चमोली: पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत बोले, सरकार विकास के कार्यों के लिए समर्पित–

by | Sep 5, 2024 | चमोली, राजनीति | 0 comments

सरकार गिराने की बात को भ्रमित करने वाली बात बताया, कहा भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी–

गोपेश्वर। भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता अ​भियान की समीक्षा बैठक में प्रतिभाग करने पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने भाजपा को दुनिया की सबसे बढ़ी पार्टी बताया। उन्होंने कहा कि निर्दलीय विधायक उमेश शर्मा की इस बात और दावे का आधार ही नहीं है कि सरकार को गिराने के लिए 500 करोड़ रुपये खर्च करने का षड्यंत्र किया जा रहा था। उन्होंने कहा कि विधायक का दावा भ्रमित करने वाला और आधार हीन है। उन्होंने कहा कि राज्य और केंद्र सरकार जन हित और विकास के कार्यों के लिए समर्पित है। उन्होंने कहा भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी और लोकतांत्रिक, संवैधानिक स्वरूप से संचालित होने वाली पार्टी है।

गुरुवार को चमोली जिले के मुख्यालय गोपेश्वर में भाजपा कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में पत्रकारों के इस सवाल के जबाबमे कि निर्दलीय विधायक उमेश शर्मा ने गैरसैण विधानसभा सत्र में गुप्ता बंधुओं द्वारा 500 करोड़ रुपये में सरकार गिराने के षड्यंत्र की बात कही है। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा विधायक के दावे और इस बात में कोई दम नहीं है। निराधार और भ्रमित करने वाली बात विधायक ने कही। कहा सरकार पूरे मनोयोग से जन हित और विकास के कार्यां के लिए समर्पित है। भाजपा सदस्यता अभियान की चमोली जिले में शुरुआत करने के कार्य क्रम में पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कहा भाजपा दुनिया की सबसे बडी पार्टी है।

इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश मैखुरी, कर्णप्रयाग विधायक अनिल नौटियाल, भाजपा जिला महामंत्री कुलदीप वर्मा, राज्य मंत्री रमेश गड़िया, बीकेटीसी उपाध्यक्ष किशोर पंवार, भाजपा जिला महामंत्री राकेश जोशी, भाजपा जिला सदस्यता के संयोजक गजेंद्र सिंह रावत, सह संयोजक डॉ. हिमानी वैष्णव समेत भाजपा के अन्य नेता मौजूद रहे।

Latest News

चमोली: नाबालिग का प्रसव अपने नाम से कराने और नवजात को नदी में फेंकने के आरोप में महिला बरी–

विशेष सत्र न्यायाधीश विंध्याचल सिंह की अदालत ने साक्ष्यों के अभाव में किया पूनम को दोषमुक्त...

जय केदार: दिग्गज उद्योगपति गौतम अदाणी ने किए केदारनाथ धाम के दर्शन–

विशेष विमान से केदारनाथ पहुंचे अदाणी, मंदिर समिति से जुड़ी व्यवस्थाओं के साथ ही निर्माण कार्यों की...

केदारनाथ यात्रा में श्रद्धालुओं का अभूतपूर्व उत्साह, व्यवस्थाओं से संतुष्ट दिखे देश-विदेश के श्रद्धालु–

केदारना​थ के प्राकृतिक सौंदर्य को देखकर अ​भिभूत हुए तीर्थयात्री, व्यवस्थाओं को देख संतुष्ट...

चमोली: नगर पंचायत बदरीनाथ ने कूड़े से कमाए 84 हजार रुपये, एक सप्ताह में आठ टन कचरा उठाया–

बदरीनाथ धाम में स्वच्छता के साथ आय का नया मॉडल, साफ-सफाई में जुटे 79 पर्यावरण मित्र-- बदरीनाथ, 30...

आईसीएसई के इंटर में सौम्या व दसवीं में स्मयन ने किया जिला टॉप–

चमोली जिले में शत प्रतिशत रहा आईसीएसई का परीक्षा परिणाम, सौम्या और स्मयन बने जिला टॉपर-- चमोली, 30...

“प्रतिष्ठा और उधारी बनी मौत की वजह”चमोली पुलिस ने एक महीने पुराने “ब्लाइंडमर्डर” का किया सनसनीखेज खुलासा–

आरोपी गिरफ्तार, कर्णप्रयाग में मीडिया से वार्ता में पुलिस अधीक्षक ने हत्यांकांड का किया खुलासा...

हक की लड़ाई: पुरानी पेंशन के लिए चमोली में हुंकार, एक मई को पौड़ी कमिश्नरी घेराव की रणनीति तैयार–

गोपेश्वर में कार्मिकों की बैठक में एकजुटता का परिचय देने का किया गया आह्वान, कहा लड़ते रहेंगे हक की...

आस्था: बदरीनाथ धाम के दर्शनों को पहुंचे सूफी गायक कैलाश खैर–

मंदिर समिति ने किया कैलाश खैर का स्वागत, मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं ने कैलाश खैर के साथ ​खिंचवाई...

चमोली: जिला​धिकारी गौरव कुमार ने की सीएम हेल्पलाइन 1905 पर मिली ​शिकायतों की समीक्षा–

लंबित शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश, साप्ताहिक समीक्षा होगी...
error: Content is protected !!