चमोली: ल्वाणी गांव के निचले क्षेत्र में 20 साल बाद फिर सक्रिय हुआ भूस्खलन–

by | Aug 27, 2024 | आपदा, चमोली | 0 comments

गांव में 150 परिवारों ने की भूस्खलन के ट्रीटमेंट की मांग, गांव के खेत-खलियाण भी हुए तहस-नहस

देवाल(चमोली):देवाल ब्लॉक का ल्वाणी गांव आपदा का दंश झेल रहा है। गांव के निचले क्षेत्र में रातपानीतोक में भूस्खलन हो रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि 20 साल से यहां भूस्खलन हो रहा है। बीच में यह रुक गया था, लेकिन अब फिर से तेजी से यहां भूस्खलन हो रहा है। भूस्खलन से गांव को खतरा उत्पन्न हो गया है। गांव में लगभग 150 परिवार निवास करते हैं। ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी थराली को ज्ञापन भेजकर भूस्खलन क्षेत्र के शीघ्र ट्रीटमेंट की मांग उठाई है।

स्थानीय निवासी दर्शन सिंह बिष्ट, पूर्व प्रधान नरेंद्र बिष्ट, सरपंच महिपाल सिंह, सामाजिक कार्यकर्ता मोहन गांववासी, कलम सिंह बिष्ट, गंगा सिंह, ममंदल अध्यक्ष रामेश्वरी देवी आदि ने कहा कि 22 अगस्त की रात को अतिवृष्टि से गांव के निचले क्षेत्र में भूस्खलन शुरू हुआ। कई हेक्टेयर कृषि भूमि भी नष्ट हो गई है। कहा कि दो दशक पूर्व भी इसी क्षेत्र में भूस्खलन हुआ था। लेकिन बीच में स्थिति सामान्य हो गई थी। अब फिर से यहांं भूस्खलन होने से ग्रामीण परेशान हैं।

Latest News

उत्तराखंड: यहां पिछले करीब एक साल में घट गए 4,53,459 मतदाता, नौ लाख मतदाताओं की नहीं हो पाई मैपिंग–

मुख्य निर्वाचन कार्यालय के अनुसार, उत्तराखंड में घट गए लाखों मतदाता, पढ़ें, क्या है वजह-- देहरादून...

उत्तराखंड के पांच जिलों में तूफान और बिजली गिरने का येलो अलर्ट–

कई क्षेत्रों में 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं तेज हवाएं, प्रशासन ने अनावश्यक...

चमोली: जिला प्रशासन के सहयोग से दो गंभीर बीमार तीर्थयात्रियों को हेलिकॉप्टर से भेजा एम्स–

स्थानीय के साथ ही तीर्थयात्रियों के लिए संजीवनी साबित हो रहे चमोली जिला प्रशासन के इंतजाम-- चमोली...

राहत: अब घर बैठे करें राशन कार्ड ई-केवाईसी, भारत सरकार ने लॉन्च किया “मेराकेवाईसी” ऐप–

ई-केवाईसी प्रक्रिया को सरल एवं सुगम बनाने के लिए मेरा केवाईसी ऐप जारी-- देहरादून, 14 मई 2026: समस्त...

कूड़ा प्रबंधन: लागू हुआ नया ठोस अप​शिष्ट प्रबंधन नियम, अब चार श्रे​णियों में देना होगा कचरा–

अलग-अलग श्रे​णियों में नगर पालिका के कूड़ा वाहन और मोहल्ला स्वच्छता समिति को देेना होगा कूड़ा...

जय केदार: केदारनाथ धाम की तीर्थयात्रा का चल रहा सफल और सुव्यव​स्थित संचालन–

श्री केदारनाथ धाम यात्रा व्यवस्थाओं के संबंध में जिलाधिकारी तथा पुलिस अधीक्षक ने की पत्रकार वार्ता...

पोखरी: नौ साल बाद भी नहीं बनी थलगढ़-डाडों सड़क, ग्रामीणों में आक्रोश–

वन भूमि हस्तांतरण में देरी पर आंदोलन की चेतावनी, डीएफओ से मिले ग्रामीण, आक्रोश जताया-- गोपेश्वर, 13...

शाबास गायत्री: केंद्रीय विद्यालय गोपेश्वर की गायत्री बनीं चमोली की टॉपर–

सीबीएसई 12वीं परीक्षा में 97 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले का बढ़ाया मान, देखें चमोली जिले के टॉपर की...

पोखरी: नौ साल बाद भी नहीं बनी थलगढ़-डाडों सड़क, ग्रामीणों में आक्रोश–

वन भूमि हस्तांतरण में देरी पर आंदोलन की चेतावनी, डीएफओ से मिले ग्रामीण, आक्रोश जताया-- गोपेश्वर, 13...
error: Content is protected !!