चमोली: करंट हादसे के पीड़ित परिजनों ने रोजगार की मांग पर प्रशासन के खिलाफ निकाली रैली–

by | Aug 27, 2024 | आंदोलन, चमोली | 0 comments

प्रभावित परिवार के एक सदस्य को रोजगार दिलाने, उचित मुआवजा और जीपीएफ भुगतान की मांग भी रखी–

गोपेश्वर: एक साल पहले चमोली में अलकनंदा किनारे ​स्थित नमामि गंगे के एसटीपी पर हुए करंट हादसे के पीड़ित परिवारों को आज तक न्याय नहीं मिल पाया है। करंट हादसे के पीड़ित परिजनों व ग्रामीणों ने रोजगार व उचित मुआवजा दिए जाने की मांग को लेकर मंगलवार को गोपेश्वर में रैली निकाली। उसके बाद कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि यदि जल्द मांग पर उचित कार्रवाई नहीं हुई तो वे आंदोलन तेज किया जाएगा।

चमोली करंट हादसे के पीड़ित परिवारों के लोग 15 दिनों से कलेक्ट्रेट परिसर में धरना दे रहे हैं। मंगलवार को पीड़ित परिजनों के साथ क्षेत्र के अन्य ग्रामीणों ने पुराने पेट्रोल पंप से डीएम कार्यालय तक रैली निकाली। जिसके बाद वे कलेक्ट्रेट परिसर गेट के सामने धरने पर बैठ गए।

आंदेालन करते करंट हादसा पीड़ित परिवार के लोग व जनप्रतिनि​धि-

ग्रामीणों ने कहा कि एक साल से अधिक समय हो गया है। लेकिन उनकी मांग पर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। करंट हादसे में जान गंवाने वालों के परिवार आर्थिक रूप से बेहद कमजोर हैं। मरने वालों में ज्यादातर परिवार के एकमात्र कमाने वाले थे। ऐसे में अब उनके सामने जीवन यापन का संकट खड़ा हो गया है। बाद में ग्रामीणों ने सीडीओ को एक ज्ञापन सौंपा। कहा कि जल्द पीड़ित परिवार के एक सदस्य को रोजगार नहीं दिया गया तो वे आंदोलन तेज कर देंगे। आंदोलन में अरुण कुमार, महेश कुमार, अजय सिंह, धीरज कुमार, सुशील, नीता देवी, ममता देवी, उषा रावत, सुनीता देवी, भगत कनियाल के साथ ही कई लोग शामिल थे।

Latest News

चमोली: नौ वर्षों की उल्लेखनीय सेवाओं के बाद डॉ. ममता को दी भावभीनी विदाई–

नगरवासियों और सामाजिक संगठनों ने किया सम्मानित, नर्सिंग कॉलेज को प्रदेश के अग्रणी संस्थानों में...

बदरीनाथ चढ़ावा हेराफेरी प्रकरण: आरोपी कर्मचारी की ड्यूटी बदली, कांग्रेस ने बीकेटीसी भंग करने की उठाई मांग–

जांच की निष्पक्षता बनाए रखने के लिए प्रोटोकॉल और थाली भेंट गणना कार्य से हटाया गया कर्मचारी, विभिन्न...

चमोली: राज्य आंदोलनकारी कमल किशोर डिमरी उक्रांद में शामिल, बदरीनाथ विधानसभा में बढ़ी राजनीतिक सरगर्मी–

सांस्कृतिक, राज्य आंदोलन और ​शिक्षा जगत से जुड़ने के बाद अब राजनीति के सफर पर आगे बढ़े केके ​डिमरी...

केतन को श्रद्धांजलि देने निकला कैंडल मार्च, दोषियों को फांसी की मांग–

जातिवाद के विरोध में विभिन्न संगठनों ने किया प्रदर्शन, आंबेडकर भवन से गोपीनाथ मंदिर तक निकाला मार्च...

विज्ञान विषय की मांग को लेकर अनशन जारी, दो अनशनकारियों की तबीयत बिगड़ी–

सीएचसी में कराया गया भर्ती, छह जुलाई तक मांग पूरी न होने पर बीईओ कार्यालय में प्रदर्शन की चेतावनी...

चमोली: बदरीनाथ में आर्थिक हेराफेरी के आरोपों की जांच शुरू, बीकेटीसी ने बनाई चार सदस्यीय समिति–

एक सप्ताह में मांगी रिपोर्ट, सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली जाएगी गोपेश्वर/बदरीनाथ, 4 जुलाई 2026: बदरीनाथ...

काम की बात: पांडुवाखाल-कर्णप्रयाग हाईवे पर दो दिन रात को पूर्ण रुप से बंद रहेगी वाहनों की आवाजाही–

स्टील गार्डर मोटर पुल की भार क्षमता जांच के लिए चार से छह जुलाई तक रात्रि को बंद रहेगा पांडुवाखाल...

राजकाज: उत्तराखंड में बनेगी नई खेल नीति, पदक विजेताओं को खेल विभाग में मिलेगी नौकरी–

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा राष्ट्रीय खेल नीति 2025 के अनुरुप उत्तराखंड में नई खेल नीति होगी...
error: Content is protected !!