आफत की बारिश: बदरीनाथ हाईवे पर हनुमान चट्टी से कंचनगंगा तक जगह-जगह फटा बादल, मलबे के ढेर में तब्दील हुआ बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग–

by | Aug 24, 2024 | आपदा, चमोली | 0 comments

ऑलवेदर रोड परियोजना कार्य को भी करोड़ों का नुकसान, कार्यदायी संस्था की लाखों की मशीनें भी मलबे में दबी–

गोपेश्वर: पिछले कई दिनाें से रुक-रुककर हो रही बारिश चमोली जनपद में आफत बनकर आ रही है। सबसे बुरी हालत बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग की हुई है। हनुमान चट्टी से कंचनगंगा तक करीब सात किलोमीटर हाईवे पत्थर और मलबे में तब्दील हो गया है। जगह-जगह बादल फटने से हाईवे को भारी नुकसान हुआ है। हनुमान चट्टी गांव के समीप बह रहे गदेरे में भी बादल फटा है, यहां पुल के नीचे की मिट्टी बह जाने से पुल को भी खतरा बना हुआ है।

मलबे के ढेर में तब्दील हुआ बदरीनाथ हाईवे-

दूधधारा नाला और कंचन गंगा में भी बादल फटने से तबाही मची है। यहां कार्यदायी संस्था भारत कंस्ट्रक्शन के संयुक्त संस्था की मशीनें भी मलबे में दब गई हैं। ऑलवेदररोड़ परियोजना कार्य भी पूरी तरह से ध्वस्त हो गया है, जिससे करोड़ों का नुकसान हो गया है। इस क्षेत्र में दोबारा ऑलवेदर रोड परियोजना कार्य करना होगा। बादल फटने से हाईवे पर बड़े-बड़े बोल्डर और मलबा आ गया है। दूधधारा नाला के इर्द-गिर्द तो बदरीनाथ हाईवे गड्ढों में तब्दील हो गया है। कुछ जगहों पर हाईवे भी बह गया है।

बादल फटने से बरसाती गदेरे बह रहे बदरीनाथ हाईवे के बीचोंबीच-

भूस्खलन भी हो रहा है। बदरीनाथ धाम की तीर्थयात्रा भी दो दिनों से रुकी हुई है। भारत कंस्ट्रक्शन की ओर से जेसीबी व पोकलेंड मशीनें लगाकर फिलहाल हनुमान चट्टी से माणा गांव तक हाईवे को वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया है, लेकिन अभी भी हाईवे पर खतरा बरकरार है। बारिश होने पर फिर से मलबा हाईवे पर आने की आशंका बनीं है।

Latest News

चमोली: मानव उत्थान सेवा समिति ने केंद्रीय विद्यालय गोपेश्वर परिसर में रोपे फलदार व देवदार के पौधे–

वि​धिक सेवा प्रा​धिकरण का भी रहा सहयोग, सिविल जज और समिति की सदस्यत महात्मा भगवती बाई जी रहीं...

चमोली में पीआईबी की ‘वार्तालाप’ कार्यशाला, योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने पर जोर–

स्थानीय मीडिया को सरकार और जनता के बीच महत्वपूर्ण कड़ी बताते हुए तथ्यपरक एवं सकारात्मक पत्रकारिता का...

चमोली: बंड विकास संगठन ने उठाई टीएचडीसी टनल हादसे में उचित मुआवजे की मांग–

कहा, मृतक और घायल श्रमिकों के परिवारों को पर्याप्त सहायता देने के लिए प्रशासन करे हस्तक्षेप...

प्राणमति गांव के ग्रामीणों ने दी चेतावनी, सड़क के लिए करेंगे चुनाव बहिष्कार–

जिला​धिकारी को सौंपा जनप्रतिनि​धियों ने अल्टीमेटम, जताई नाराजगी, कहा, आज भी सात किलोमीटर की लंबी...

उत्तराखंड: रक्षाबंधन पर महिलाओं को सीएम धामी का तोहफा, दो दिन मुफ्त सफर–

28 और 29 अगस्त को रोडवेज बसों में प्रदेश के भीतर नहीं देना होगा किराया, शासन ने जारी किए आदेश...

उत्तराखंड: विकास और संरक्षण साथ-साथ चल सकते हैं: सीपी राधाकृष्णन–

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने आईजीएनएफए में आईएफएस के अ​धिकारियों को किया संबो​धित-- देहरादून, 19...

चमोली: स्वरोजगार से आत्मनिर्भरता की राह आसान बनाने को बैंकों को दिए निर्देश–

सरकारी ऋण योजनाओं में तेजी लाएं बैंक, लक्ष्य के अनुरूप प्रगति सुनिश्चित करें-- गोपेश्वर, 19 अगस्त...

चमोली: आवारा कुत्तों के आतंक से 10 स्कूलों में 23 अगस्त तक अवकाश–

नारायणबगड़ और नलगांव क्षेत्र के विद्यालयों में 20 से 23 अगस्त तक छुट्टी, ऑनलाइन पढ़ाई के निर्देश...

चमोली: आरक्षित वन भूमि पर गैर वानिकी कार्य मिले तो होगी कार्रवाई, एसआईटी गठित–

आरक्षित वन भूमि के गैर-वानिकी उपयोग पर होगी कड़ी कार्रवाई, जिलाधिकारी ने दिए निर्देश-- गोपेश्वर, 19...
error: Content is protected !!