केदारनाथ आपदा: आपदा में फंसे ती​र्थयात्रियों को सुर​क्षित रेस्क्यू करने में सरकार ने झोंकी ताकत–

by | Aug 4, 2024 | आपदा, रूद्रप्रयाग | 0 comments

पांच हेलीकॉप्टर, एक चिनूक, एमआई-17 के अलावा 1150 सुरक्षा बल रेस्क्यू में जुटे, पढ़ें पूरी रेस्क्यू की रिपोर्ट–

रुद्रप्रयाग: केदारनाथ आपदा में जगह-जगह फंसे तीर्थयात्रियों को सुर​क्षित निकालने के लिए राज्य सरकार ने पूरी ताकत झोंक दी है। जिला प्रशासन से लेकर सरकार के आला अ​धिकारी सोनप्रयाग से केदारनाथ तक रेस्क्यू ​अ​भियान का नेत़ृत्व कर रहे हैं। रेस्क्यू अ​भियान में पांच हेलीकॉप्टर, भारतीय वायसेना का चिनूक और एमआई-17 हेलीकॉप्टर रेस्क्यू में लगे हैं। अभी तक वि​भिन्न माध्यमों से 10374 तीर्थयात्रियों को रेस्क्यू कर लिया गया है। अब केदारनाथ में सिर्फ 350 और लिंचोली में 50 यात्री ठहरे हुए हैं।

केदारनाथ में खाद्यान्न पहुंचाता हेलीकॉप्टर-

आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास सचिव विनोद कुमार सुमन ने बताया कि 31 जुलाई को अतिवृष्ट के कारण केदारनाथ पैदल मार्ग को भारी क्षति पहुंची है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा इस आपदा के कारण केदारनाथ तथा केदारनाथ यात्रा मार्ग पर फंसे लोगों को रेस्क्यू के लिए पूरी क्षमता के साथ खोज बचाव तथा राहत कार्य कराए जाने के निर्देश दिए गए हैं। मुख्यमंत्री द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में तीर्थयात्रियों को रेस्क्यू करने का काम लगातार जारी है। गौरीकुंड में कोई भी यात्री अब शेष नहीं है।

रेस्क्यू अ​भियान में जुटे सेना व पुलिस अ​धिकारी-

वर्तमान में वहां पर रहने वाले स्थानीय दुकानदार, डोली पालकी संचालक, घोड़े-खच्चर संचालक रह गए हैं। भीमबली तथा लिनचोली में भी अधिकांश यात्रियों को सकुशल रेस्क्यू कर लिया गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के निर्देश पर यात्रा मार्ग पर विभिन्न स्थानों पर रुके लोगों को खाने-पीने की समुचित व्यवस्था कराई जा रही है। उनके रुकने के लिए आश्रय की व्यवस्था की जा रही है। सोनप्रयाग में अभी तक 12600 खाने के पैकेट, 10570 पानी की बोतल, 1000 फ्रूटी और 1000 बिस्कुट के पैकेट वितरित किए गए हैं। 1198 लोगों को लंच तथा 250 लोगों को डिनर की व्यवस्था कराई गई है।

Latest News

तैयारी: चमोली की तीनों विधानसभा सीटों पर पूरे दमखम से चुनाव लड़ेगा उक्रांद–

संगठन मजबूती और चुनावी रणनीति पर हुई चर्चा, प्रत्याशियों के नामों का पैनल केंद्रीय कार्यकारिणी को...

“स्वस्थ आयु के लिए योग” थीम के साथ चमोली में उत्साहपूर्वक मनाया गया 12वांअंतर्राष्ट्रीय योग दिवस–

गोपेश्वर पुलिस ग्राउंड में हजारों लोगों ने किया सामूहिक योगाभ्यास, 83 वर्षीय पूर्व सैनिक को किया...

चमोली: चारधाम यात्रा में दवा आपूर्ति रहेगी सुचारु, औष​धि निरीक्षण हार्दिक भट्ट ने दिए मेडिकल स्टोरों को सख्त निर्देश–

यात्रियों के लिए 24 घंटे जीवनरक्षक दवाएं उपलब्ध रखने, नार्कोटिक्स दवाओं की बिक्री पर निगरानी बढ़ाने...

चमोली: गैर टंगसा में ‘हमरु मुल्क, हमरु क्षेत्र ट्रस्ट’ का शुभारंभ, शिक्षा से लेकर पर्यावरण संरक्षण तक करेंगे कार्य–

ट्रस्ट समिति का हुआ गठन, दर्शन सिंह बर्त्वाल को दी गई अध्यक्ष की जिम्मेदारी, निर्धन, मेधावी छात्रों...

चमोली: युवाओं को जिम्मेदार नागरिक बनाने में जुटी चमोली पुलिस, चलाया अ​भियान–

एनसीसी कैडेट्स को नए कानून, साइबर अपराध और नशे के दुष्प्रभावों में बारे में दी जा रही महत्वपूर्ण...

चमोली: नंदप्रयाग को मिलेगा आधुनिक तहसील भवन, जिलाधिकारी ने दिए दिव्यांगजन-अनुकूल सुविधाओं के निर्देश–

जनसुविधाओं से सुसज्जित होगा नया तहसील भवन, जिलाधिकारी ने किया निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण...

चमोली: नंदानगर और दशोली तहसील में आयोजित हुआ जनकल्याणकारी प्रदर्शनी शिविर–

लोगों को दी गई कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी-- नंदानगर/गोपेश्वर, 16 जून 2026: केंद्र एवं राज्य सरकार...

चमोली: चारधाम यात्रा को सुगम बनाने हेतु यातायात व्यवस्था का जिलाधिकारी ने लिया जायजा–

गौचर में यातायात प्रबंधन का जिलाधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण-- गौचर, 16 जून 2026: जिलाधिकारी गौरव...

चमोली: मामूली कहासुनी चली तलवारें, तलवारों से हमले के बाद कर्णप्रयाग में चार घंटे जाम–

स्कूटी की टक्कर को लेकर विवाद बढ़ा, कई लोग घायल; तीन आरोपी गिरफ्तार, डीएम-एसपी ने संभाला मोर्चा...
error: Content is protected !!