चमोली: अधिक सदस्य जोड़ने वाले बूथ कार्यकर्ता को मिलेगी संगठन चुनाव में वरीयता: महेंद्र भट्ट

by | Sep 24, 2024 | चमोली, राजनीति | 0 comments

थराली में सदस्यता अभियान की बैठक हुई आयोजित, कार्यकर्ताओं में जोश भर गए प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट–

गोपेश्वर: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट मंगलवार को थराली में आयोजित सदस्यता अ​भियान की बैठक में कार्यकर्ताओं में जोश भर गए। उन्होंने कहा कि सदस्यता से ही नेतृत्व का निर्माण होता है। संगठन को सशक्त और मजबूत बनाने के लिए सदस्यता अभियान पर विशेष जोर दिया जा रहा है। कहा कि देश में 18 करोड़ और उत्तराखंड में 20 लाख सदस्यता के आंकड़े को पीछे छोड़कर इस बार रिकॉर्ड सदस्यों को पार्टी में सम्मलित किया जाएगा।

मंगलवार को थराली शिशु मंदिर परिसर में आयोजित सदस्यता अभियान की बैठक में प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा विश्व की सबसे बढ़ी पार्टी है। संगठन के चुनाव भी सदस्यता पर निर्भर करते हैं। इस बार पार्टी से अधिकतम सदस्यों को जोड़ने वाले बूथ कार्यकर्ताओं को संगठन के चुनाव में वरीयता दी जाएगी।

इस मौके पर पार्टी जिलाध्यक्ष रमेश मैखुरी, विधायक भूपाल राम टम्टा, सदस्यता समिति के अध्यक्ष गजेंद्र रावत, मंडल अध्यक्ष नंदन बहुगुणा, जिला महामंत्री राकेश जोशी, प्रमुख दर्शन दानू, कविता नेगी आदि मौजूद रहे।

Latest News

काम की बात: पांडुवाखाल-कर्णप्रयाग हाईवे पर दो दिन रात को पूर्ण रुप से बंद रहेगी वाहनों की आवाजाही–

स्टील गार्डर मोटर पुल की भार क्षमता जांच के लिए चार से छह जुलाई तक रात्रि को बंद रहेगा पांडुवाखाल...

राजकाज: उत्तराखंड में बनेगी नई खेल नीति, पदक विजेताओं को खेल विभाग में मिलेगी नौकरी–

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा राष्ट्रीय खेल नीति 2025 के अनुरुप उत्तराखंड में नई खेल नीति होगी...

चमोली: ज्योतिर्मठ में चल रहा था क​थित मदरसा, हिंदूवादी संगठनों ने काटा बवाल–

ज्योतिर्मठ कोतवाली पहुंचकर पुलिस से की ​शिकायत, आक्रोश जताया-- ज्योतिर्मठ, 2 जुलाई 2026: ज्योतिर्मठ...

चमोली: उत्तराखंड राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष ने जिलाधिकारी-पुलिस अधीक्षक से की शिष्टाचार भेंट–

महिला सुरक्षा, जागरूकता एवं महिला सशक्तिकरण से जुड़े विषयों पर हुई सार्थक चर्चा-- गोपेश्वर:...

चमोली: दशोली में वीबी-जी रामजी योजना का शुभारंभ, 125 दिन रोजगार की गारंटी–

जनप्रतिनि​धियों और अ​धिकारियों ने देखा योजना के उद्धाटन का सीधा प्रसारण-- गोपेश्वर, 02 जुलाई 2026:...

चमोली: नंदानगर में बैंड बाजार से कुरुड़ पुल तक इंटरलॉकिंग सड़क का निर्माण शुरू–

पिछले लंबे समय से बदहाल ​स्थिति में थी नगर की आंतरिक सड़क, अब मिलेगी राहत-- नंदानगर, 02 जुलाई 2026:...

बदरीनाथ में श्रद्धालुओं की संख्या 14 लाख के पार, हेमकुंड साहिब में भी बढ़ रही आस्था–

केदारनाथ में अभी तक 1368170 तीर्थयात्री कर चुके भगवान केदार बाबा के दर्शन, हेमकुंड साहिब भी पहुंच...

चमोली: निजमुला सड़क पर काली चट्टान का शीघ्र करें स्थायी उपचार, जिला​धिकारी और लोनिवि के ईई से मिले जनप्रतिनिधि–

बिरही-निजमुला मोटर मार्ग पर सुरक्षा इंतजाम बढ़ाने और क्षतिग्रस्त हिस्सों के सुधार की उठाई मांग...

चमोली: भुलकणा से तुंगनाथ तक तीन किलोमीटर के पैदल ट्रैक को खोलें, पथ प्रकाश की हो व्यवस्था–

भुलकणा में जनता मिलन कार्यक्रम हुआ आयोजित, ग्रामीणों ने रखीं सड़क, पार्किंग और सीवर की मांगें...
error: Content is protected !!