जय बदरीविशाल: 25 साल के युवा सूर्यराग होंगे बदरीनाथ के नए नायब रावल, देहरादून पहुंच कर बीकेटीसी अध्यक्ष से की भेंट–

by | Sep 13, 2024 | आस्था, चमोली | 0 comments

नायब रावल पद पर नियु​क्ति प्रक्रिया हुई संपन्न, आज भी राज परिवार नियुक्त करता है बदरीनाथ में नायब रावल–

देहरादून: चार धामों में सर्वश्रेष्ठ बदरीनाथ धाम में नए नायब रावल की नियु​क्ति हो गई है। शुक्रवार को नए नायब रावल सूर्यराग पी ने श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के कार्यालय पहुंचकर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय से भेंट की।

बता दें कि विगत दिनों बदरीनाथ धाम के रावल ईश्वर प्रसाद नंबूदरी के स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति के पश्चात बीकेटीसी द्वारा नायब रावल अमरनाथ केवी नंबूदरी को रावल पद पर प्रोन्नति दे दी गयी थी। इसके पश्चात नायब रावल पद पर नियक्ति की प्रक्रिया शुरू की गयी थी। इसके लिए केरल के दो प्रमुख समाचार पत्रों में विज्ञप्ति प्रकाशित कर इच्छुक उम्मीदवारों से आवेदन पत्र आमंत्रित किये गए थे। शैक्षिक योग्यता व अन्य निर्धारित अहर्ताओं के आधार पर बीकेटीसी ने साक्षात्कार के बाद सूर्यराग पी का इस पद के लिए चयन किया है।

बदरीनाथ धाम का मनोरम दृश्य-

चयनित नायब रावल ने शुक्रवार को देहरादून पहुंच कर बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र अजय से भेंट की। अजेंद्र ने उन्हें नायब रावल पद पर चयन की बधाई दी। 25 वर्षीय सूर्यराग शनिवार को बदरीनाथ धाम पहुंच कर नायब रावल का पदभार ग्रहण करेंगे।

राज परिवार नियुक्त करता है नायब रावल

श्री बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर एक्ट – 1939 में नायब रावल के पद पर नामांकित करने का अधिकार टिहरी के महाराजा को दिया गया है। इस क्रम में बीकेटीसी द्वारा पूर्व की टिहरी रियासत के महाराजा मनुजयेंद्र शाह से सहमति लेकर नियुक्ति प्रक्रिया प्रारम्भ की। साक्षात्कार बोर्ड में सदस्य के रूप में राज परिवार द्वारा नामित एक प्रतिनिधि को भी शामिल किया गया था। नायब रावल पद पर दक्षिण भारत के केरल राज्य के नम्बूदरी ब्राह्मण नियुक्त होते हैं। नायब रावल ही प्रोन्नत होकर बदरीनाथ के रावल नियुक्त होते हैं।

Latest News

नवनियु​क्ति: प्रो. अम्बरीश कुमार महाजन बने श्रीदेव सुमन उत्तराखण्ड विश्वविद्यालय के नए कुलपति–

उत्तराखंड शासन ने जारी किए नियुक्ति आदेश, 66 वर्ष की आयु पूर्ण होने अथवा अगले आदेश तक रहेगा कार्यकाल...

देहरादून: उत्तराखण्ड में बनेगा संस्कृत आयोग, सरकार ने आमजन और विद्वानों से मांगे सुझाव–

10 अगस्त तक ई-मेल से भेजे जा सकेंगे सुझाव, संस्कृत शिक्षा, शोध, एआई और डिजिटल उपयोग को मिलेगा बढ़ावा...

आक्रोश: जंतर-मंतर में छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में गोपेश्वर में कांग्रेस का प्रदर्शन–

केंद्र सरकार के खिलाफ धरना, शिक्षा मंत्री और गृह मंत्री के इस्तीफे की मांग गोपेश्वर, 22 जुलाई 2026:...

सनातन संस्कृति: शंकराचार्य राजराजेश्वराश्रम महाराज से मिले मुख्यमंत्री धामी, लिया आशीर्वाद–

आध्या​त्मिक और सामाजिक विषयों पर हुई चर्चा, आशीर्वाद लिया-- देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...

चमोली: गंगा की मुख्य धारा तक पहुंचने से पहले ही सहायक नदियों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में प्लास्टिक अपशिष्ट रोकें-जिलाधिकारी–

गंगा में बिना शोधन का सीवेज प्रवाहित न हो, सेप्टिक टैंक अपशिष्ट के वैज्ञानिक निस्तारण पर विशेष जोर...

चमोली: सेवा, सुशासन एवं समर्पण पखवाड़ा : बहुद्देशीय जनकल्याण शिविर में 600 से अधिक लोगों ने लिया लाभ–

22 जनशिकायतों में से 21 का मौके पर निस्तारण, विभिन्न विभागों ने 281 पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से...

चमोली: 15 दिन मलारी में रहकर कार्य करें पटवारी, नीती घाटी में ऑफ लाइन हों वीबी-जीरामजी के काम–

मलारी न्याय पंचायत के जनप्रतिनिधियों ने जिलाधिकारी को सौंपा छह सूत्री ज्ञापन, रोडवेज बस के साथ ही कई...

भेंटा-भर्की मोटर मार्ग को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में गरजे उर्गम के ग्रामीण–

ग्रामीणों ने दी आंदोलन तेज करने की चेतावनी, कहा, सात साल में भी नहीं बन पाई 17 किमी सड़क गोपेश्वर...

चमोली: बिरही-निजमुला मोटर मार्ग बा​धित, काली चट्टान के पास भारी मात्रा में आया सड़क पर मलबा–

भारी बारिश से चमोली जिले में 37 ग्रामीण सड़कें बंद, बदरीनाथ हाईवे पर भी यातायात हुआ खतरनाक...
error: Content is protected !!