​​शिकंजा: रात को गाड़ियों से पेट्रोल चुराने वाले चढ़े पुलिस के हत्थे–

by | Aug 19, 2024 | उत्तरकाशी, कार्रवाई | 0 comments

​​शिकंजा: रात को गाड़ियों से पेट्रोल चुराने वाले चढ़े पुलिस के हत्थे–

रात के अंधेरे में सड़क किनारे खड़ीगाड़ियों से पेट्रोेल चुराकर अपने वाहनों में भरते थे, पुलिस ने की बढ़ी कार्रवाई–

उत्तरकाशी: रात के अंधेरे में सड़क किनारे खड़े वाहनों से पेट्रोल चुराकर अपने वाहनों में भरकर दिनभर मौज मस्ती करने वाले चार नाबालिगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए बच्चों ने अपना जुर्म भी कबूल कर लिया है।

उन्होंने बताया कि वे दूसरों की गाड़ियों से पेट्रोल चुराकर अपने वाहनों में भरते थे और दिनभर सैर करते रहते थे। उत्तरकाशी के नौगांव के कुछ लोगों ने अपने वाहनों से तेल चोरी की ​शिकायत पुलिस से की थी। जिस पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू की। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने क्षेत्र में बाहरी लोगों का सत्यापन अ​भियान शुरू किया, साथ ही नगर क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगालना शुरू किया।

शक के आधार पर पुलिस चार नाबालिगों को पूछताछ के लिए पुलिस चौकी लाई। पुलिस ने जब सख्ती से उनसे पूछताछ की तो उन्होंने सच उगल लिया। चारों बच्चों ने पुलिस को बताया कि वह गिरोह बनाकर रात को दोेपहिया वाहनों से पेट्रोल चोरी करते थे। और अपने रिश्तेदारों के वाहनों में चोरी किए पेट्रोल को भरकर दिनभर मौज मस्ती करते थे। पुलिस ने पकड़े गए नाबालिगों के माता-पिता को भी चौकी में बुलाया और बच्चों को कठोर कार्रवाई की हिदायत देकर छोड़ दिया।

Latest News

चमोली: महिला के जेवर हड़पने के आरोप में ज्वेलर्स गिरफ्तार–

मंगलसूत्र बनाने के नाम पर लिए थे पुराने जेवर, पुलिस ने दुकान से दबोचा-- नंदानगर, 03 अगस्त 2026:...

चमोली: मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन छात्रवृत्ति योजना: जिला स्तर के लिए 51 खिलाड़ियों का चयन–

4 अगस्त को आरक्षित वर्ग के खिलाड़ियों की होगी शारीरिक दक्षता परीक्षा-- गोपेश्वर, 03 अगस्त 2026: खेल...

चमोली: समाज हित के कार्यों के लिए चमोली की सेवा और अंकुर संस्थाएं सम्मानित–

पर्यावरण, गौ सेवा और जड़ी-बूटी संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान पर मिला सम्मान...

चमोली: जिला स्तरीय नशा मुक्ति प्रतियोगिता में युवाओं ने दिया जागरूकता का संदेश–

पीजी कॉलेज गोपेश्वर में मेरा भारत चमोली के तत्वावधान में आठ विधाओं में हुई प्रतियोगिता, विजेताओं को...

चमोली: किमाणा में फिर बरसा मलबा, दहशत में बीती ग्रामीणों की रात–

भारी बारिश के बाद खेतों और रास्तों में फैली मिट्टी, प्रशासन ने बढ़ाई निगरानी; सुरक्षा के स्थायी...

चमोली: दो माह में ही टूटा पिछले सीजन का रिकॉर्ड, फूलों की घाटी में उमड़े पर्यटक–

16,462 पर्यटक पहुंचे, वन विभाग को 30.35 लाख रुपये का राजस्व; बारिश के बाद फिर गुलजार हुई विश्व धरोहर...

चमोली: पर्यटन परिसंपत्तियों के बेहतर संचालन पर जोर, जिलाधिकारी ने पीपीपी मॉडल अपनाने के दिए निर्देश–

स्थानीय लोगों को प्राथमिकता देते हुए पीपीपी मॉडल से विकसित होंगी पर्यटन परिसंपत्तियां-- गोपेश्वर, 02...

चमोली: बहु-विशेषज्ञ स्वास्थ्य शिविर में 144 लोगों की हुई स्वास्थ्य जांच–

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नंदानगर में आयोजित हुआ बहु विशेषज्ञ स्वास्थ्य ​शिविर, ग्रामीणों को मिली...
error: Content is protected !!