गोपेश्वर। पीजी कॉलेज गोपेश्वर के प्रशासनिक भवन के परिसर में वर्ष 2018 में स्थापित शौर्य पटल से एक एक कर शहीद सैनिकों की फोटो धूमिल होती जा रही हैं। फोटो की गुणवत्ता पर एनएसयूआई के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि विधायक ने शौर्य पटल का शुभारंभ किया था। लेकिन तीन साल में ही शौर्य पटल से वीर शहीदों की तस्वीरें धूमिल पड़ गई हैं। एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष ने जिलाधिकारी हिमांशु खुराना को इस संबंध में ज्ञापन सौंपा है। एनएसयूआई के जिला अध्यक्ष संदीप नेगी ने कहा कि श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय गोपेश्वर कैंपस में तीन साल पहले ही शौर्य पटल का शुभारंभ किया गया था। लेकिन वर्तमान समय में शौर्य पटल पर लगी फोटो घूमिल हो गई है। जो कि हमारे वीर शहीदों के अपमान के बराबर है। इस मौके पर विपिन फरस्वण, सुमित असवाल, अंकित रावत आदि मौजूद थे।
अफसोस- शौर्य पटल से शहीद सैनिकों की तस्वीरें होने लगी गायब–
by laxmi Purohit | Sep 3, 2021 | चमोली, प्रशासन | 0 comments

Latest News
‘जा मेरी नंदा तै ऊंचा कैलाश’ के जयकारों के बीच तीनों डोलियों ने शुरू की कैलाश यात्रा, विदाई के समय...
घास लेने जंगल गई थीं दोनों महिलाएं, चट्टान से गिरकर भी हुईं गंभीर घायल; श्रीनगर के पास लक्ष्मी ने भी...
सिद्धपीठ कुरुड़ में उमड़ा आस्था का सैलाब, जागरों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से गूंजा मंदिर परिसर...
पांच सितंबर को तीनों डोलियां कैलाश के लिए होंगी रवाना, बृहस्पतिवार से शुरू होगा तीन दिवसीय नंदा मेला...
एक साल पुरानी समस्याओं का समाधान नहीं होने और मनरेगा भुगतान लंबित होने पर जताई नाराजगी-- गोपेश्वर...
तेज बारिश के दौरान भारी मात्रा में बोल्डर और मलबा आने से चमोली-कुंड हाईवे बाधित, रोडवेज बस भी फंसी...
वृद्धाश्रम पहुंचकर वृद्धजनों को फल और दैनिक उपयोग की सामग्री वितरित की, बीमा सप्ताह में होंगे...
3 से 5 सितंबर तक आयोजित होगा नंदा मेला, पांच सितंबर को कैलाश के लिए विदा होंगी कुरुड़, बंड और...
वैष्णवी, दिव्यांशु और देवराज जनपद स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित, भारतीय ऊर्जा परिदृश्य 2047 पर...
