आफत की बारिश: मलबे में दफन हुए चार लोग, कहीं घरों में घुसा मलबा, आफत की बारिश–

by | Aug 23, 2024 | आपदा, चमोली | 0 comments

उत्तराखंड में रात को हुई भारी बारिश से रही अफरा-तफरी, केदार घाटी से लेकर जोशीमठ तक मचा बारिश का कहर–

चमोली/रुद्रप्रयाग: बुधवार रात को हुई भारी बारिश से लोग रातभर अफरा-तफरी में रहे। केदार घाटी में फाटाहेलीपेड के समीप खाट गदेरे के पास 4 लोगों के मलबे में दबने से मौत हो गई है। जिला आपदा प्रबंधन अ​धिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि 23 अगस्त को रात करीब एक बजकर 20 मिनट पर अत्य​धिक बारिश के कारण फाटाहेलीपेड के समीप चार लोगों के मलबे में दबने की सूचना मिली, जिस पर घटना स्थल के लिए राहत, बचाव टीम भेजी गई।

इस हादसे में तुल बहादु, पूरन नेपाली, ​किशना परिहार और दीपक बुरा, जिला दहले आंचल, करनाली, नेपाल की मौत हो गई। इधर, चमोली जनपद के पिंडर घाटी में बारिश के कहर से लोग रातभर सो नहीं पाए। थराली में 25 से अ​धिक घरों में पिंडर नदी का पानी और मलबा घुस गया।

केदार घाटी में मलबे में दबे लोगों को निकालने में जुटी एसडीआरएफ-

प्रशासन ने रात को ही कई घरों को खाली करवा दिया था। बेतालेश्वर मंदिर और सरस्वती ​शिशु मंदिर में पानी और मलबा घुस गया है। रातभर पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर रहे। बारिश से देवाल-थराली सड़कनंदकेशरी के पास पालेभ्योल में मलबा आने से बंद हो गई है। नंदप्रयाग में बदरीनाथ हाईवे पर मलबा आने से वाहनों की आवाजाही रुक गई है। जोशीमठ में औली से बहने वाले नाला भी उफान पर आने से लोगों के रातों की नींद उड़ी रही। यहां भी कई घरों में मलबा घुसने की सूचना है।

Latest News

नागरिक की ईमानदारी और पुलिस की तत्परता से वापस मिला खोया मोबाइल फोन–

चारधाम यात्रा पर आ रहे श्रद्धालुओं की मददगार बन रही चमाेली पुलिस, मिल रही शाबासी-- चमोली, 13 जून...

बुलेट और स्कूटी की आमने-सामने भिड़ंत, चार लोग घायल–

बेंजी गांव के मार्ग के पास हुआ हादसा, दो घायलों को जिला अस्पताल रेफर-- रुद्रप्रयाग, 13 जून 2026:...

चमोली: गोपेश्वर में छेड़खानी के आरोप में एक युवक को किया गिरफ्तार–

छेड़छाड़ की घटना पर गोपेश्वर पुलिस का सख्त एक्शन, आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा...

चमोली: मजदूरों का सत्यापन न कराने पर ठेकेदार का 10 हजार का चालान–

निर्माण कार्य में लगे मजदूरों का सत्यापन न कराना पड़ा ठेकेदार को महंगा, पुलिस ने किया चालान...

चमोली: जिला​धिकारी गौरव कुमार पहुंचे निजमुला घाटी, काली चट्टान और झींझी पुल का किया निरीक्षण–

पीएमजीएसवाई के अधिकारियों को नवंबर माह तक झींझी पुल का निर्माण पूर्ण करने के दिए निर्देश, लोगों ने...

चमोली: हेमकुंड साहिब में बर्फबारी व बदरीनाथ में बारिश से बढ़ी ठंड–

जून माह में हुई बर्फबारी से हेमकुंड साहिब में बिछी बर्फ की चादर--  ज्योतिर्मठ, 12 जून 2026:...

हक की लड़ाई: विज्ञान संकाय की स्वीकृति को लेकर आंदोलन 19वें दिन भी जारी–

नंदानगर बस स्टैंड पर क्रमिक धरना जारी, मांग पूरी होने तक संघर्ष जारी रखने का ऐलान-- नंदानगर, 12 जून...

दुखद: नहीं रहे दिग्गज निशानेबाज जसपाल राणा, अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ा दम–

खेल जगत के साथ ही उत्तराखंड व पूरे देश में शोक की लहर, पढ़ें कौन थे जसपाल राणा-- देहरादून, 12 जून...

चमोली: नंदानगर-थराली में आपदा पुनर्वास कार्यों की समीक्षा, जिलाधिकारी ने बढ़ाई कार्यों की रफ्तार–

जिला​धिकारी और थराली विधायक की अध्यक्षता में आयोजित हुई बैठक, पुनर्वास कार्यों में तेजी लाने के दिए...
error: Content is protected !!