जय हिंद: चमोली जनपद निवासी सेना का हवलदार जम्मू कश्मीर में हुआ शहीद–

by | Aug 10, 2024 | चमोली, शहादत, श्रद्धांजलि | 0 comments

देहरादून में रहता है परिवार, बलिदान की सूचना पर घर में मचा कोहराम, गांव के लोग भी देहरादून के लिए हुए रवाना–

चमोली: सेना में तैनात चमोली जिले के करछूना गांव निवासी हवलदार जम्मू कश्मीर में ड्यूटी के दौरान शहीद हो गए। बेटे के शहीद की खबर सुनते ही करछूना गांव में मातम छा गया। शहीद के घर में कोहराम मच गया। उनका परिवार देहरादून में रहता है। ग्रामीण भी देहरादून के लिए रवाना हो गए हैं।

चमोली जिले के पोखरी तहसील के अंतर्गत करछूना गांव निवासी दीपेंद्र कंडारी 17वीं बटालियन गढ़वाल राइफल में तैनात थे। बताया जा रहा है कि जम्मू कश्मीर के तंगधार क्षेत्र में ड्यूटी के दौरान वे शहीद हो गए। हालांकि दीपेंद्र के शहीद होने का स्पष्ट कारण भी पता नहीं चल पाया है। ये तीन भाई हैं। शहीद दीपेंद्र परिवार में सबसे छोटा था। वे अपने पीछे पत्नी व दो बच्चों को छोड़ गए हैं। शहीद का परिवार देहरादून के रतनपुर नया गांव में रहता है।बलिदानी का पा​​र्थिव शरीर देहरादून लाया गया है।

Latest News

चमोली: 14 से 20 नवंबर तक आयोजित होगा 74वां राजकीय औद्योगिक विकास एवं सांस्कृतिक गौचर मेला–

जिलाधिकारी गौरव कुमार ने गौचर मेले की तैयारियों को लेकर दिए दिशा-निर्देश-- गोपेश्वर। जनपद चमोली का...

जोशीमठ में सुधरेगी सीवरेज और पेयजल की व्यवस्था, डीएम ने की समीक्षा–

जिला​धिकारी ने जोशीमठ सीवरेज व पेयजल योजना की समीक्षा, 115 करोड़ की लागत से होंगे परियोजना कार्य...

चमोली: दुर्गम रास्ते में बिगड़ी विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो के अधिकारी की तबीयत–

पुलिस-एसडीआरएफ ने कंधों पर उठाकर पहुंचाया सुरक्षित-- गोपेश्वर। हेलीकॉप्टर दुर्घटनास्थल का निरीक्षण...

चमोली: डीएम ने गौचर भूमि में अवैध निर्माण किया सील–

अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के दिए निर्देश-- पीपलकोटी, 03 अक्टूबर 2026: बिरही...

दुखद: बदरीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर क्रैश, छह की मौत–

हाथी पहाड़ के ऊपर चांई गांव और लामबगड़ के बीच जंगल में हुआ हादसा, सेना, आईटीबीपी और एसडीआरएफ ने...

चमोली: बदरीनाथ से सहस्त्रधारा जा रहे हेलीकॉप्टर का संपर्क टूटा–

जोशीमठ घाटी के आसपास से लोकेशन ट्रेस नहीं, हेलीकॉप्टर में पायलेट सहित छह लोग थे सवार-- गोपेश्वर, 30...

जय बदरीनाथ: शरद पूर्णिमा पर फूलों से सजा बदरीनाथ मंदिर, श्रद्धालुओं की संख्या 21 लाख पार–

कपाट बंद होने में चंद दिन शेष, यात्रियों की संख्या 22 लाख के पार पहुंचने की उम्मीद-- बदरीनाथ। शरद...

चमोली: इंटर स्कूल प्रतियोगिता में ज्योति विद्यालय विजेता–

पांच विद्यालयों के 60 छात्र-छात्राओं ने निबंध, भाषण, अंग्रेजी कविता और कला प्रतियोगिता में किया...

चमोली: सामूहिक विकास व आत्मनिर्भता का माध्यम है सहकारिता–

जिला सहकारी बैंक की बैठक में अध्यक्ष गजेंद्र सिंह रावत ने सहकारिता को बढ़ावा देने पर दिया जोर...
error: Content is protected !!