चमोली: मजदूरों का सत्यापन न करना पड़ा मकान मालिक को महंगा, भरना पड़ा जुर्माना–

by | Aug 27, 2024 | कार्रवाई, चमोली | 0 comments

बिना पुलिस को दी सूचना अपने मकान में रख दिए मजदूर, पुलिस ने जुर्माना वसूलने के साथ ही दी हिदायत–

पोखरी (चमोली): बिना पुलिस को सूचित किए मजदूरों को ठहराना एक मकान मालिक को महंगा पड़ गया। पुलिस ने एक मकान में बिना सत्यापन मजदूरों को रखने के मामले में मकान मालिक/ठेकेदार का पांच हजार रुपये का चालान काटा।

थानाध्यक्ष पोखरी विनोद चौरसिया ने बताया कि ठेकेदार बसंत भंडारी निवासी विनायकधार पोखरी ने निर्माण कार्य के लिए बाहर से मजदूर रखे हुए हैं, लेकिन उनका सत्यापन नहीं कराया। जिस पर ठेकेदार का पांच हजार रुपये का चालान किया गया। साथ ही हिदायत दी कि सभी मजदूरों की सत्यापन प्रक्रिया पूरी की जाए। ऐसा न करने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने आम लोगों से भी अपील की है कि किसी भी बाहरी व्य​क्ति को अपने मकान में किराए पर रखने से पहले उनका सत्यापन जरुर करवा लें।

Latest News

बाल विज्ञान: विकास खंड दशोली के बाल विज्ञान महोत्सव में छात्र-छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा–

कविता पाठ, अंग्रेजी कविता और विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता में चुने गए विजेता, पांचवां सीमांत पर्वतीय बाल...

हक की लड़ाई: संतानदायिनी अनसूया देवी मंदिर तक सड़क निर्माण की मांग–

ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री को भेजा पत्र, 2.50 किमी सड़क के लिए स्वीकृत 44 लाख रुपये का काम शुरू कराने...

चमोली: बदरीनाथ के अराइवल प्लाजा में मूल निवासियों आवंटित हो 22 दुकानें–

प्रशासन ने मास्टर प्लान से प्रभावित 122 दुकानदारों को 15 साल पुराने साक्ष्य पर स्थायी आवंटन का...

आस्था: निजमुला घाटी के गौणा में पहुंची बंड की मां नंदा की डोली, रामणी में मेला शुरू–

रामणी में आज होगा बंड और दशोली की डोली का मिलन, तीन दिवसीय नंदा मेले का भी हुआ शुभारंभ-- पीपलकोटी...

चमोली: 29 सितंबर को होंगे गोपेश्वर महाविद्यालय में छात्र संघ चुनाव, एनएसयूआई ने झोंकी ताकत–

एनएसयूआई ने छात्र हितों के मुद्दों को लेकर झोंकी ताकत, संभावित प्रत्याशियों ने शुरू किया प्रचार...

चमोली: 63,347 एसआईआर नोटिसों का निस्तारण, अब अंतिम मतदाता सूची की तैयारी–

दावे-आपत्तियां दर्ज कराने की अंतिम तिथि 28 सितंबर, तीन अक्तूबर को प्रकाशित होगी अंतिम सूची...

बदरीनाथ विधानसभा: चुनावी रण के लिए फिर गांवों की ओर भंडारी, बढ़ाई सियासी सक्रियता–

गांव-गांव पहुंचकर ग्रामीणों से सीधा संवाद, समस्याएं सुनकर निराकरण का दे रहे भरोसा; बदरीनाथ विधानसभा...

चमोली: गोपेश्वर में देवभूमि खेल चेतना यात्रा का हुआ आयोजन, उमड़ा उत्साह–

गोपीनाथ मंदिर से शुरू हुई यात्रा खेल स्टेडियम पहुंची, विभिन्न खेलों के खिलाड़ियों ने किया प्रतिभाग...

चमोली: गंगोलगांव के नौ लोगों को जिला एवं सत्र न्यायालय ने दी राहत, सभी दोषमुक्त–

वर्ष 2022 में विधानसभा सामान्य निर्वाचन के दौरान गंगोलगांव क्षेत्र में हुई कथित घटना के संबंध में...
error: Content is protected !!