट्ट ने दिए मेडिकल स्टोरों को सख्त निर्देश–

यात्रियों के लिए 24 घंटे जीवनरक्षक दवाएं उपलब्ध रखने, नार्कोटिक्स दवाओं की बिक्री पर निगरानी बढ़ाने...

चमोली: गैर टंगसा में ‘हमरु मुल्क, हमरु क्षेत्र ट्रस्ट’ का शुभारंभ, शिक्षा से लेकर पर्यावरण संरक्षण तक करेंगे कार्य–

ट्रस्ट समिति का हुआ गठन, दर्शन सिंह बर्त्वाल को दी गई अध्यक्ष की जिम्मेदारी, निर्धन, मेधावी छात्रों...
error: Content is protected !!