मुसीबत: बदरीना​थ हाईवे पर पर्थाडीपभूूस्खलन क्षेत्र बना मुसीबत, दरक रही पहाड़ियां–

by | Sep 12, 2024 | आपदा, चमोली | 0 comments

25 सालों से सुचारु यातायात में परेशानी खड़ी कर रहा पर्थाडीप भूस्खलन क्षेत्र, स्थानीय लोगों के साथ ही तीर्थयात्री हो रहे परेशान–

नंदप्रयाग(चमोली): बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर पर्थाडीप भूस्खलन क्षेत्र का दायरा बढ़ता जा रहा है। यहां करीब 100 मीटर एरिया में पहाड़ी से लगातार भूस्खलन हो रहा है, जिससे स्थानीय लोगों और बदरीनाथ धाम व हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा पर जा रहे ​तीर्थयात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। नंदप्रयाग में हाईवे के बंद होने से नंदप्रयाग-सैकोट-को​ठियालसैंण मोटर मार्ग से वाहनों की आवाजाही करवाई जा रही है, लेकिन यहां भी वाहनों की अ​धिक संख्या होने से लगातार जाम की ​स्थिति बन रही है।

पर्थाडीप में खतरे के बीच हो रही वाहनों की आवाजाही-

पर्थाडीप भूस्खलन क्षेत्र में 1999 से भूस्खलन हो रहा है, यहां ऊपरी क्षेत्र में चीड़ का जंगल है, यहां से पानी का रिसाव भी होता है। यह ढलान वाला एरिया होने के कारण लगातार भूस्खलन हो रहा है। वर्ष 2021 तक यहां भूस्खलन थमा हुआ था,

लेकिन इसके बाद ऑलवेदर रोड परियोजना कार्य के तहत हिल कटिंग का काम शुरू होने के बाद से यहां फिर से भूस्खलन शुरू हो गया है। अब भूस्खलन का दायरा बढ़ता जा रहा है।

पहाड़ी से गिर रहे पत्थर-

पहाड़ी से मलबे के साथ चीड़ के पेड़ भी टूटकर आ रहे हैं। यह भूस्खलन प्रशासन के लिए भी सिरदर्द बना हुआ है। बदरीनाथ धाम की दूसरे चरण की तीर्थयात्रा भी शुरू हो गई है। यात्रियों की संख्या बढ़ रही है, जिससे हाईवे के बंद होने से यात्रियों को आने-जाने में परेशानी हो रही है।

Latest News

चमोली: उप वन क्षेत्राधिकारी राय सिंह कुंवर को दी भावभीनी विदाई–

अ​धिकारी, कर्मचारी और परिजन हुए सेवानिवृत्त समारोह में शामिल, सम्मानित किया-- गोपेश्वर, 31 मई 2026:...

चमोली: एनटीपीसी तपोवन में स्वच्छता पखवाड़ा 2026 का सफल एवं जनभागीदारीपूर्ण आयोजन–

कार्यकारी निदेशक एवं परियोजना प्रमुख अजय कुमार शुक्ला के नेतृत्व, मार्गदर्शन में आयोजित हुआ स्वच्छता...

चमोली: एनटीपीसी विष्णुगाड़ परियोजना में आपदा प्रबंधन की तैयारियों को जांचने के लिए मॉक ड्रिल–

वि​भिन्न सुरक्षा एजेंसियों ने सक्रिय रुप से लिया भाग, व्यापक मॉक ड्रिल का हुआ आयोजन-- ज्योतिर्मठ, 30...

पर्यावरण संरक्षण: तुंगनाथ बेस कैंप भुलकण में स्वच्छता की मिसाल, भुलकण से धोतीधार तक चला सफाई अभियान–

सामाजिक कार्यकर्ता प्रदीप सिंह रमोला के नेतृत्व में साफ-सफाई में जुटे लोग, पर्यावरण संरक्षण का दिया...

चमोली: गृह सचिव शैलेश बगौली ने किया कोतवाली गोपेश्वर का आकस्मिक निरीक्षण–

डिजिटल पुलिसिंग और जनमैत्री पर दिया विशेष जोर, पदम विभू​षित चंडी प्रसाद भट्ट से की मुलाकात...

गढ़वाल विश्वविद्यालय में कृषि यंत्रीकरण प्रोत्साहन मेला, किसानों को मिली आधुनिक जानकारी–

कार्यशाला में किसानों, छात्र-छात्राओं और कृ​षि से जुड़े लोगों को दी आधुनिक कृ​षि उपकरणों की...

चमोली: अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार, तीन की मौत, तीन घायल–

सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस और डीडीआरएफ की टीम, देहरादून से देवाल जा रहे थे कार सवार...

चमोली में बारिश-बर्फबारी से मौसम सुहावना, जंगल की आग बुझी–

चमोली जनपद में लगातार दूसरे दिन भी हुई बारिश, ऊंचाई वाले क्षेत्रों में जमकर हुई बर्फबारी-- चमोली, 29...

चमोली: बदरीनाथ पुलिस ने चंद घंटों में ढूंढा श्रद्धालु का लाखों रुपये के जेवरात से भरा बैग–

मित्रता, सेवा और सुरक्षा” का सजीव उदाहरण पेश कर रही बदरीनाथ पुलिस, भावुक यात्री ने किया सैल्यूट...
error: Content is protected !!