केदारनाथ आपदा:भीमबली के पास पहाड़ी से हुआ भूस्खलन, मलबे ने मंदाकिनी के प्रवाह को भी कुछ देर के लिए रोका–

by | Aug 11, 2024 | आपदा, रूद्रप्रयाग | 0 comments

गौरीकुंड, सोनप्रयाग से लेकर तिलवाड़ा तक के इलाकों को किया अलर्ट–

रुद्रप्रयाग: केदारनाथ के आस्था पथ पर फिर भूस्खलन हुआ है। रविवार को भीमबली के पास ठीक सामने वाली ऊंची पहाड़ी से भारी भूस्खलन हो गया, जिससे यहां मलबे से मंदाकिनी का प्रवाह भी रुक गया। हालांकि प्रशासन ने साफ किया कि पानी का निरंतर रिसाव हो रहा है। एहतियातन सुरक्षा के दृष्टि से गौरीकुंड, सोनप्रयाग सहित निचले इलाकों को अलर्ट कर दिया गया है। तिलवाड़ा तक लोगों को अलर्ट किया गया है।

जानकारी के अनुसार रविवार को अपराह्न करीब साढ़े पांच बजे केदारनाथ पैदल मार्ग के भीमबलीहेलीपैड के निचले इलाके में सामने वाली पहाड़ी से भूस्खलन हुआ है जिससे बड़ी मात्रा में मलबा और पत्थर मंदाकिनी नदी में समा गए। जिससे यहां कुछ देर पानी जमा होने से झील जैसी बन गई। हालांकि इससे पानी का रिसाव हो रहा है। इधर, प्रशासन ने गौरीकुंड सहित सोनप्रयाग सहित निचले इलाकों को अर्लट कर दिया है। नदी किनारे न जाने की सलाह दी गई है। नदी किनारे रहने वाले लोगों को भी एनाउमेंट कर अलर्ट किया गया है।

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि भीमबलीहैली पैड के सामने नदी के पार पहाड़ी से भूस्खलन हुआ है जिससे मंदाकिनी नदी में पानी का तालाब बन गया है। किसी प्रकार से कोई जान माल की कोई क्षति नहीं हुई। उन्होंने बताया कि गौरीकुंड, सोनप्रयाग से लेकर तिलवाड़ा तक लोगों को अलर्ट कर दिया गया है। उन्होंने नदी किनारे रह रहे लोगों से अपील की है कि कोई भी व्यक्ति नदी के तरफ न जाएं। नदी के किनारे रह रहे लोग सतर्क एवं अलर्ट रहें। आपदा प्रबंधन द्वारा कुंड वैराज को भी निर्देशि किया गया है कि वैराज का पानी पहले ही खाली कर दिया जाए ताकि आवश्यकता पड़ने पर यहां पानी का कंट्रोल किया जा सके।

Latest News

शाबास गायत्री: केंद्रीय विद्यालय गोपेश्वर की गायत्री बनीं चमोली की टॉपर–

सीबीएसई 12वीं परीक्षा में 97 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले का बढ़ाया मान, देखें चमोली जिले के टॉपर की...

पोखरी: नौ साल बाद भी नहीं बनी थलगढ़-डाडों सड़क, ग्रामीणों में आक्रोश–

वन भूमि हस्तांतरण में देरी पर आंदोलन की चेतावनी, डीएफओ से मिले ग्रामीण, आक्रोश जताया-- गोपेश्वर, 13...

शुभकामनाएं: मुख्यमंत्री धामी ने सीबीएसई बारहवीं की परीक्षा में सफल हुए सभी विद्यार्थियों को दी बधाई और शुभकामनाएं–

शुभकामनाएं: मुख्यमंत्री धामी ने सीबीएसई बारहवीं की परीक्षा में सफल हुए सभी विद्यार्थियों को दी बधाई...

आस्था: नए कीर्तिमान रचने को बढ़ी चारधाम यात्रा, यात्रियों की संख्या 12.60 लाख के पार–

केदारनाथ में 22 दिनों में 05 लाख 23 हजार से अधिक भक्तों ने किए दर्शन, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...

चमोली: आधा घंटे की ओलावृ​​ष्टि ने सबकुछ कर दिया चौपट–

बारिश के साथ हुई जमकर ओलावृ​ष्टि, चारों ओर बिछी सफेद चादर, ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हुई बर्फबारी...

चमोली: बदरीनाथ हाईवे पर ट्रक और बस की ​हुई जोरदार ​भिडंत, पांच यात्री घायल–

तीन किलोमीटर तक लगा रहा बदरीनाथ हाईवे पर जाम, यात्री हुए बेहाल-- गोपेश्वर। बदरीनाथ हाईवे पर बुधवार...

चमोली: सेवा और समर्पण का प्रतीक हैं नर्सें, जिला अस्पताल में मनाया अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस–

फ्लोरेंस नाइटेंगेल के सेवाभाव को आत्मसात करने का लिया संकल्प-- गोपेश्वर, 12 मई 2026: जिला अस्पताल...

चमोली: गडोरा में डामरीकरण शुरू, बदरीनाथ हाईवे पर सफर हुआ सुगम–

एनकेजीइंफ्रास्टेक्चर ने किया डामरीकरण कार्य, धूल और खराब सड़क की समस्या से मिली निजात-- पीपलकोटी, 12...

चमोली: सड़क पर ‘सिस्टम’ दिखा रहे थे हुड़दंगी, एसपी चमोली ने सिखाया सबक–

बदरीनाथ हाईवे किनारे नो पार्किंग में हुड़दंग मचा रहे थे, माहौल खराब होते देख एक्शन में आई चमोली...
error: Content is protected !!