चमोली: मलबा आने से कुहेड़-मथरपाल सड़क बंद, मलबे में चलना हुआ लोगों का मु​श्किल–

by | Aug 19, 2024 | चमोली, सड़क | 0 comments

कई किलोमीटर पैदल आवाजाही कर रहे लोग, गरमथातोक में पुल निर्माण की उठाई ग्रामीणों ने मांग–

चमोली:फरस्वाणफाट क्षेत्र के कई गांवों को यातायात से जोड़ने वाली कुहेड़-मथरपाल सड़क मलबा आने से बंद हो गई है। जिससे ग्रामीणों को पैदल आवाजाही करनी पड़ रही है।

सोमवार को रक्षाबंधन के दिन सुबह कुहेड़-मथरपाल सड़कगरमथा के पास मलबा आने से अवरुद्ध हो गई। जिससे सड़क पर भारी मलबा आ गया। यहां पर लोग पैदल भी नहीं चल पा रहे हैं। लोगों के पांव मलबे में धंस रहे हैं। सड़क बंद होने से मैड़, ठेली, भौंरा, भौंती, बेडुला, सरतोली, भतंग्याला, धारकोट सहित अन्य गांवों का संपर्क पूरी तरह से कट गया है। अब ग्रामीणों को पैदल आवाजाही करनी पड़ रही है। वहीं इस क्षेत्र को जोड़ने वाली दूसरी सड़क लासी-सरतोली करीब तीन महीने से बंद पड़ी है।

पूर्व ग्राम प्रधान सुरेंद्र रावत और पुष्कर सिंह ने बताया कि इस जगह पर दो साल से मलबा आने से लोगों में दहशत है। वे रात को सो नहीं पा रहे हैं। मलबा गिरने से उनके घरों को भी खतरा पैदा हो गया है। उन्होंने प्रशासन से इस जगह पर पुल निर्माण की मांग की है। कहा गया कि कई सालों से गरमथा में सड़क बदहाल ​स्थिति में है।

Latest News

उत्तराखंड: प्रदेश में एलपीजी की कोई किल्लत नहीं, गड़बड़ करने वालों पर तुरंत होगी एफआईआर–

खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री रेखा आर्या ने की हर जिले की स्थिति की समीक्षा, विभागीय अधिकारियों को...

आक्रोश: वन विभाग की अतिक्रमण को लेकर कार्रवाई का बमोटिया गांव के ग्रामीणों ने किया विरोध–

तहसील परिसर में गरजे ग्रामीण, उक्रांद कार्यकर्ताओं ने भी दिया साथ, सीएम को भेजा ज्ञापन-- देवाल के...

अगस्त्यमुनि: भाषण प्रतियोगिता के साथ ‘गंगा स्वच्छता पखवाड़ा’ का हुआ समापन–

16 से 31 मार्च तक आयोतजत हुए जागरुकता कार्यक्रम, गंगा स्वच्छता प्रतियोगिता भी हुई आयोजित...

पशुपालन के अपर निदेशक ने किया मनोज कुमार बिष्ट की गौशाला का निरीक्षण–

उन्हें अन्य पशुपालकों के लिए प्रेरणादायक बताया, गौशाला में पशुओं की देखभाल, स्वच्छता व्यवस्था...

चमोली: गैस गोदाम व होटलों पर सघन निरीक्षण, 21 व्यावसायिक और चार घरेलू सिलिंडर किए गए जब्त–

एसडीएम ने दिए एजेंसी संचालक को वितरण व्यवस्था में सुधार के निर्देश, पारदर्शी गैस आपूर्ति सुनिश्चित...

चमोली: सुबोध प्रेम विद्या मंदिर इंटर कॉलेज गोपेश्वर का दो दिवसीय वार्षिकोत्सव समारोह शुरू–

छोलिया नृत्य और लोकगीतों की रही धूम, छात्र-छात्राओं ने दी पहाड़ी नृत्य की शानदार प्रस्तुति...

चमोली: जिलाधिकारी ने गैस एजेंसियों का औचक निरीक्षण कर घरेलु गैस उपलब्धता का लिया जायजा–

गैस वितरण प्रणाली को और अधिक सुव्यवस्थित बनाने हेतु आपूर्ति विभाग को रोस्टर प्रणाली को व्यवस्थित...

चिपको महोत्सव: अपर आयुक्त रहे स्वर्गीय हरक सिंह समेत छह लोगों को मिला गौरा देवी सम्मान–

रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ चिपको महोत्सव संपन्न, पुरस्कार वितरित हुए-- जोशीमठ, 27 मार्च...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की ​शिष्टाचार भेंट–

उत्तराखंड के विकास के लिए केंद्र सरकर द्वारा दिए जा रहे सहयोग व मार्गदर्शन के लिए जताया आभार...
error: Content is protected !!