हक की लड़ाई: अब निर्णायक मोड़ पर पहुंचा डुमक गांव के ग्रामीणों का आंदोलन, जिला मुख्यालय पर करेंगे भूख हड़ताल–

by | Aug 5, 2024 | आंदोलन, चमोली, सड़क | 0 comments

ग्रामीणों ने धरना स्थल पर बैठक आयोजित कर आंदोलन की रणनीति की तैयार, हर एक ग्रामीण को दी जिम्मेदारी–

गोपेश्वर: सड़क के लिए अब डुमक और आसपास के ग्रामीणों का आंदोलन निर्णायक मोड पर पहुंचने पहुंच गया है। ग्रामीणों ने अब आंदोलन को जिला मुख्यालय पर शुरू करने का निर्णय लिया है। इसके लिए हर एक ग्रामीण को आंदोलन के नेतृत्व की जिम्मेदारी दी जाएगी। निर्णय लिया गया कि यदि 18 अगस्त तक सड़क निर्माण का सकारात्मक जवाब नहीं आया तो 19 अगस्त से जिला मुख्यालय गोपेश्वर में भूख हड़ताल शुरू कर दी जाएगी। आंदोलन में भारी मात्रा संख्या में ग्रामीणों के पहुंचने की उम्मीद है। सोमवार को धरना स्थल पर ग्रामीणों ने एक बैठक आयोजित की, जिसमें आंदोलन की रणनीति पर चर्चा की।

डुमक के ग्रामीण एक अगस्त से गांव के पंचायत घर में धरने पर बैठे हुए हैं। ग्रामीण सैंजी लग्गा मैकोट डुमक कलगोठ सड़क को पुराने समरेखण से कराने और सड़क के रुके काम को शीघ्र शुरू करवाने की मांग कर रहे हैं। सोमवार को धरना स्थल पर एकत्रित ग्रामीणों ने बैठक कर निर्णय लिया कि यदि उनकी मांग पर उचित कार्रवाई नहीं हुई तो 11 अगस्त से गांव में क्रमिक अनशन शुरू किया जाएगा। उसके बाद भी स्थिति वैसी ही रही तो 19 अगस्त से जिला मुख्यालय गोपेश्वर में भूख हड़ताल शुरू की जाएगी। कहा कि जब तक सड़क पर काम शुरू नहीं हो जाता आंदोलन जारी रहेगा।

इस मौके पर विकास संघर्ष समिति के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह, प्रेम सिंह, अंकित सिंह, विनोद सिंह, गणपत सिंह, मोहन सिंह, भवान सिंह, शोभन सिंह, शिशुपाल सिंह, अवतार सिंह, लीला देवी, हेमलता सनवाल, हीरा सिंह, ऐती देवी, रुकमणी देवी, पुन्ना देवी, विनोद सिंह राजमती देवी आदि मौजूद रहे।

Latest News

चमोली: मानव उत्थान सेवा समिति ने केंद्रीय विद्यालय गोपेश्वर परिसर में रोपे फलदार व देवदार के पौधे–

वि​धिक सेवा प्रा​धिकरण का भी रहा सहयोग, सिविल जज और समिति की सदस्यत महात्मा भगवती बाई जी रहीं...

चमोली में पीआईबी की ‘वार्तालाप’ कार्यशाला, योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने पर जोर–

स्थानीय मीडिया को सरकार और जनता के बीच महत्वपूर्ण कड़ी बताते हुए तथ्यपरक एवं सकारात्मक पत्रकारिता का...

चमोली: बंड विकास संगठन ने उठाई टीएचडीसी टनल हादसे में उचित मुआवजे की मांग–

कहा, मृतक और घायल श्रमिकों के परिवारों को पर्याप्त सहायता देने के लिए प्रशासन करे हस्तक्षेप...

प्राणमति गांव के ग्रामीणों ने दी चेतावनी, सड़क के लिए करेंगे चुनाव बहिष्कार–

जिला​धिकारी को सौंपा जनप्रतिनि​धियों ने अल्टीमेटम, जताई नाराजगी, कहा, आज भी सात किलोमीटर की लंबी...

उत्तराखंड: रक्षाबंधन पर महिलाओं को सीएम धामी का तोहफा, दो दिन मुफ्त सफर–

28 और 29 अगस्त को रोडवेज बसों में प्रदेश के भीतर नहीं देना होगा किराया, शासन ने जारी किए आदेश...

उत्तराखंड: विकास और संरक्षण साथ-साथ चल सकते हैं: सीपी राधाकृष्णन–

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने आईजीएनएफए में आईएफएस के अ​धिकारियों को किया संबो​धित-- देहरादून, 19...

चमोली: स्वरोजगार से आत्मनिर्भरता की राह आसान बनाने को बैंकों को दिए निर्देश–

सरकारी ऋण योजनाओं में तेजी लाएं बैंक, लक्ष्य के अनुरूप प्रगति सुनिश्चित करें-- गोपेश्वर, 19 अगस्त...

चमोली: आवारा कुत्तों के आतंक से 10 स्कूलों में 23 अगस्त तक अवकाश–

नारायणबगड़ और नलगांव क्षेत्र के विद्यालयों में 20 से 23 अगस्त तक छुट्टी, ऑनलाइन पढ़ाई के निर्देश...

चमोली: आरक्षित वन भूमि पर गैर वानिकी कार्य मिले तो होगी कार्रवाई, एसआईटी गठित–

आरक्षित वन भूमि के गैर-वानिकी उपयोग पर होगी कड़ी कार्रवाई, जिलाधिकारी ने दिए निर्देश-- गोपेश्वर, 19...
error: Content is protected !!