चमोली पुलिस का ​शिकंजा: नंदानगर में अश्लील हरकत करने वाला बिजनौर से गिरफ्तार–

by | Sep 2, 2024 | कार्रवाई, चमोली | 0 comments

चमोली लाया जा रहा आरोपी, आरोपी के ​खिलाफपोक्सो एक्ट में हुआ है मुकदमा दर्ज, नंदानगर बाजार अनि​श्चितकाल के लिए बंद–

नंदानगर: अश्लील हरकत करने वाला युवक आरिफ चमोली पुलिस की गिरफ्त में आ गया है। पुलिस ने उसे देर रात बिजनौर से गिरफ्तार कर लिया है। आज मामले को लेकर नंदानगर बाजार बंद रहेगा। शांति व्यवस्था बनाने के लिए क्षेत्र में पुलिस बल तैनात किया गया है। स्थानीय लोग आरिफ को बिजनौर भगाने वालों को भी गिफ्तार करने की मांग कर रहे हैं। क्षेत्र में अभी भी माहौल पूरी तरह से तनाव में है।

नंदानगर बाजार में 22 अगस्त को नाई का काम करने वाले आरिफ निवासी बिजनौर ने अश्लील हरकत कर दी। पीड़िता ने घर में इसकी जानकारी दी। लेकिन उस समय उसके पिता घर पर नहीं थे। जब वे वापस लौटे तो शनिवार को उन्हें घटना की जानकारी लगी। देर शाम को उन्होंने पुलिस में इसकी तहरीर दी। घटना के दिन ही आरोपी नंदानगर से फरार हो गया था। आरोपी को भगाने में तीन लोगों का हाथ बताया जा रहा है तीनों समुदाय विशेष से हैं और नगर में व्यापार करते हैं। इसकी भनक लगते ही रविवार सुबह पूरे नंदानगर में बवाल मच गया।

स्थानीय व्यापारियों व आम लोगों ने बाजार बंद कर जुलूस प्रदर्शन शुरू कर दिया। गुस्साई भीड़ ने आरोपी की दुकान के साथ ही उसे भगाने वालों की दुकान में भी तोड़फोड़ कर दी। पुलिस ने किसी तरह स्थिति को संभाला। जिसके बाद लोगों ने नगर में जुलूस निकाला और फिर लक्ष्मी नगर मार्केट में धरने पर बैठ गए।

मामले में चमोली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Latest News

चमोली: मलारी में सेवा संकल्प शिविर, 268 ग्रामीणों को मिला योजनाओं का लाभ–

34 शिकायतों में 14 का मौके पर निस्तारण, 57 ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ-- गोपेश्वर। ‘सेवा संकल्प...

चमोली: गैरसैंण विधानसभा सत्र की तैयारियां समयबद्ध पूरी करने के निर्देश–

डीएम ने अधिकारियों को दिए व्यवस्थाओं की नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश-- गोपेश्वर। आगामी प्रस्तावित...

चमोली: अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर वरिष्ठजनों का सम्मान, स्वास्थ्य परीक्षण एवं सहायक उपकरण वितरित–

वृद्धजनों के सम्मान में आयोजित हुआ शिविर, 30 वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण-- गोपेश्वर, 01...

चमोली: ज्योतिर्मठ की बीडीसी बैठक में 300 से अधिक प्रस्तावों पर हुई चर्चा–

जनसमस्याओं के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश-- ज्योतिर्मठ। विकासखंड ज्योतिर्मठ के...

चमोली: हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा अंतिम चरण में पहुंची, 10 को बंद हो जाएंगे कपाट–

बढ़ने लगी श्रद्धालुओं की संख्या, इस साल 3.58 लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचे-- जोशीमठ, 01 अक्टूबर 2026:...

हक की लड़ाई: पैक्स सचिवों की कलमबंदहड़ताल शुरू, बांह में काली पट्टी बांधकर किया विरोध–

एम-पैक्स के पंजीकरण, मिनी बैंक ऋण व्यवस्था और पदोन्नति समेत छह सूत्री मांगों को लेकर आंदोलन...

दुखद: 90 वर्ष की आयु में संतोष शर्मा का निधन, बीकेटीसी सदस्य महेंद्र शर्मा की माताजी थीं–

दिल्ली के बत्रा अस्पताल में ली अंतिम सांस, लोधी श्मशान घाट में हुआ अंतिम संस्कार; 10 अक्टूबर को...

विशेष अ​भियान: स्वच्छता अभियान में केंद्रीय भंडारगृह के कर्मचारियों ने किया श्रमदान–

आगापुर ओपन जिम परिसर में चलाया सफाई अभियान, सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने का दिया संदेश-- रामपुर...

चमोली: दशोली में सेवा संकल्प शिविर, 189 ग्रामीणों ने उठाया योजनाओं का लाभ–

16 शिकायतों का मौके पर निस्तारण, 184 लाभार्थियों को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से किया गया...
error: Content is protected !!