सम्मान: राज्य की 13 वीरांगनाओं को मिला तीलूरौतेली राज्य स्तरीय पुरस्कार–

by | Aug 8, 2024 | देहरादून, ब्रेकिंग | 0 comments

चमोली की पार्वती देवी रावत और रुद्रप्रयाग की विनीता देवी के साथ ही कई अन्य वीरांगनाओं को मिला पुरस्कार–

देहरादून:वि​​भिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली उत्तराखंड राज्य की 13 वीरांगनाओं को तीलूरौतेली राज्य स्तरीय पुरस्कार प्रदान किया गया। बृहस्पतिवार को सभी उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। इस दौरान 32 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को राज्यस्तरीय आंगनबाड़ी पुरस्कार मिला।

प्रदेश की पहली गढ़वाली महिला संगीत अध्यापिका के रूप में देहरादून की डाॅ. माधुरी बड़थ्वाल और गुलदार के हमले से अपनी सास को बचाने वाली रुद्रप्रयाग की विनीता देवी के साथ ही खेल के क्षेत्र में अल्मोड़ा की प्रीति गोस्वामी, हस्तशिल्प के क्षेत्र में चमोली के बिरही की नर्मदा देवी रावत, साहित्य के क्षेत्र में चंपावत की सोनिया आर्या, खेल क्षेत्र में बागेश्वर की नेहा देवली, खेल क्षेत्र में हरिद्वार की संगीता राणा, विज्ञान के क्षेत्र में नैनीताल की सुधा पाल, खेल के क्षेत्र में पौड़ी की अंकिता ध्यानी, सामाजिक क्षेत्र में पिथौरागढ़ की शकुंतला दताल, सामाजिक क्षेत्र में टिहरी गढ़वाल की रीना उनियाल, पैरा बैडमिंटन में बेहतर प्रदर्शन पर ऊधमसिंह नगर की मनदीप कौर और सामाजिक क्षेत्र में उत्तरकाशी की गीता गैरोला को सम्मानित किया गया।

इसी तरह आंगनबाड़ी पुरस्कार अल्मोड़ा से देवकी और गुड्डी देवी, बागेश्वर से कमला खेतवाल, चमोली से धनेश्वरी देवी, अनीता देवी, पुष्पा देवी, चंपावत से सीमा जोशी, मंजू बिष्ट, देहरादून से रजनी गुलेरिया, प्रियतमा सक्सेना, हरिद्वार से रश्मी शर्मा, रेशमा, नैनीताल से हंसा मेहरा, दुर्गा बनौला व शोभा बौडाई, पौड़ी गढ़वाल से कविता देवी, जयाभारती देवी, उर्मिला देवी, दमयंती देवी, पिथौरागढ़ से भागीरथी देवी, बीनू धामी, सरोज द्विवेदी, रुद्रप्रयाग से विधि रौतेला, टिहरी गढ़वाल से समा पंवार, जुप्पा देवी, पिंकी, ऊधमसिंह नगर से आरती, समीता श्रीवास्तव, भारती देवी, अंजुरानी चौहान और उत्तरकाशी जिले के सोनू और सुषमा को दिया गया।

Latest News

चमोली: सुबोध प्रेम विद्या मंदिर इंटर कॉलेज गोपेश्वर का दो दिवसीय वार्षिकोत्सव समारोह शुरू–

छोलिया नृत्य और लोकगीतों की रही धूम, छात्र-छात्राओं ने दी पहाड़ी नृत्य की शानदार प्रस्तुति...

चमोली: जिलाधिकारी ने गैस एजेंसियों का औचक निरीक्षण कर घरेलु गैस उपलब्धता का लिया जायजा–

गैस वितरण प्रणाली को और अधिक सुव्यवस्थित बनाने हेतु आपूर्ति विभाग को रोस्टर प्रणाली को व्यवस्थित...

चिपको महोत्सव: अपर आयुक्त रहे स्वर्गीय हरक सिंह समेत छह लोगों को मिला गौरा देवी सम्मान–

रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ चिपको महोत्सव संपन्न, पुरस्कार वितरित हुए-- जोशीमठ, 27 मार्च...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की ​शिष्टाचार भेंट–

उत्तराखंड के विकास के लिए केंद्र सरकर द्वारा दिए जा रहे सहयोग व मार्गदर्शन के लिए जताया आभार...

हादसा: तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर पलटी, एक सवार की मौत, आठ घायल–

चालक, परिचालक को भी लगी चोटें, कुमाऊं मोटर्स ओनर्स यूनियन की है बस, पुलिस व एसडीआरएफ की टीमों ने...

चमोली: कनोल गांव में इंटरमीडिएट विद्यालय खुलने के आसार बढ़े–

​शिक्षा निदेशालय में उच्च अ​धिकारियों से मिला गांव का प्रतिनि​धि मंडल, विद्यालय उच्चीकरण के...

चमोली: जन-जन की सरकार, चार साल बेमिसाल कार्यक्रम के तहत हुए वि​भिन्न कार्यक्रम–

पिछले तीन दिनों से आयोजित हो रहे कार्यक्रम, सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने जमाया रंग-- “जन-जन की सरकार, 4...

चमोली: पत्थर से फोड़ा भाई का सिर, अदालत ने दोषी पाते हुए एक साल की सजा सुनाई–

न्यायिक मजिस्ट्रेट सिविल जज (जूनियर डिविजन) थराली देवांश राठौर की अदालत ने सुनाया फैसला, पढ़ें पूरा...

चमाेली: पोखरी में पेयजल संकट पर फूटा गुस्सा, व्यापारियों ने किया प्रदर्शन–

लोगों ने कहा पानी आपूर्ति बा​धित होने से रोजमर्रा के कार्यों पर भी पड़ रहा प्रभाव, शीघ्र जलापूर्ति...
error: Content is protected !!