आस्था: 25 साल बाद सोमेश्वर देवता की दिवारा यात्रा भ्रमण होगा शुरू, तैयारियां जोरों पर–

by | Sep 9, 2024 | आस्था, चमोली | 0 comments

स्यूण गांव में ​स्थित है ​शिवस्वरुप सोमेश्वर देवता का भव्य मंदिर, 3 से 5 अक्टूबर तक मंदिर में होंगी विशेष पूजाएं–

पीपलकोटी(चमोली): 25 साल बाद स्यूण गांव के ​शिवस्वरुप सोमेश्वर देवता की दिवारा यात्रा शुरू होगी। यात्रा का शुभारंभ 5 अक्टूबर से होगा। क्षेत्र के आराध्य देवता की यात्रा को लेकर ग्रामीणों में उत्साह का माहौल है।

ग्रामीण देवरा यात्रा की तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे हुए हैं। 5 अक्टूबर को सोमेश्वर देवता मंदिर के गर्भगृह से बहार आकर छह माह देवरा यात्रा भ्रमण हेतु प्रस्थान करेंगे। यात्रा को लेकर सोमेश्वर मंदिर में रंग रोगन के अलावा आशण, राशों नृत्य आदि कार्यक्रम के लिए ​चि​न्हित किए स्थानों की साफ-सफाई व अन्य व्यवस्थाओं को भी अंतिम रुप दिया जा रहा है। सोमेश्वर देवता का देवरा भ्रमण कार्यक्रम जनपद चमोली के दशोली, जोशीमठ ब्लॉक के विभिन्न गांवों के साथ ही बद्रीनाथ ,रुद्रनाथ ,कल्पेश्वर ,अनुसूया माता मंदिर सहित अन्य तीर्थ स्थानों में भी रहेगा।

प्रसिद्ध सोमेश्वर देवता का भव्य मंदिर-

सोमेश्वर देवता देवरा यात्रा कार्यक्रम से पूर्व 3 से 5 अक्टूबर तक मंदिर में विशेष पूजाएं होंगी। धार्मिक परंपराओं के अनुसार सोमेश्वर देवरा समिति द्वारा डुमक के बजीर देवता, कलगोठ के कोधुडियांजाख देवता और बेमरू के लाटू जाख देवता को यात्रा के लिए न्यौता भेजा गया है। इन सभी देवताओं की मौजूदगी के साथ सोमेश्वर देवता के पुजारी व कुल पुरोहित पंडित बंशी प्रसाद सेमवाल द्वारा सोमेश्वर देवता देवरा भ्रमण पूर्व की सभी धार्मिक प्रक्रिया संपन्न होगी।

बता दें कि मंदिर के अग्रभाग में बटुक भैरवनाथ विराजमान हैं। सर्वप्रथम भैरव नाथ जी से भेंट कर छह माह यात्रा भ्रमण हेतु अनुमति लेंगे और फिर मंदिर परिसर से पंच चौक के लिए प्रवेश करेंगे। पंच चौंक में ग्रामीण पंच, पश्वा, पुजारी द्वारा देवता का भव्य स्वागत किया जायेगा। फिर अन्य कार्यक्रम जैसे रांशा, आशण, अर्ग्घ, देव मिलन आदि कार्यक्रम निर्धारित स्थानों पर समय लग्न अनुसार संपन्न होंगे।

Latest News

चमोली:एसआईआर अभियान में 63,247 नोटिस वितरित, 633 में से 573 मतदेय स्थलों पर दावे-आपत्तियों की सुनवाई पूरी–

जिलाधिकारी ने प्रेस वार्ता कर एसआईआर की प्रगति की दी जानकारी, प्रेस प्रतिनिधियों के सवालों के दिए...

चमोली: श्रम कार्ड निर्माण में तेजी लाने के निर्देश, एक माह में सभी पात्र श्रमिकों के कार्ड बनाने का लक्ष्य–

जिला​धिकारी गौरव कुमार ने ली अ​धिकारियों की बैठक, श्रमअ​धिकारी को दिए गए कड़े निर्देश-- गोपेश्वर।...

चमोली: नौ साल बाद दिवारा यात्रा पर निकलीं मां इंद्रामति भगवती, चटोली गांव में हुआ भव्य स्वागत–

रक्षा बंधन पर बदरीनाथ धाम पहुंचेगी माता की डोली, गांव-गांव में हो रहे विशेष पूजा-अनुष्ठान...

चमोली: बारिश से 13 ग्रामीण सड़कें बाधित, लोग लंबी दूरी तक पैदल कर रहे आवाजाही–

गोपेश्वर-घिंघराण और नंदप्रयाग-देवखाल सड़कबा​धित होने से छात्र-छात्राओं और ​शिक्षकों को आने-जाने में...

चमोली: दूरस्थ 25 हिमाच्छादित गांवों में जनगणना की दूसरे चरण की प्रक्रिया शुरू, अब स्व-गणना होगी–

17 से 31 अगस्त तक होगी स्व-गणना, एक सितंबर से घर-घर पहुंचेंगे प्रगणक, पढ़ें, कैसे करें स्व गणना...

चमोली: टनल हादसे से टीएचडीसी को हुआ 11.50 करोड़ रुपये का नुकसान–

सात दिन बाद फिर से शुरू हुआ परियोजना का काम, जांच पूरी होने तक बंद रहेगी हादसे वाली टनल-- पीपलकोटी...

चमोली: जिंदगी की जंग हार गया नवजात, 15 दिन बाद थमीं सासेें–

रांगतोली गांव के एक गौशाला के पास लावारिस हालत में मिला था नवजात, मुंह में ठूंसा था रबड़-- गोपेश्वर...

चमोली: मानव उत्थान सेवा समिति ने केंद्रीय विद्यालय गोपेश्वर परिसर में रोपे फलदार व देवदार के पौधे–

वि​धिक सेवा प्रा​धिकरण का भी रहा सहयोग, सिविल जज और समिति की सदस्यत महात्मा भगवती बाई जी रहीं...

चमोली में पीआईबी की ‘वार्तालाप’ कार्यशाला, योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने पर जोर–

स्थानीय मीडिया को सरकार और जनता के बीच महत्वपूर्ण कड़ी बताते हुए तथ्यपरक एवं सकारात्मक पत्रकारिता का...
error: Content is protected !!