हाल ए गोपेश्वर जिला अस्पताल: चीरफाड़ करने के बाद सर्जन ने किए ऑपरेशन करने से हाथ खड़े, हंगामा–

by | Aug 24, 2024 | चमोली, स्वास्थ्य | 0 comments

आधे-अधूरे ऑपरेशन के बीच महिला को हेली एंबुलेंस से भेजा एम्स ऋ​षिकेश, सर्जन को भी साथ ले गए परिजन, पढ़ें पूरी खबर–

गोपेश्वर: जिला चिकित्सालय गोपेश्वर में महिला का आधा-अधूरा ऑपरेशन करने के बाद सर्जन ने ऑपरेशन करने से हाथ खड़े कर दिए। उन्होंने परिजनों को मरीज को हायर सेंटर ले जाने के लिए कहा। जिस पर परिजनों ने ऑपरेशन ​थिएटर में ही हंगामा मचा दिया। आनन-फानन में ग्राम प्रधान ने राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट के साथ ही जिला​धिकारी को फोन कर मामले की पूरी जानकारी दी, जिसके बाद हेली एंबुलेंस से महिला को एम्स ऋ​षिकेश रेफर कर दिया गया। परिजनों की मांग पर ऑपरेशन कर रहे सर्जन को भी मरीज के साथ एम्स ऋ​​षिकेश भेज दिया गया है।

ऑपरेशन ​थिएटर में सर्जन को घेरे परिजन-

दरअसल, पिछले एक माह से जोशीमठ विकास खंड के पोखनी गांव की 36 साल की प्रमिला देवी पत्नी बाल सिंह राणा पेट दर्द से परेशान थी। वे जिला चिकित्सालय में स्वास्थ्य परीक्षण के लिए पहुंचे तो सर्जन डॉ. नीरज पिमोली ने उन्हें अल्ट्रासाउंड करवाने के लिए कहा। अल्ट्रासाउंड की रिपोर्ट में बच्चेदानी में सूजन और टयूमर होने की बात सामने आई। चिकित्सकों की सलाह पर प्रमिला को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया। खून की कमी के चलते उसे करीब 8 यूनिट खून भी चढ़ाया गया।

शनिवार को डॉ. पिमोली ने जैसे ही बच्चेदानी का ऑपरेशन शुरू किया तो तेजी से रक्तश्राव होने लगा। जब खून बहना बंद नहीं हुआ तो चिकित्सक ने ऑपरेशन अधूरा छोड़कर परिजनों को मरीज को हायर सेंटर रेफर करने के लिए कहा। जिस पर परिजन भड़क गए।

उन्होंने आरोप लगाया कि जब सर्जन के बस में नहीं था तो ऑपरेशन के लिए हामी क्यों भरी। ग्राम प्रधान संदीप भंडारी, महिला के पति बाल सिंह राणा, व्यापार संघ अध्यक्ष अंकोला पुरोहित, विपिन कंडारी, ग्राम प्रधान संदीप भंडारी ने कहा कि जब अस्पताल में चिकित्सकों की कमी थी, तो मरीज के ऑपरेशन के लिए क्यों कहा गया। समय रहते मरीज को रेफर कर दिया जाता तो यह ​स्थिति पैदा नहीं होती। बाद में हेलीकॉप्टर से महिला को आधे-अधूरे ऑपरेशन में ही एम्स ऋ​षिकेश भेज दिया गया।

Latest News

चमोली: तमक नाले में ह्यूम पाइप डालकर अस्थाई मोटर मार्ग तैयार, वाहनों की आवाजाही हुई सुचारु–

तमक नाले में युद्धस्तर पर मार्ग बहाली, वाहनों की आवाजाही शुरू; दूसरे दिन भी रेस्क्यू अभियान जारी...

चमोली: जनता मिलन में 37 शिकायतें पहुंचीं, एडीएम ने त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश–

बैरागना में बरसाती नाले की समस्या का मुद्दा उठा, ग्राम प्रधान सृष्टि राणा ने पुल निर्माण और बालखिला...

कार्यभार: चमोली के तीन प्रमुख वन प्रभागों में नव नियुक्त उप वन संरक्षकों ने संभाला कार्यभार–

चमोली जनपद में एक राष्ट्रीय पार्क और कई हेक्टेयर तक फैला है वन प्रभाग, केदारनाथ और बदरीनाथ तक है...

चमोली: चीन सीमा क्षेत्र की नीती घाटी में भारी बारिश से तमक नाला उफनाया, वैली ब्रिज बहा, एक लापता–

नाले में कागज की नाव जैसे बहा वैलि ब्रिज, प्रशासन, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम मौके के लिए रवाना...

चमोली: तीलू रौतेली की वीरगाथा से गूंजा पीस पब्लिक स्कूल, बेटियों ने दिखाया हुनर–

भाषण और पेंटिंग प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा, नन्दा जोशी ने पौधरोपण कर...

चमोली: सीज किए गए दो बुलेट वाहन लेकर फरार हुए तीन आरोपी गिरफ्तार, दोनों वाहन बरामद–

पुलिस ने तीनों आरोपियों को अलकापुरी प्रतीक्षालय से किया गिरफ्तार, कारवाही शुरू-- गोपेश्वर, 08 अगस्त...

चमोली: बदरीनाथ चढ़ावा चोरी मामले में तीसरा आरोपी भेजा जिला कारागार पुरसाड़ी–

जेपी कंपनी के सुरक्षाकर्मी मनोज कुमार को अदालत ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा-- गोपेश्वर, 09...

हक की लड़ाई: मोहनखाल-कनातोली-चोपता तुंगनाथ सड़क निर्माण के लिए आंदोलन का हुआ एलान–

15 अगस्त से मोहनखाल में शुरू होगा धरना-प्रदर्शन, सांसद व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट पर लगाया...
error: Content is protected !!