दुर्घटना: कार दुर्घटना में एक ​शिक्षक, एक ​शि​क्षिका की मौत एक घायल–

by | Sep 10, 2024 | चमोली, दुर्घटना | 0 comments

सड़क से 20 मीटर नीचे खाई में जा गिरी कार, एक अन्य ​शि​क्षिका गंभीर रुप से घायल, ट्रेनिंग से घर लौट रहे थे ​शिक्षक–

श्रीनगर (गढ़वाल): क्षेत्र में मुल्यागांव-पलेठी सड़क पर एक कार सड़क से लगभग 20 मीटर नीचे खाई में जा गिरी। दुर्घटना में एक ​​शिक्षक व एक ​शि​क्षिका की मौत हो गई, जबकि एक ​शि​क्षिका गंभीर रुप से घायल हो गई, घायल को उपचार के लिए बेस चिकित्सालय श्रीकोट भेज दिया गया है। तीनों शिक्षक हिंडोलाखाल में चल रही मोबाइल एप्लीकेशन ट्रेनिंग से श्रीनगर लौट रहे थे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मंगलवार को एक कार पलेठीडोब्ल्यो के समीप अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। कार में चालक सहित तीन लोग सवार थे। जिनमें से श्रीनगर निवासी अर्जुन सिंह रावत पुत्र विजय सिंह रावत, उम्र 45 वर्ष, अनिता नेगी पत्नी संतोष नेगी, उम्र 46 वर्ष की दर्दनाक मौत हो गई।

दोनों राजकीय इंटर कॉलेज पलेठीडोब्ल्यों में तैनात थे। दुर्घटना में अनिता ममगांई (54 वर्ष) पत्नी अविनाश ममगांई निवासी श्रीनगर गंभीर रूप से घायल हो गई। शिक्षिका ग्राम क्वीली विद्यालय पट्टी हिंसरियाखाल में कार्यरत है। जिसे उपचार के लिए बेस अस्पताल श्रीकोट में भर्ती किया गया है। क्षेत्र में ही भ्रमण पर पहुंचे विधायक विनोद कंडारी दुर्घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे और घायल महिला को अपने वाहन से अस्पताल पहुंचाया।

Latest News

आक्रोश: डिप्लोमा इंजीनियर्स मांगों पर अडिग, गोपेश्वर में 10वें दिन भी जारी रही हड़ताल, देवाल के बीडीओ पर फूटा गुस्सा–

अति आवश्यक सेवा मेें शामिल इंजीनियर्स भी हड़तालमेें हुए शामिल, बदरीनाथ विधायक ने दिया मांगों को...

चमोली: जिलाधिकारी गौरव कुमार ने किया कोषागार का निरीक्षण–

कोषागार का किया वा​र्षिक निरीक्षण, निर्वाचन संबंधी सामग्री व अन्य बहुमूल्य वस्तुएं जांची...

चमोली: जिला​धिकारी की अध्यक्षता में बदरीनाथ होटल एसोसिएशन और व्यापार संघ की हुई बैठक–

यात्रा के दौरान तीर्थयात्रियों व स्थानीय व्यवसायियों को होने वाली संभावित समस्याओं पर हुई चर्चा...

उत्तराखंड: लॉ एंड ऑर्डर पर सीएम धामी सख्त, अधिकारियों को कड़ी चेतावनी–

कहा, कानून व्यवस्था से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं, कुठालगेट चौकी इंचार्ज और उप आबकारी निरीक्षक निलंबित...

उत्तराखंड: प्रदेश में एलपीजी की कोई किल्लत नहीं, गड़बड़ करने वालों पर तुरंत होगी एफआईआर–

खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री रेखा आर्या ने की हर जिले की स्थिति की समीक्षा, विभागीय अधिकारियों को...

आक्रोश: वन विभाग की अतिक्रमण को लेकर कार्रवाई का बमोटिया गांव के ग्रामीणों ने किया विरोध–

तहसील परिसर में गरजे ग्रामीण, उक्रांद कार्यकर्ताओं ने भी दिया साथ, सीएम को भेजा ज्ञापन-- देवाल के...

अगस्त्यमुनि: भाषण प्रतियोगिता के साथ ‘गंगा स्वच्छता पखवाड़ा’ का हुआ समापन–

16 से 31 मार्च तक आयोतजत हुए जागरुकता कार्यक्रम, गंगा स्वच्छता प्रतियोगिता भी हुई आयोजित...

पशुपालन के अपर निदेशक ने किया मनोज कुमार बिष्ट की गौशाला का निरीक्षण–

उन्हें अन्य पशुपालकों के लिए प्रेरणादायक बताया, गौशाला में पशुओं की देखभाल, स्वच्छता व्यवस्था...

चमोली: गैस गोदाम व होटलों पर सघन निरीक्षण, 21 व्यावसायिक और चार घरेलू सिलिंडर किए गए जब्त–

एसडीएम ने दिए एजेंसी संचालक को वितरण व्यवस्था में सुधार के निर्देश, पारदर्शी गैस आपूर्ति सुनिश्चित...
error: Content is protected !!