चमोली: अभद्रता और गालीगलौच करने पर नौ ग्रामीणाें को हुई जेल की सजा–

by | Aug 10, 2024 | चमोली, न्यायालय | 0 comments

न्यायिक मजिस्ट्रेट लवल कुमार की अदालत ने सुनाया फैसला, विधानसभा चुनाव के दौरान का है मामला, सुनवाई के बाद सभी को भेजा पुरसाड़ी कारागार–

गोपेश्वर। न्यायिक मजिस्ट्रेट लवल कुमार की अदालत ने विधानसभा चुनाव के दौरान उड़नदस्ता टीम के साथ अभद्रता व गालीगलौच व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में नौ ग्रामीणों को एक वर्ष के साधारण कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही 4200-4200 रुपये का अर्थदंड भी लगाया है। अर्थदंड जमा न करने पर अति​रिक्त कारावास की सजा सुनाई है। मामला फरवरी 2022 का है।

उड़नदस्ता प्रभारी मजिस्ट्रेट धनीलाल शाह ने 14 फरवरी 2022 को गोपेश्वर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वे बदरीनाथ विधानसभा क्षेत्र के मंडल क्षेत्र में निरीक्षण कर अपनी टीम के साथ देर शाम को वापस लौट रहे थे, इसी दौरान गंगोलगांव के पास सड़क पर करीब 15-20 लोग एकत्रित थे,

उन्हें एकत्रित होने का कारण पूछा और तलाशी लेने के लिए कहा तो हरीश रावत नाम के व्य​क्ति जिसके पास एक बैग था वह भागने लगा, अन्य लोगों ने उनके वाहन को घेर लिया और धक्का मुक्की करते हुए गाली गलौच करने लगे। उन्होंने गंगोलगांव से अन्य लोगों को भी बुला लिया। मौके पर 70-75 लोग एकत्रित हो गए और उनको घेर कर जान से मारने की धमकी देने लगे। तभी एक व्यक्ति ने उनकी गाड़ी की बोनट पर 50-50 के नोट फेंक दिए। वे किसी तरह वाहन के अंदर बैठ गए।

उनके द्वारा फोन कर उच्चाधिकारियों को सूचित किया गया। जिसके बाद मौके पर अधिकारी और पुलिस पहुंची। जिन्होंने उनको भीड़ से निकाला। बाद में नोट गिने तो 50-50 के 100 नोट थे। मामले में हरीश रावत सहित नौ लोगों को आरोपी बनाया गया।

मामले की सुनवाई करने हुए सिविल जज/न्यायिक मजिस्ट्रेट गोपेश्वर लवल कुमार की अदालत ने अभियुक्त हरीश रावत, बृजेश उर्फ बृजमोहन, जगदंबा पुरी, मनोज, सचिन राज, मुकेश राणा, प्रवीन कुमार, अरुण बिष्ट और सोनू को अलग-अलग धाराओं का दोषी पाते हुए एक-एक साल की सजा और अर्थदंड से दंडित किया है।

Latest News

चमोली: मलारी में सेवा संकल्प शिविर, 268 ग्रामीणों को मिला योजनाओं का लाभ–

34 शिकायतों में 14 का मौके पर निस्तारण, 57 ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ-- गोपेश्वर। ‘सेवा संकल्प...

चमोली: गैरसैंण विधानसभा सत्र की तैयारियां समयबद्ध पूरी करने के निर्देश–

डीएम ने अधिकारियों को दिए व्यवस्थाओं की नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश-- गोपेश्वर। आगामी प्रस्तावित...

चमोली: अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर वरिष्ठजनों का सम्मान, स्वास्थ्य परीक्षण एवं सहायक उपकरण वितरित–

वृद्धजनों के सम्मान में आयोजित हुआ शिविर, 30 वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण-- गोपेश्वर, 01...

चमोली: ज्योतिर्मठ की बीडीसी बैठक में 300 से अधिक प्रस्तावों पर हुई चर्चा–

जनसमस्याओं के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश-- ज्योतिर्मठ। विकासखंड ज्योतिर्मठ के...

चमोली: हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा अंतिम चरण में पहुंची, 10 को बंद हो जाएंगे कपाट–

बढ़ने लगी श्रद्धालुओं की संख्या, इस साल 3.58 लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचे-- जोशीमठ, 01 अक्टूबर 2026:...

हक की लड़ाई: पैक्स सचिवों की कलमबंदहड़ताल शुरू, बांह में काली पट्टी बांधकर किया विरोध–

एम-पैक्स के पंजीकरण, मिनी बैंक ऋण व्यवस्था और पदोन्नति समेत छह सूत्री मांगों को लेकर आंदोलन...

दुखद: 90 वर्ष की आयु में संतोष शर्मा का निधन, बीकेटीसी सदस्य महेंद्र शर्मा की माताजी थीं–

दिल्ली के बत्रा अस्पताल में ली अंतिम सांस, लोधी श्मशान घाट में हुआ अंतिम संस्कार; 10 अक्टूबर को...

विशेष अ​भियान: स्वच्छता अभियान में केंद्रीय भंडारगृह के कर्मचारियों ने किया श्रमदान–

आगापुर ओपन जिम परिसर में चलाया सफाई अभियान, सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने का दिया संदेश-- रामपुर...

चमोली: दशोली में सेवा संकल्प शिविर, 189 ग्रामीणों ने उठाया योजनाओं का लाभ–

16 शिकायतों का मौके पर निस्तारण, 184 लाभार्थियों को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से किया गया...
error: Content is protected !!