चमोली में खाद्यान्न गोदाम के बाहर पहरा दे रहे गल्ला विक्रेता, गुस्सा फूटा–

by | Sep 3, 2021 | आंदोलन, चमोली | 0 comments

 चमोली। मानदेय, कोरोना काल के खाद्यान्न के ढुलान का पेमेंट व अन्य मांगों को लेकर आंदोलनरत सस्ता गल्ला विक्रेताओं ने आंदोलन तेज करने का एलान किया है। कहा गया कि सरकार के आश्वासनों पर अब कोई विश्वास नहीं है। जब तक मांगें पूरी नहीं हो जाती आंदोलन जारी रखा जाएगा। कहा गया कि जब तक सभी मांगें पूरी नहीं हो जाती आंदोलन जारी रखा जाएगा। गोदामों से खाद्यान्न का उठान तब तक नहीं होगा, जब तक मांगें पूरी नहीं हो जाती हैं। इधर, जिला पूर्ति विभाग के अधिकारियों ने बताया कि चमोली जनपद में लगभग 800 सस्ता गल्ला की ‌दुकानें हैं। हमें खाद्यान्न ढुलान के लिए 30 लाख रूपये पहले मिला था, और 88 लाख रुपये हाल ही में मिला है। अधिकांश विकास खंडों के डीलरों को पेमेंट हो चुका है। अभी डेढ़ करोड़ रुपये की डिमांड शासन को फिर भेजी है। पुराने बिलों की पेमेंट के लिए शासन को दो करोड़ 90 लाख रूपये की डिमांड भेजी गई थी, जिसमें से हमें 90 लाख रूपये मिला है, उसका भुगतान भी डीलरों को किया जा रहा है। स्थानीय स्तर पर जिला प्रशासन की ओर से गोदाम से दुकान तक के भाड़े में 20 फीसदी की बढौत्तरी कर दी गई है। इधर, सस्ता गल्ला विक्रेताओं ने आशा और आंगनबाड़ी की तरह ही उन्हें भी उचित मानदेय दिए जाने की मांग उठाई है। 

Latest News

चमोली: आठ हजार श्रद्धालु बने मां नंदा की बड़ी जात के साक्षी–

‘जा मेरी नंदा तै ऊंचा कैलाश’ के जयकारों के बीच तीनों डोलियों ने शुरू की कैलाश यात्रा, विदाई के समय...

चमोली: भालू के हमले में देवरानी-जेठानी की मौत–

घास लेने जंगल गई थीं दोनों महिलाएं, चट्टान से गिरकर भी हुईं गंभीर घायल; श्रीनगर के पास लक्ष्मी ने भी...

चमोली: आस्था और उमंग के बीच आज कैलाश के लिए विदा होगी मां नंदा की डोली–

सिद्धपीठ कुरुड़ में उमड़ा आस्था का सैलाब, जागरों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से गूंजा मंदिर परिसर...

जय मां नंदा: सज गया मां नंदा का धाम कुरुड़, भक्तों के स्वागत को तैयार हुई डोलियां और मंदिर–

पांच सितंबर को तीनों डोलियां कैलाश के लिए होंगी रवाना, बृहस्पतिवार से शुरू होगा तीन दिवसीय नंदा मेला...

चमोली: अधिकारियों की गैरमौजूदगी पर भड़के पंचायत प्रतिनिधि, दशोली क्षेत्र पंचायत बैठक का बहिष्कार–

एक साल पुरानी समस्याओं का समाधान नहीं होने और मनरेगा भुगतान लंबित होने पर जताई नाराजगी-- गोपेश्वर...

चमोली: बैरागनाभदाकोटी की चट्टान से फिर हाईवे पर गिरा मलबा, बैरागना में थमी आवाजाही–

तेज बारिश के दौरान भारी मात्रा में बोल्डर और मलबा आने से चमोली-कुंड हाईवे बाधित, रोडवेज बस भी फंसी...

चमोली: जीवन बीमा निगम की गोपेश्वर शाखा में धूमधाम से मनाया गया 70वां स्थापना दिवस–

वृद्धाश्रम पहुंचकर वृद्धजनों को फल और दैनिक उपयोग की सामग्री वितरित की, बीमा सप्ताह में होंगे...

चमोली: सजने लगा मां नंदा का धाम सिद्धपीठ कुरुड़ मंदिर, गेंदे के फूलों से सजाया जा रहा मंदिर–

3 से 5 सितंबर तक आयोजित होगा नंदा मेला, पांच सितंबर को कैलाश के लिए विदा होंगी कुरुड़, बंड और...

चमोली: ऊर्जा क्षेत्र की चुनौतियों और संभावनाओं पर बाल वैज्ञानिकों ने दिए अपने टिप्स–

वैष्णवी, दिव्यांशु और देवराज जनपद स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित, भारतीय ऊर्जा परिदृश्य 2047 पर...
error: Content is protected !!