केदारनाथ यात्रा- चौमासी से केदारनाथ पैदल ट्रेक को बनाया जा रहा यात्रा का वैक​ल्पिक रास्ता–

by | Aug 11, 2024 | आस्था, रूद्रप्रयाग | 0 comments

रुद्रप्रयाग जिला​धिकारी के निर्देश पर बनीं टीम ने चौमासी से किया पैदल ट्रेक का निरीक्षण, अब प्रशासन को निरीक्षण की आख्या सौंपेगी टीम–

रुद्रप्रयाग: 31 जुलाई की रात को अतिवृ​ष्टि से केदारनाथ पैदल मार्ग कई जगहों पर बह गया है तो कहीं मलबे में दब गया है। इस ​स्थिति में अब जिला प्रशासन की ओर से चौमासी से केदारनाथ तक पैदल मार्ग पर यात्रा शुरू करने की योजना बनाई जा रही है। इसके लिए जिला​धिकारी के निर्देश पर एक टीम गठित कर इस रास्ते का निरीक्षण करवाया गया है। यदि टीम के निरीक्षण की रिपोर्ट में यह रास्ता सही पाया जाता है तो चौमासी से तीर्थयात्रियों को केदारनाथ की यात्रा पर भेजा जाएगा।

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने अवगत कराया है कि जिलाधिकारी के दिशा निर्देशन में टीम का गठन किया गया जिसने द्बारा चौमासी से केदारनाथ पैदल ट्रेक का संयुक्त स्थलीय निरीक्षण किया गया। आपदा जैसी घटना घटित होने पर वैकल्पिक ट्रेक मार्ग के रूप उपयोग में लाये जाने के लिए इस पैदल ट्रेक मार्ग का निरीक्षण हेतु नौ अगस्त को चौमासी से एक दल रवाना हुआ था,

चौमासी गांव से केदारनाथ पैदल ट्रेक-

जिसमें उनके साथ लोक निर्माण विभाग के सहायक अ​भियंता नरेंद्र कुमार, केदारनाथ वन्यजीव प्रभाग के सहायक वन संरक्षक जुगल किशोर चौहान और भू वैज्ञानिक डा. कृष्ण सिंह सजवाण मौजूद रहे। यह टीम रेकाखर्क तक मौका मुआयना कर 10 अगस्त को चौमासी गांव वापस पहुंची। संयुक्त टीम द्वारा अपनी निरीक्षण आख्या जल्द ही जिला प्रशासन को उपलब्ध कराई जाएगी।

टीम में अन्य सदस्य मुलायम सिंह, ग्राम प्रधान, चौमासी डीडीआरएफ से जगमोहन व नरेंद्र वन विभाग से नवीन प्रसाद, वन आरक्षी अंशुल, बद्री आदि मौजूद रहे। टीम की रिपोर्ट के आधार पर ही इस ट्रेक पर यात्रियोें की आवाजाही शुरु करवाई जाएगी।

Latest News

दुखद: राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड के जवान राहुल सिंह जग्गी का निधन, क्षेत्र में शोक–

उनकी कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्रभ​क्ति सदैव स्मरणीय रहेगी, लोगों ने व्यक्त की शोक संवेदना...

रुद्रप्रयाग: आठ जून से सात जुलाई तक घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ–

मतदाताओं का सत्यापन और गणना प्रपत्र भरेंगे, जिला​धिकारी ने की मतदाता सूची बनाने में सहयोग की अपील...

चमोली: गोपेश्वर में अब हर सोमवार को होगा जनता मिलन कार्यक्रम, जनसमस्याएं सुनेंगे डीएम–

जिला​धिकारी का जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर रहेगा फोकस, पढ़ें क्या रहेगा डीएम को मिलने का समय...

चमोली: बरसात से पहले सुरक्षा कवच मजबूत करने को लेकर तैयारियों की समीक्षा–

पुलों के सुरक्षा ऑडिट से लेकर नालों की सफाई तक, मानसून तैयारियों पर जिलाधिकारी का फोकस-- गोपेश्वर, 6...

बदरीनाथ धाम बनेगी विश्वस्तरीय तीर्थ नगरी, मास्टर प्लान के कार्यों में तेजी–

जिला​धिकारी गौरव कुमार ने की मास्टर प्लान के कार्यों की समीक्षा, कार्य निर्धारित समयसीमा में पूरा...

चमोली: राष्ट्रीय स्तर पर चमके युवा शतरंज खिलाड़ी, गोपेश्वर में पहली बार सजा ऑल इंडिया चेस का मंच–

चमोली: राष्ट्रीय स्तर पर चमके युवा शतरंज खिलाड़ी, गोपेश्वर में पहली बार सजा ऑल इंडिया चेस का मंच...

चमोली: भोजन माताएं 29 को करेंगी जिला ​शिक्षाअ​धिकारी कार्यालय परिसर में धरना प्रदर्शन, रणनीति बनीं–

गोपेश्वर में आयोजित यूनियन की बैठक में संकुल स्तर पर प्रभारी किए नियुक्त-- गोपेश्वर, 06 जून 2026:...

चमोली: बदरीनाथ हाईवे पर बस पर गिरा बोल्डर, एक महिला यात्री की मौत–

भनेरपाणी के पास पहाड़ी से छिटककर बस पर गिरा पत्थर, 32 सवारियां थी सवार-- पीपलकोटी, 05 जून 2026:...

चमाेली: गोपेश्वर में जल्द शुरू होगा चार बेड का डायलेसिस सेंटर–

गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने वीडियो जारी कर कहा, जल्द संचालित होगा डायलेसिस सेंटर-- गोपेश्वर, 04 जून...
error: Content is protected !!