संघर्ष: मोहनखाल-चोपता-तुंगनाथ मोटर मार्ग के लिए क्षेत्रीय जनता करेगी गैरसैंण विधानसभा का घेराव–

by | Aug 11, 2024 | आंदोलन, चमोली | 0 comments

मोहनखाल में हुई बैठक में संघर्ष समिति ने लिया निर्णय, 13 को मोहनखाल बंगले में धरना-प्रदर्शन होगा आयोजित–

पोखरी (चमोली): पर्यटन और तीर्थाटन की दृष्टि से अत्यधिक महत्वपूर्ण तुंगनाथ चोपतामोहनखाल मोटर मार्ग के निर्माण के लिए क्षेत्रीय जनता ने सघर्ष समिति के नेतृत्व में 13 अगस्त को वन विभाग मोहन खाल के डाक बंगले मे धरना प्रदर्शन करेगी साथ ही शिष्टमंडल आगामी 21 अगस्त से गैरसैंण में आयोजित होने वाले विधानसभा सत्र में मुख्यमंत्री से मिलकर अपनी मांग को लेकर ज्ञापन सौंपेंगे।

मोहनखाल में सड़क निर्माण के लिए आयोजित बैठक-

रविवार को मोहनखाल में मोहनखाल-चोपता-तुंगनाथ मोटर मार्ग के निर्माण को लेकर संघर्ष समिति की बैठक अध्यक्ष राकेश नेगी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। जिसमें आगे की रणनीति को लेकर विचार विमर्श किया गया। केदारनाथ के पूर्व विधायक मनोज रावत ने कहा कि क्षेत्रीय जनता और जनप्रतिनिधियों का इस सड़क मार्ग के निर्माण के लिए संघर्ष करना एक स्वागत योग्य कदम है। इस सड़क मार्ग के बनने से पूरा क्षेत्र पर्यटन के मानचित्र से जुड़ जाएगा। बडी संख्या में यहां से पर्यटक और श्रद्धालु भगवान तुंगनाथ के दर्शन तथा चोपताकनातोली की सैर कर सकेंगे।

जिसमें क्षेत्र मे पर्यटन की गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। स्थानीय लोगों को रोजगार भी मिलेगा। लेकिन इस मोटर मार्ग के बीच मे रिजर्व फारेस्ट और सेंचुरी क्षेत्र है। जिसके समाधान के लिए सड़क संघर्ष समिति को तकनीकी समिति भी बनानी होगी।

इस अवसर पर संघर्ष समिति के अध्यक्ष राकेश नेगी, एडवोकेट अर्जुन नेगी, शंकर सिंह, ग्राम प्रधान दीपक थपलियाल, व्यापार मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र बिष्ट, सामाजिक कार्यकर्ता देवी प्रसाद थपलियाल, रविंद्र नेगी, ओम प्रकाश थपलियाल, एडवोकेट श्रवण सती, व्यापार मंडल पोखरी के अध्यक्ष वीरेंद्र राणा, बलराम नेगी, टैक्सी यूनियन पोखरी के अध्यक्ष विजयपाल सिंह रावत, सुमन नेगी, दिनेश नेगी, हरीश खाली के साथ ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।

Latest News

चमोली: मलारी में सेवा संकल्प शिविर, 268 ग्रामीणों को मिला योजनाओं का लाभ–

34 शिकायतों में 14 का मौके पर निस्तारण, 57 ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ-- गोपेश्वर। ‘सेवा संकल्प...

चमोली: गैरसैंण विधानसभा सत्र की तैयारियां समयबद्ध पूरी करने के निर्देश–

डीएम ने अधिकारियों को दिए व्यवस्थाओं की नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश-- गोपेश्वर। आगामी प्रस्तावित...

चमोली: अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर वरिष्ठजनों का सम्मान, स्वास्थ्य परीक्षण एवं सहायक उपकरण वितरित–

वृद्धजनों के सम्मान में आयोजित हुआ शिविर, 30 वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण-- गोपेश्वर, 01...

चमोली: ज्योतिर्मठ की बीडीसी बैठक में 300 से अधिक प्रस्तावों पर हुई चर्चा–

जनसमस्याओं के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश-- ज्योतिर्मठ। विकासखंड ज्योतिर्मठ के...

चमोली: हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा अंतिम चरण में पहुंची, 10 को बंद हो जाएंगे कपाट–

बढ़ने लगी श्रद्धालुओं की संख्या, इस साल 3.58 लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचे-- जोशीमठ, 01 अक्टूबर 2026:...

हक की लड़ाई: पैक्स सचिवों की कलमबंदहड़ताल शुरू, बांह में काली पट्टी बांधकर किया विरोध–

एम-पैक्स के पंजीकरण, मिनी बैंक ऋण व्यवस्था और पदोन्नति समेत छह सूत्री मांगों को लेकर आंदोलन...

दुखद: 90 वर्ष की आयु में संतोष शर्मा का निधन, बीकेटीसी सदस्य महेंद्र शर्मा की माताजी थीं–

दिल्ली के बत्रा अस्पताल में ली अंतिम सांस, लोधी श्मशान घाट में हुआ अंतिम संस्कार; 10 अक्टूबर को...

विशेष अ​भियान: स्वच्छता अभियान में केंद्रीय भंडारगृह के कर्मचारियों ने किया श्रमदान–

आगापुर ओपन जिम परिसर में चलाया सफाई अभियान, सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने का दिया संदेश-- रामपुर...

चमोली: दशोली में सेवा संकल्प शिविर, 189 ग्रामीणों ने उठाया योजनाओं का लाभ–

16 शिकायतों का मौके पर निस्तारण, 184 लाभार्थियों को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से किया गया...
error: Content is protected !!