चमोली। गंडासू गांव से रात्रि प्रवास के लिए तेफना गांव आते वक्त दशोली की मां नंदा की डोली के साथ चल रहे भक्तों ने जान जोखिम में डालकर नदी को पार कर दिया। नदी के उफान पर होने के बावजूद भी भक्तों की आस्था के आगे आपदा भी नस्मस्तक हो गई। दरअसल, तेफना गांव के समीप मोलागाड नदी में आठ साल पहले पुल बह गया था। तब से ग्रामीण नदी से ही जान जोखिम में डालकर आवाजाही कर रहे हैं। शनिवार को गंडासू गांव से मां नंदा की डोली को रात्रि प्रवास के लिए तेफना गांव जाना था। नदी पर पुल न होने के कारण नंदा भक्तों ने एक दूसरे का सहारा बनकर डोली को उफनती नदी से पार करवाया। भक्तों का कहना है कि मां नंदा की लोक जात यात्रा शुरू होने से पहले ही शासन-प्रशासन से पैदल मार्गों की दशा सुधारने की मांग की गई, लेकिन इस तरफ किसी ने ध्यान नहीं दिया। लोकजात यात्रा में शामिल हो रहे भक्तों को कई कठिनाईयों से गुजरना पड़ रहा है। मां नंदा की डोली विभिन्न यात्रा पड़ावों से होते हुए तेफना गांव पहुंच गई है। गांव में देवी भक्तों ने माता की डोली का फूल-मालाओं से स्वागत किया।
आपदा भी आस्था के सामने हुई नत्मस्तक, रास्ता न मिलने पर नदी पार कर पहुंची मां नंदा–
by laxmi Purohit | Sep 4, 2021 | आस्था, चमोली | 0 comments

Latest News
स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम में विजेेता टीम को 31 हजार व उपविजेता टीम को 11 हजार रुपये का दिया...
टनल के अंदर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान का लिया जायजा, शेष तीन लोगों को सुरक्षित निकालने के निर्देश...
कहा, प्रत्येक श्रमिक की जान बेहद कीमती, सुरक्षित रेस्क्यू सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता-- गोपेश्वर...
पीपलकोटी, 14 अगस्त 2026: टनल का निरीक्षण करने के बाद आपदा सचिव विनोद कुमार सुमन ने बताया कि राहत एवं...
पेंटिंग प्रतियोगिता में आयुष रावत ने हासिल किया प्रथम स्थान-- गोपेश्वर, 12 अगस्त 2026: राजकीय इंटर...
प्रदेश सरकार पर लगाया सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग करने का आरोप, जमकर की सरकार के खिलाफ नारेबाजी...
देशभक्ति के नारों से गूंजा नगर, राष्ट्रीय एकता और अखंडता का दिया संदेश-- गोपेश्वर, 12 अगस्त 2024:...
हवाई एवं स्थलीय निरीक्षण कर प्रभावित क्षेत्रों का लिया जायजा, विशेषज्ञ संस्थान करेगा फ्लैश फ्लड के...
वर्षों से सेवा दे रहे शिक्षकों को राहत मिलने की उम्मीद, टीईटी को लेकर शिक्षकों में जगी राहत की...
