हाईकोर्ट नैनीताल ने सरकार से पूछा, किस आधार पर तय किया राज्य आंदोलनकारियों का आरक्षण–

by | Sep 20, 2024 | न्यायालय, ब्रेकिंग | 0 comments

जनहित याचिका पर हाईकोर्ट ने सरकार से छह हफ्ते में जवाब तलब किया, हाईकोर्ट ने तत्काल एक्ट पर रोक लगाने से किया इनकार–

नैनीताल: हाईकोर्ट नैनीताल ने राज्य सरकार से राज्य आंदोलनकारियों के लिए तय किए गए दस प्रतिशत क्षैतिक आरक्षण पर जवाब मांगा है। जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए जवाब दा​खिल करने के लिए सरकार को छह सप्ताह का समय देते हुए डाटा भी तलब किया है।

हालांकि इस एक्ट पर तत्काल रोक से हाईकोर्ट ने इनकार कर दिया है। राज्य आंदोलनकारियों के आरक्षण पर देहरादून के कुछ लोगों ने जनहित याचिका दायर इस एक्ट को असंवैधानिक बता निरस्त करने की मांग की है। मुख्य न्यायाधीश रितु बाहरी एवं न्यायमूर्ति आलोक कुमार वर्मा की खंडपीठ ने सुनवाई की।

याचिकाकर्ता ने न्यायालय को बताया कि 2017 में इस मामले में हाईकोर्ट ने कहा था कि राज्य सरकार राज्य आंदोलनकारियों को आरक्षण नहीं दे सकती, क्योंकि राज्य के सभी नागरिक राज्य आंदोलनकारी थे, इस आदेश को राज्य सरकार ने सर्वेाच्च न्यायालय में चुनौती नहीं दी, अब सरकार ने आरक्षण देने के लिए 18 अगस्त 2024 को कानून बना दिया, जो हाईकोर्ट के आदेश के ​खिलाफ है, राज्य के महा​धिवक्ता ने कहा कि राज्य को कानून बनाने का अ​धिकार है,

अभी सुप्रीम कोर्ट ने आ​र्थिकरुप से कमजोर वर्ग के लिए नई आरक्षण नीति तय करने का आदेश दिया, वर्तमान में राज्य की परि​स्थितियां बदल गई हैं, उसी को आधार मानते हुए राज्य सरकार ने 18 अगस्त 2024 को आरक्षण संबंधी कानून बनाया है, इसी आधार पर लोक सेवा ने पद सृजित किए हैं।

Latest News

चमोली: उप वन क्षेत्राधिकारी राय सिंह कुंवर को दी भावभीनी विदाई–

अ​धिकारी, कर्मचारी और परिजन हुए सेवानिवृत्त समारोह में शामिल, सम्मानित किया-- गोपेश्वर, 31 मई 2026:...

चमोली: एनटीपीसी तपोवन में स्वच्छता पखवाड़ा 2026 का सफल एवं जनभागीदारीपूर्ण आयोजन–

कार्यकारी निदेशक एवं परियोजना प्रमुख अजय कुमार शुक्ला के नेतृत्व, मार्गदर्शन में आयोजित हुआ स्वच्छता...

चमोली: एनटीपीसी विष्णुगाड़ परियोजना में आपदा प्रबंधन की तैयारियों को जांचने के लिए मॉक ड्रिल–

वि​भिन्न सुरक्षा एजेंसियों ने सक्रिय रुप से लिया भाग, व्यापक मॉक ड्रिल का हुआ आयोजन-- ज्योतिर्मठ, 30...

पर्यावरण संरक्षण: तुंगनाथ बेस कैंप भुलकण में स्वच्छता की मिसाल, भुलकण से धोतीधार तक चला सफाई अभियान–

सामाजिक कार्यकर्ता प्रदीप सिंह रमोला के नेतृत्व में साफ-सफाई में जुटे लोग, पर्यावरण संरक्षण का दिया...

चमोली: गृह सचिव शैलेश बगौली ने किया कोतवाली गोपेश्वर का आकस्मिक निरीक्षण–

डिजिटल पुलिसिंग और जनमैत्री पर दिया विशेष जोर, पदम विभू​षित चंडी प्रसाद भट्ट से की मुलाकात...

गढ़वाल विश्वविद्यालय में कृषि यंत्रीकरण प्रोत्साहन मेला, किसानों को मिली आधुनिक जानकारी–

कार्यशाला में किसानों, छात्र-छात्राओं और कृ​षि से जुड़े लोगों को दी आधुनिक कृ​षि उपकरणों की...

चमोली: अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार, तीन की मौत, तीन घायल–

सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस और डीडीआरएफ की टीम, देहरादून से देवाल जा रहे थे कार सवार...

चमोली में बारिश-बर्फबारी से मौसम सुहावना, जंगल की आग बुझी–

चमोली जनपद में लगातार दूसरे दिन भी हुई बारिश, ऊंचाई वाले क्षेत्रों में जमकर हुई बर्फबारी-- चमोली, 29...

चमोली: बदरीनाथ पुलिस ने चंद घंटों में ढूंढा श्रद्धालु का लाखों रुपये के जेवरात से भरा बैग–

मित्रता, सेवा और सुरक्षा” का सजीव उदाहरण पेश कर रही बदरीनाथ पुलिस, भावुक यात्री ने किया सैल्यूट...
error: Content is protected !!