चमोली: बदरीनाथ धाम और हेमकुंड साहिब यात्रा संचालन के लिए नंदप्रयाग-सैकोट सड़क का होगा चौड़ीकरण, प्रथम चरण की मिली स्वीकृति–

by | Aug 31, 2024 | चमोली, सड़क | 0 comments

बदरीनाथ हाईवे के बंद होने पर वैक​ल्पिक मार्ग सैकोटसड़क से ही होती है वाहनों की आवाजाही–

गोपेश्वर। नंदप्रयाग-सैकोट-कोठियालसैंण मोटर मार्ग का जल्द चौड़ीकरण कार्य शुरू होगा। इस सड़क के चौड़ीकरण के लिए सरकार की ओर से प्रथम चरण की स्वीकृति मिल गई है। सात किलोमीटर यह सड़क बदरीनाथ हाईवे बंद होने पर मजबूत वैक​ल्पिक मार्ग के रुप में उपयोग में लाया जाता है।

लोक निर्माणउ विभाग ने नंदप्रयाग-सैकोट-नंदप्रयाग मोटर मार्ग के चौड़ीकरण का प्रस्ताव जिला प्रशासन को सौंपा था। प्रशासन की ओर से प्रस्ताव को शासन को भेजा गया। जिसकी अब स्वीकृति मिल गई है। इन दिनों इसकी डीपीआर तैयार हो रही है।

नंदप्रयाग-सैकोट सड़क पर लगा यात्रा वाहनों का जाम-

इस सड़क का चौड़ीकरण होने से नंदप्रयाग के पास पर्थाडीप भूस्खलन क्षेत्र, बाजपुर, चमोली चाड़ा, मैठाणा आदि स्थानों पर बदरीनाथ हाईवे के बंद होने पर भी वाहनों की आवाजाही सैकोट गांव की सड़क से करवाई जाएगी। लोनिवि की ओर से सड़क के चौड़ीकरण के साथ ही यहां पुलों का निर्माण भी किया जाएगा। जिला​धिकारी हिमांशु खुराना ने बताया कि नंदप्रयाग-सैकोट- कोठियालसैंण सड़क को चौड़ीकरण किया जाएगा। इसके प्रथम चरण की स्वीकृति भी मिल गई है। इस सड़क के चौड़ीकरण की मांग स्थानीय जनप्रतिनि​​धि भी लंबे समय से जोरशोर से उठा रहे हैं।

Latest News

चमोली: नौ वर्षों की उल्लेखनीय सेवाओं के बाद डॉ. ममता को दी भावभीनी विदाई–

नगरवासियों और सामाजिक संगठनों ने किया सम्मानित, नर्सिंग कॉलेज को प्रदेश के अग्रणी संस्थानों में...

बदरीनाथ चढ़ावा हेराफेरी प्रकरण: आरोपी कर्मचारी की ड्यूटी बदली, कांग्रेस ने बीकेटीसी भंग करने की उठाई मांग–

जांच की निष्पक्षता बनाए रखने के लिए प्रोटोकॉल और थाली भेंट गणना कार्य से हटाया गया कर्मचारी, विभिन्न...

चमोली: राज्य आंदोलनकारी कमल किशोर डिमरी उक्रांद में शामिल, बदरीनाथ विधानसभा में बढ़ी राजनीतिक सरगर्मी–

सांस्कृतिक, राज्य आंदोलन और ​शिक्षा जगत से जुड़ने के बाद अब राजनीति के सफर पर आगे बढ़े केके ​डिमरी...

केतन को श्रद्धांजलि देने निकला कैंडल मार्च, दोषियों को फांसी की मांग–

जातिवाद के विरोध में विभिन्न संगठनों ने किया प्रदर्शन, आंबेडकर भवन से गोपीनाथ मंदिर तक निकाला मार्च...

विज्ञान विषय की मांग को लेकर अनशन जारी, दो अनशनकारियों की तबीयत बिगड़ी–

सीएचसी में कराया गया भर्ती, छह जुलाई तक मांग पूरी न होने पर बीईओ कार्यालय में प्रदर्शन की चेतावनी...

चमोली: बदरीनाथ में आर्थिक हेराफेरी के आरोपों की जांच शुरू, बीकेटीसी ने बनाई चार सदस्यीय समिति–

एक सप्ताह में मांगी रिपोर्ट, सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली जाएगी गोपेश्वर/बदरीनाथ, 4 जुलाई 2026: बदरीनाथ...

काम की बात: पांडुवाखाल-कर्णप्रयाग हाईवे पर दो दिन रात को पूर्ण रुप से बंद रहेगी वाहनों की आवाजाही–

स्टील गार्डर मोटर पुल की भार क्षमता जांच के लिए चार से छह जुलाई तक रात्रि को बंद रहेगा पांडुवाखाल...

राजकाज: उत्तराखंड में बनेगी नई खेल नीति, पदक विजेताओं को खेल विभाग में मिलेगी नौकरी–

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा राष्ट्रीय खेल नीति 2025 के अनुरुप उत्तराखंड में नई खेल नीति होगी...
error: Content is protected !!