चमोली: पुरानी पेंशन के लिए फिर शुरू होगा आंदोलन, गरजेंगे कर्मचारी–

by | Aug 11, 2024 | आंदोलन, चमोली | 0 comments

ओपीएस बहाली संयुक्त मोर्चे की बैठक में लिए गए कई निर्णय, तीन ब्लॉक में अध्यक्ष भी किए नियुक्त–

गोपेश्वर: पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर कर्मचारी एक बार फिर से मुखर हो गए हैं। कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन बहाली की मांग को अनदेखा किए जाने पर आक्रोश व्यक्त किया। बैठक में दशोली ब्लॉक अध्यक्ष दिनेश चंद्र नेगी, नंदानगर ब्लॉक अध्यक्ष आशीष रावत व कर्णप्रयाग ब्लॉक अध्यक्ष पद पर बृजमोहन सौरियाल को नियुक्त किया गया। जल्दी जिला मुख्यालय में बैठक बुलाकर कार्यकारिणी का विस्तार करने की बात कही गई।

रविवार को राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा की जनपद कार्यकारिणी की गोपेश्वर में बैठक हुई। जिलाध्यक्ष पूरन सिंह फरस्वाण ने कहा कि जल्दी जिला, मंडल और प्रदेश स्तर पर इसके लिए आंदोलन किया जाएगा। जिला महामंत्री सतीश कुमार ने कहा कि नई पेंशन योजना कर्मचारियों के लिए अभिशाप है। इसे बंद कर पुरानी पेंशन योजना लागू होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जल्दी ही जिले में एक विशाल रैली का आयोजन किया जाएगा।

उन्होंने सभी अधिकारियों, शिक्षकों व कर्मचारियों से एकजुट होकर इस लड़ाई में शामिल होने का आह्वान किया। जिला संरक्षक डॉ. बृजमोहन सिंह रावत ने कहा कि पुरानी पेंशन के लिए जिस स्तर पर संघर्ष करना पड़े वे पीछे नहीं हटेंगे, सरकार को इसे लागू करना ही होगा। इस दौरान जगत सिंह फरस्वाण, दिनेश चंद्र नेगी, आशीष रावत, बृजमोहन सिंह आदि मौजूद रहे।

Latest News

चमोली: मलारी में सेवा संकल्प शिविर, 268 ग्रामीणों को मिला योजनाओं का लाभ–

34 शिकायतों में 14 का मौके पर निस्तारण, 57 ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ-- गोपेश्वर। ‘सेवा संकल्प...

चमोली: गैरसैंण विधानसभा सत्र की तैयारियां समयबद्ध पूरी करने के निर्देश–

डीएम ने अधिकारियों को दिए व्यवस्थाओं की नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश-- गोपेश्वर। आगामी प्रस्तावित...

चमोली: अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर वरिष्ठजनों का सम्मान, स्वास्थ्य परीक्षण एवं सहायक उपकरण वितरित–

वृद्धजनों के सम्मान में आयोजित हुआ शिविर, 30 वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण-- गोपेश्वर, 01...

चमोली: ज्योतिर्मठ की बीडीसी बैठक में 300 से अधिक प्रस्तावों पर हुई चर्चा–

जनसमस्याओं के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश-- ज्योतिर्मठ। विकासखंड ज्योतिर्मठ के...

चमोली: हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा अंतिम चरण में पहुंची, 10 को बंद हो जाएंगे कपाट–

बढ़ने लगी श्रद्धालुओं की संख्या, इस साल 3.58 लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचे-- जोशीमठ, 01 अक्टूबर 2026:...

हक की लड़ाई: पैक्स सचिवों की कलमबंदहड़ताल शुरू, बांह में काली पट्टी बांधकर किया विरोध–

एम-पैक्स के पंजीकरण, मिनी बैंक ऋण व्यवस्था और पदोन्नति समेत छह सूत्री मांगों को लेकर आंदोलन...

दुखद: 90 वर्ष की आयु में संतोष शर्मा का निधन, बीकेटीसी सदस्य महेंद्र शर्मा की माताजी थीं–

दिल्ली के बत्रा अस्पताल में ली अंतिम सांस, लोधी श्मशान घाट में हुआ अंतिम संस्कार; 10 अक्टूबर को...

विशेष अ​भियान: स्वच्छता अभियान में केंद्रीय भंडारगृह के कर्मचारियों ने किया श्रमदान–

आगापुर ओपन जिम परिसर में चलाया सफाई अभियान, सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने का दिया संदेश-- रामपुर...

चमोली: दशोली में सेवा संकल्प शिविर, 189 ग्रामीणों ने उठाया योजनाओं का लाभ–

16 शिकायतों का मौके पर निस्तारण, 184 लाभार्थियों को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से किया गया...
error: Content is protected !!